rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस दौरान छाया ग्रह राहु-केतु की आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न और सप्तम में उपस्थिति आपको सेहत संबंधी कई प्रकार की परेशानी दे सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह लेनी चाहिए, लेकिन राहु और केतु अप्रैल के शुरूआत में जैसे ही आपकी राशि से अपने को परिवर्तित करेंगे उसके बाद का समय सेहत के दृष्टिकोण से आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको दैनिक व्यवस्था विकसित करने की सलाह दी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप आप जो काम नहीं कर थे उसे ठीक करने में सक्षम होंगे। इस साल अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा।
उपाय
मंगलवार के दिन विवाहित महिलाओं को भोजन कराएं। भवन या निर्माण स्थल पर श्रमिकों को भोजन वितरित करें। शुक्रवार के दिन गरीबों को चीनी, सफेद मिठाई या बताशे का दान करें। ऐसा करने से भाग्य आपका साथ देगा।