वृश्चिक राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope Predictions 2022)
वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के व्यक्तित्व में एक खास कोणीय आकार उन्हें एक मजबूत व्यक्तित्व प्रदान करता है। शारीरिक रूप से आप अक्सर दुबले-पतले होते हैं, चेहरे पर सबसे पहले नजर आपकी आंखों पर जाती हैं। आपकी भौहें धनुषाकार होती हैं और नाक भी उठी हुई होती हैं। तनाव से जल्द बाहर आ जाते हैं। बोले हुए वचन को दृढ़ता से पालन करने वाले, थोड़े घमंडी, किसी भी विषय का बारीकी से निरीक्षण करने में निपुण और महत्वाकांक्षी रहते हैं। धार्मिक विचार रखते हैं और हर कार्य को कुशलतापूर्वक करते हैं। अन्य लोगो के स्वभाव, शक्तियों और कमजोरियों को तीव्रता से समझने का गुण रखते हैं। मित्र बनाने के शौकीन और प्रशंसा पाने के अभिलाषी रहते हैं। इनकी दोस्ती जितनी लाभदायी रहती है उतनी ही इनकी दुश्मनी कष्टदायक रहती हैं। मन में जो विचार है उसे प्रस्तुत करने में हिचकिचाते नहीं।