ज्योतिषशास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन हैं और इन्हीं में से एक है राहु। राहु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए राहु का नाम सुनते ही मन में डर और तरह- तरह की आशंकाए पैदा हो जाती हैं, परंतु ऐसा नहीं है कि राहु हर समय अशुभ फल दे। कुछ परिस्थितियों में राहु शुभ फल भी देता है। राहु ग्रह के शुभ फल से व्यक्ति धनवान बन जाता है और इसकी शुभता की बदौलत व्यक्ति को राजयोग भी प्राप्त हो सकता है। आइए, आज जानते हैं राहु ग्रह के शुभ-अशुभ प्रभाव....
विज्ञापन
2 of 4
कुंडली में राहु की शुभ-अशुभ स्थिति
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, शुक्र और बुध लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु शुभ फल दे सकता है। राहु शुक्र, शनि और बुध का मित्र माना जाता है।
वहीं अगर कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या चंद्रमा लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु से अशुभ फल मिल सकते हैं। क्योंकि राहु इन ग्रहों का शत्रु है।
कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु शुभ फल देता है।
विज्ञापन
3 of 4
शुभ राहु का व्यक्ति पर असर
कुंडली में राहु शुभ होने पर उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर और तेज बुद्धि वाला व्यक्ति होता है।
जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु शुभ जगह पर आता है वह व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्तियों का धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगने लगता है।
राहु के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगता है।
राहु का शुभ प्रभाव यश और सम्मान के साथ-साथ धनवान भी बना देता है। राहु के शुभ प्रभाव से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।