फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan Yog 2023: 14 अप्रैल से बनेगा सूर्य-राहु ग्रहण योग, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Mon, 03 Apr 2023 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रहण योग के कारण 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Grahan Yog 2023: 14अप्रैल से मेष राशि में सूर्य-राहु के मिलने से बनेगा ग्रहण योग - फोटो : iStock
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते है इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है लेकिन सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में जाहिर सी बात है कि इन दोनों की युति से ग्रहण योग बनेगा वही इस युति पर शनि की नीच की दृष्टि भी होगी। इस ग्रहण योग के कारण 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगी। इस समय आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते है। इस समय आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी आ सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नज़रअंदाज़ नहीं करें। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब आपके अष्टम भाव में होगी। इस भाव में यह युति आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर के आने वाली है। इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वहीं किसी बीमारी का भी आगाज जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार न दें वरना आपका पैसा अटक सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपकी वाणी को संतुलित रखे और परिवार में विवाद का जन्म नहीं होने दें। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब चौथे भाव में होगी। इस भाव में इस युति के कारण आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद झेलना पड़ेगा। इस समय कार्य स्थल पर आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी  प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी वहीं प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें