फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल:आने वाले 7 दिन इन 4 राशियाें के लिए रहेंगे लाभदायक

Mon, 09 Oct 2017 06:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 4 राशि वालों के लिए 15 अक्टूबर तक का समय लाभदायक रहेंगे। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए। 

ये भी पढ़ें- आने वाले 7 दिन इन 2 राशि वाले प्रेमियों के बीच बढ़ेगी नजदीकियां, जानेें अपनी लव लाइफ के बारे में
विज्ञापन

मेष राश‌िः अपने शब्दों पर काबू रखें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। करियर में धीमा विकास रहेगा। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। सप्ताह के मध्यांत के बाद आपको अपने शब्दों पर काबू रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी और टकराव के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। कुछ सहकर्मियों व अफसरों से सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं, व्यावसायी जातकों को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः वित्तीय मामलों में ध्यान रखें

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सही समय है। व्यावसायिक रुप सें केन्द्रित रहेंगे। वित्तीय मामलों में ध्यान रखने की जरुरत है। सप्ताहंत में उन लोगों के लिए अच्छा समय हैं जो मिडिया या कला के क्षेत्र में काम करते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। लापरवाही के कारण धन की हानि हो सकती हैं। बेकार की टेंशन आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। 

म‌िथुन राश‌िः पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह करियर में बदलाव की संभावनाए दिखाई दे रही है। पैतृक संपति से लाभ की संभावनाएं है। सप्ताहंत में बुध के तुला राशि में आने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक और वित्तीय हानि के कारण योजनाएं असफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।  तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव के कारण भाग्य अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोगों को प्रभावित करेंगे। 
विज्ञापन

कर्क राशिः सगे-संबंधियों के साथ हो सकते हैं मतभेद

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह में यात्रा के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सगे-संबधियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। वित्तीय संकट की संभावना रहेगी। निजी तौर पर बुरे विचारों से घिरे रहने के कारण बेचैन रह सकते हैं। इसके लिए आपको उन दोस्तों के साथ रहना चाहिए, जो आपको सपोर्ट करते हैं। आपकी प्रतिष्टा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान रखना होगा। व्यावसाय में अप्रत्याशित धन हानि हो सकती है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः निवेश से मिलेगा लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आय में वृद्धी हो सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावना हैं।  व्यावसायिक दृष्टी से समय ठीक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने कुशल बोलचाल से सबको प्रभावित करेंगे। वित्तीय स्थिति को अंकित करने की आवश्यकता है और इसे सुदृढ करने के लिए नई योजनाएं और नीतियां बना सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति व आयवृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। अच्छी कमाई होने के बावजूद भी धन संचय करने में दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः व्यावसायिक तौर पर मिल सकती है सफलता

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इन राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने करियर और विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे आपको निजी और व्यावसायिक तौर पर सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ मामलों में दुविधा की स्थिति में भी रह सकते हैं। शब्दों का इस्तेमाल सोच विचार कर करें। कन्या जातकों को बुध के प्रभाव से नाम व प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। व्यावसाय में नई योजनाओं का समावेश होगा। ऑफिस में अपने सहकर्मियों व उच्चाधिकारियो को प्रभावित करेंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। 

तुला राश‌िः ऑफिस में विवादों से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह खर्चे बढने की संभावनाए हैं। कर्जा भी हो सकता है। अपने ही आपके खिलाफ हो सकते हैं। इन सभी कारणो से निजी जिंदगी में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाग्य साथ नही देगा, मगर फिर भी कार्यस्थल पर अपना कार्य करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय को बढाने के बारे में योजनाएं बना सकते हैं। इस स्थिति में अपने दिमाग पर काबू रखने की जरुरत है। कार्यस्थल पर विवादों से बचें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः इस समय न लें कोई बड़ा फैसला

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
ये समय आत्मविश्वास से भरा रहने के आसार हैं। इस समय आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने का सामर्थ्य रखते हैं। लोग आपके परिश्रम की सराहना करेंगे। निजी जिंदगी सुखमय रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आप उर्जावान और उत्साही रहेंगे। सप्ताहांत तक खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश के बारे में सोचने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि आपको अपने जीवन में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी बड़े फैसले को लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। तुला में बृहस्पति के प्रभाव के कारण वित्तीय लाभ होने की संभावना है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। 

धनु राश‌िः रिश्तेदारों के कारण घर में हो सकते हैं मतभेद

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यभार अधिक रहेगा। घर में खुशखबरी आने के आसार हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और साथ ही शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे। व्यावसायिक तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधो में स्थिरता बनी रहेगी। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में अपनी गुणवत्ता से नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। रिश्तेदों के कारण घर में मतभेद हो सकता है। 

मकर राश‌िः बाधाओं के बावजूद भी सफल रहेंगे

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा। छोटी मोटी बाधाओं के बावजूद कार्य पूर्ण करनें में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यावसायिक जीवन आपके हित में रहेगा। निजी जिंदगी अच्छी रहेगी। इस समय आप किसी भी चुनौती को स्वीकार कर रखते हैं। हालांकि किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास कर सकता है। संपति के मामलों में हानि हो सकती है। 

कुंभ राश‌िः पदोन्नति की संभावना

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह सेहत संबधी दिक्कतें आ सकती हैं। किसी करीबी परिजन की सेहत को लेकर आपकी चिंताएं बढ सकती हैं। व्यावसायिक कार्यों में बाधाओं का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। कुछ नया शुरु करने, नौकरी बदलने जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें तो ही बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग व ध्यान क्रियाओं का सहारा ले सकते हैं। अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के आसार भी बन रहे हैं। व्यावसायिक तौर पर समय आपके लिये अच्छा कहा जा सकता है, पदोन्नति की संभावनाएं भी आपके लिए बन रही हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः साझेदार के साथ हो सकता है मतभेद

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन राशि वालों के लिए व्यावसायिक तौर पर समय अच्छा रहेगा, प्रगति के रास्ते खुलेंगे, कार्यभार भी बढ सकता है, परंतु अभिमान के कारण साझेदार के साथ मतभेद हो सकता है। निजी जीवन ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के आधार पर शारीरिक रुप से मजबूत रहेंगे, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। कानूनी रुप से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें