rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
वर्ष के प्रारंभ में थोड़ा स्वस्थ कुछ नरम रह सकता है इसलिए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा कि आप ऐसा करते हैं तो आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी नहीं आएगी। इस दौरान आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या हो सकती है हालांकि किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के आसार इस वर्ष बेहद कम हैं लेकिन खराब पाचन तंत्र, लीवर, संक्रामक रोग इत्यादि जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस वर्ष आप अपने खानपान का ध्यान रखते हुए व्यायाम और योग जैसी अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
उपाय
बृहस्पतिवार के दिन गरीब व जरूरतमंद बच्चों को पीले रंग की मिठाई का दान दें। प्रतिदिन सुबह में सूर्य देवता को जल अर्पित करें। मस्तक पर पीले चंदन का टीका लगाएं।