फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Rajyog 2026: नए साल पर चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग

Wed, 31 Dec 2025 11:09 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gaj Kesari Yog Lucky Zodiac Sign 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की शुरुआत में ही एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। आइए जानते हैं कि यह राजयोग किन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गजकेसरी राजयोग 2025 इन राशियों को धन लाभ - फोटो : Amar Ujala
Gajkesari Rajyog 2026 Lucky Zodiac Signs: नया साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर किसी के मन में उत्साह के साथ ये सवाल भी है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। सभी लोग ये जानना चाहते हैं कि यह वर्ष उनके जीवन में कौन-से नए बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की शुरुआत में ही एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली राजयोग बनने जा रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है।

दृक पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की विशेष युति से इस राजयोग का निर्माण होगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह स्थित रहेंगे। गुरु-चंद्रमा की यह शुभ संगति व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के नए अवसर पैदा कर सकती है।

New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा
 
विज्ञापन

2 of 5
गजकेसरी राजयोग 2026 - फोटो : adobe stock
ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को अत्यंत शक्तिशाली योग माना जाता है। इसके प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि यह राजयोग किन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

Shukra Gochar: 2026 के पहले गोचर से चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएंगे बड़े परिवर्तन
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश से जुड़े निर्णय लाभकारी रहेंगे। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और आय के नए साधन भी बन सकते हैं।

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह राजयोग मिथुन राशि में ही बन रहा है, इसलिए इसका सबसे अधिक असर इसी राशि पर देखने को मिलेगा। वर्ष 2026 में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में स्थायित्व आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोलेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार के अच्छे मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के  लिए यह राजयोग व्यापार और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ दिलाने वाला साबित होगा। नए प्रोजेक्ट, डील या कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इसके साथ ही शिक्षा, आध्यात्म, विदेश यात्रा और करियर ग्रोथ के भी संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों और शोध से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें