माना जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को जेठ पूर्णिमा कहा जाता है। वैसे तो साल भर आने वाली हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना करने और उपवास रखने का विधान है। साथ ही चंद्र देव की पूजा भी इस दिन फलदायी मानी जाती है। इस साल यह पूर्णिमा 10 जून 2025, मंगलवार को सुबह 11:35 बजे शुरू होकर 11 जून, बुधवार को दोपहर 1:13 बजे समाप्त हो रही है। उदय तिथि के अनुसार व्रत और पूजन 11 जून को किया जाएगा।
मान्यता है कि इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि: आप इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।