वृश्चिक राशिफल 2023 (Scorpio Horoscope Predictions 2023)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल के शुरू में ही शनि कुंभ में गोचर कर चौथे भाव को प्रभावित करेंगे। शनि के इस संचरण को ढैया के नाम से जाना जाता है। इस समय आपको थोड़ा मानसिक तनाव देखने को मिल सकता है। शनि के इस गोचर के कारण आपको कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी होगी वहीं कार्यो में देरी देखने को मिल सकती है। गुरु अप्रैल अंत तक आपके पंचम भाव को प्रभावित कर संतान और धन के पक्ष को मजबूत बनाये रखने वाले है लेकिन 22 अप्रैल से लेकर 30 अक्टूबर तक राहु के साथ गुरु चांडाल युति का निर्माण कर सेहत को प्रभावित करेंगे। साल के उत्तरार्ध में राहु केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे और आपके पंचम और एकादश भाव को प्रभावित करेंगे। कुल मिलाकर इस साल आपको चौथे, पांचवे और छठे भाव से जुड़े फल अधिक प्राप्त होने वाले है। इस साल संपत्ति, धन, शिक्षा और नौकरी से जुड़े परिणाम अधिक प्राप्त होंगे। बाकी और ग्रहों के गोचर भी समय समय पर आपके जीवन में बदलाव लाएगा जिसका विवरण नीचे प्रस्तुत है।