कर्क राशि
यह साल आपको पारिवारिक आैर आर्थिक स्तर पर अधिक सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। दरअसल, वर्ष के आरंभ के कुछ घंटे बाद से ही ‘अनंत’ नामक कालसर्प योग का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जिसके फलस्वरूप आकस्मिकता की वृद्धि होगी। यह योग जीवन में उतार-चढ़ाव लाता है। मगर चिंता न करें, यह योग इसी मासांत तक समाप्त भी हो जाएगा। वहीं कुंडली में गुरु व मंगल का चतुर्थ भाव में युति मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। आपकी संपूर्ण भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण होंगी, किंतु पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण आपके लिए उसका सुखोपभोग कर पाना मुश्किल रहेगा। पार्टनर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें, अन्यथ्ाा वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।
नौसेना, शिपिंग विभाग, शिक्षण, शुगर मिल्स, एस्ट्रोनॉमी, एविएशन, होटल्स से संबंधित क्षेत्रों की तैयारी कर रहे हैं, तो इन क्षेत्रों में आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में इस साल पदोन्नति का योग है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह साल बड़ी सफलताएं लेकर आ रहा है। किसी भी बड़े कार्य-व्यापार का आरंभ कर उसे पूर्ण सफल बना सकते हैं। जमीन खरीदने आैर पैतृक संपत्ति मिलने का योग है। अगर आप कहीं निवेश्ा करने की सोच रहे हैं, तो पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस तरह वर्षपर्यंत आपकी कामयाबी का औसत 75 प्रतिशत रहेगा।