World Environment Day 2025: हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके अलावा सभी पर्यावरण दिवस के खास मौके पर अपने आसपास पेड़-पौधे भी लगाते है। दरअसल, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण लगातार पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। इसलिए इस वर्ष 'प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना' (Beat Plastic Pollution)की थीम के साथ पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।
आपको बता दें, पर्यावरण से न केवल व्यक्ति को स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं बल्कि इसका ज्योतिष में भी विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल, हमारे आसपास मौजूद पेड़-पौधे ग्रहों की स्थिति को संतुलित करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक पेड़, जल और पशु-पक्षी ग्रहों से संबंध रखते हैं। इनके प्रभाव से कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत और कई दोषों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पर्यावरण दिवस के खास मौके पर ग्रहों के आधार पर भी पौधे लगा सकते हैं। इससे कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होती है और जीवन में सकारात्मकता का स्तर बढ़ता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।