फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा

Sun, 08 Jun 2025 07:06 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
buddha purnima effects on zodiac signs - फोटो : adobe stock
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को जेठ पूर्णिमा कहा जाता है। वैसे तो साल भर आने वाली हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना करने और उपवास रखने का विधान है। साथ ही चंद्र देव की पूजा भी इस दिन फलदायी मानी जाती है। इस साल यह पूर्णिमा 10 जून 2025, मंगलवार को सुबह 11:35 बजे शुरू होकर 11 जून, बुधवार को दोपहर 1:13 बजे समाप्त हो रही है। उदय तिथि के अनुसार व्रत और पूजन 11 जून को किया जाएगा।

मान्यता है कि इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।

Mangal Gochar: आज मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव और उपाय
Numerology: लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं इन तीन मूलांक के लोग, चालाकी और हाजिर जवाबी का रखते हैं हुनर
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
राशिनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि:
मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए खीर का दान करें। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि: इस दिन वृषभ राशि के लोगों को जरूरतमंद लोगों को दही या घी का दान करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि: व्यापार में नुकसान झेल रहे जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातक मिश्री मिले दूध का दान करें। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
 

Powerful Zodiac Sign: इन पांच राशि के लोगों से भूलकर भी न मोल लें दुश्मनी, पड़ सकता है भारी

विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि: इस दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे आपकी ग्रह बाधाएं दूर होती हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि: इस दिन कन्या राशि के लोग खीर का दान करें। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी और आपनी कृपा बरसाती हैं।

 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि: पूर्णिमा पर आप दूध, चावल और घी का दान करें। इससे लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है।

 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र या लाल रंग की किसी वस्तु का दान करना चाहिए, इससे ग्रह दोष दूर होंगे।

 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दाल का दान करने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।

 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि: आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बहते जल में अक्षत प्रवाहित करें। इससे दोषों से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलता है।

 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि: आप इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें