फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Of Wolf Meaning: सपने में भेड़िए का दिखना किस बात का है संकेत ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Mon, 02 Sep 2024 06:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : अमर उजाला
Dream Of Wolf Meaning: हर इंसान सोते समय कुछ न कुछ सपने देखता है। इन सपनों की अपनी एक अलग दुनिया होती है। इसे जानने समझने के लिए स्वप्न शास्त्र का अध्ययन किया जाता है। स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों के अर्थ का उल्लेख होता है। माना जाता है कि रोजाना सोते समय देखे जाने वाले सपने जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से संबंधित होते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के द्वारा किए गए हमलों के मामले सामने आए हैं। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सपने में आपको भेड़िया दिखाई दे, तो यह किस बात का संकेत होता है। अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : freepik
सपने में भेड़िए से लड़ाई 
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप किसी सफेद रंग के भेड़िए से सपने में लड़ रहे हैं, तो ये अशुभ होता है। इसका अर्थ है कि वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आपको ऐसा सपना दिखाई देता है, तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करते रहें।
विज्ञापन

3 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : iStock
मुख्यद्वार पर भेड़िया
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सपने में मुख्यद्वार पर सफेद रंग का भेड़िया देखना अशुभ होता है। इसका मतलब है कि कोई आपको धोखा दे सकता है। इसलिए पहले से ही सावधानी बरतें।

4 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : freepik
भेड़िया को हराना
यदि आप अपने सपने में भेड़िए का सामना कर रहे हैं और उसे हारता हुए देख रहे हैं, तो ये सफलता का संकेत होता है। इसका अर्थ है कि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : freepik
चीखता हुआ भेड़िया दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में सफेद रंग का चीखता हुआ भेड़िया दिखाई दे, तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस सपने को किसी मुसीबत के आने का संकेत माना जाता है। यदि आप इसे देख रहे हैं, तो अपने कार्यों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dream Of Wolf Meaning - फोटो : freepik
पहाड़ पर जाता हुआ भेड़िया 
अगर आपको सपने में सफेद रंग का भेड़िया पहाड़ पर जाता हुआ दिखाई देता है, तो इसे शुभ का संकेत माना गया है। इस सपने का मतलब है कि मेहनत से किए गए कार्य सफल हो सकते हैं। साथ ही इससे आत्मविश्वास में वृद्धि  का संकेत भी माना गया है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें