cancer sign
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा हालांकि साल के शुरुआत कुछ कमजोर रह सकती है ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए जितना संभव हो अपने धन का संचय का प्रयास करें। अप्रैल के पश्चात स्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा। साथ ही सरकारी क्षेत्र से आपको धन लाभ हो सकता है किंतु खर्चों में नियंत्रण रखने की आवश्यकता पूरे वर्ष रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अगर लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां भी आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन सलाह दी जाती है कि निवेश को लेकर सतर्क रहें क्योंकि इस साल आपके खर्चे काफी ज्यादा होने वाले हैं।