Yearly Horoscope 2026: आज साल 2025 का आखिरी दिन है और गुरुवार 01 जनवरी से हम सभी नए वर्ष 2026 में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2025 जहां सभी के लिए कुछ यादगार लम्हों को समेटे था तो वहीं कुछ इच्छाएं भी अधूरी रही होंगी। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल होगा कि आने वाला नया साल करियर, कारोबार, धन, तरक्की, रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा?
वर्ष 2026 ज्योतिष शास्त्र के नजरिए आपके लिए कैसा रहेगा ? साल 2026 में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल की गणना के आधार पर आने वाला वर्ष आपके जीवन के हर एक पहलु जैसे करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, प्रेम, विवाह, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति की भविष्यवाणी की जाती है। साल 2026 की शुरुआत कन्या लग्न और कृतिका नक्षत्र के साथ होगी। साल 2026 में गुरु अतिचारी रहेंगे और गुरु का दो महत्वपूर्ण गोचर होगा, जिसमें पहला जून 2026 में जब गुरु मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं दूसरा गोचर अक्टूबर माह में कर्क से सिंह राशि में होगा। इसके अलावा ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण, न्यायाप्रिय और कर्मफलदाता ग्रह शनि का गोचर साल 2026 में नहीं होगा। ये पूरे वर्ष मीन राशि में ही रहेंगे। वहीं छाया ग्रह माने जाने वाले राहु भी साल 2026 में कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। साल 2026 में तीन बार गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग बनेगा। इसके अलावा पूरे साल एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों की युति होगी। जिसमें अप्रैल 2026 में शनि, सूर्य,मंगल, बुध और शुक्र जैसे ग्रह भारत की कुंडली के 11वें भाव और 7वें भाव में होगी। फिर अगस्त 2026 में गुरु, सूर्य और बुध तीसरे और ग्याहरवें भाव में रहेंगे। जब भी नया साल आता है, वह अपने साथ नई उम्मीदों, अवसरों और चुनौतियों का संदेश लेकर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? राशिफल 2026 में जनवरी माह से लेकर दिसंबर तक यानी हर एक माह सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा किस तरह बीतेगा। चंद्र राशि के अनुसार ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर विस्तार से बता रहे हैं जनवरी से लेकर दिसंबर तक का वार्षिक राशिफल 2026