पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। 2 राशि वालों के लिए ये सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः भाग्य का मिलेगा साथ
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
सप्ताह की शुरुआत में तुला में बुध के प्रभाव के चलते आपको अपने व्यवहार में शालीनता बना कर रखनी होगा, क्योंकि आपके कटु शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। साझेदार के साथ विवाद और मतभेदों के कारण आपके निजी जीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन के बाद आपको भाग्य का साथ मिलेगा और मान सम्मान बढेगा। इसके साथ साथ वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः वित्तीय हानि होने के संकेत
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
मिडिया और कला क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए इस सप्ताह का शुरुआती दौर अच्छा रह सकता है। इस वक्त आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगें। वृश्चिक राशि में बुध के प्रभाव से व्यावसायियों के लिए परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर बदन दर्द जैसी परेशानियां आप को सता सकती हैं। किसी महिला से विवाद हो सकता है और खर्चे बढ़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशिः यात्रा खर्च बढ़ने के योग
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
व्यावसायिक तौर पर वित्तीय हानि के कारण योजनाएं असफल हो सकती हैं, साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन के बाद आप विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। नाम और शौहरत प्राप्त करेंगे। कलाकारों के लिए ये अच्छा वक्त है, साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। तुला में सूर्य के प्रभाव से आपके यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर सुधार होने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यावसायिक जीवन में सुधार के योग
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में संपति से लाभ के योग बन रहे हैं, मगर साथ ही खर्चें भी बढ़ सकते हैं। अपने उन दोस्तों के साथ मेलजोल बढाएं जो आपके दुख सुख में साथ खड़े रहते हैं। बुध के वृश्चिक में विस्थापन से आपका मन विचलित रह सकता है और साथ ही संतानो के लिए चिंता बढ सकती है। व्यावसायिक तौर पर आपको असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सोच समझ कर योजनांए बनाएं। वित्तीय स्थिति अच्छी नही रहेगी। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से आपके व्यावसायिक जीवन में कुछ सुधार के योग हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः वित्तीय लाभ का योग
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपको अपनी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, इसमें सुधार करने के लिए आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। छोटी मोटी यात्रा की जा सकती हैं, मगर ये उतनी सफल नहीं होंगी, जितनी आपको उम्मीद हैं। तुला में सूर्य के प्रभाव के चलते आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ यात्रा और भ्रमण के योग हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए वक्त कम ही दे पाएंगे। बाकी आप इस वक्त का भरपूर आनंद उठाएंगें। वित्तीय लाभ के भी योग बन रहे हैं, साथ ही किसी पुराने मित्र या संबन्धी से भी मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः हित में रहेगा क्रय विक्रय
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह में वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। संपति संबंधी कार्य करने वालों को फायदा हो सकता है। क्रय विक्रय के लिए भी ये समय आपके हित में रहेगा। विधार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा वक्त है। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव से आपके खर्चें बढ़ सकते हैं, इसलिए अगर आप बचत नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की कोशिश करें। अपने भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का ये उचित वक्त है। अपने शब्दों पर ध्यान दें, क्योंकि आपके कटु शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती हैं।
तुला राशिः पिछले ऋणों से मिलेगा छुटकारा
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि में बुध के प्रभाव से आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। साथ ही आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि भी बढ सकती है। इस वक्त अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें और कार्यक्षेत्र पर विवादों से बचने का प्रयास करें। बुध के तुला से वृश्चिक राशि में विस्थापन के बाद आपके मान सम्मान के बढ़ने के योग हैं और साथ ही वित्तीय लाभ भी हो सकता है, मगर फिर भी बचत करने में सफल नही होंगे। हालांकि पिछले बकाया या ऋणों से छुटकारा मिल सकता है। अच्छी शिक्षा के अवसर मिल सकतें हैं। आपकी राशि में सूर्य के प्रभाव से आपके सपने पूरे होने और मनचाहा फल मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशिः बड़ा फैसला लेने से बचें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपको वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी के चलते फैसलें लेने में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए अनुभवी लोगो से सलाह लेकर कोई कार्य करें। सेहत संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही खर्चें बढ़ने से आपकी बचत में कमी आएगी। मगर निवेश के बारे में सोच सकते हैं। निजी जीवन में मतभेद उत्पन्न होंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि इस से आपकी परेशानियां बढ सकती हैं।
धनु राशिः शांत रहकर बनाए भविष्य की योजना
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के जातक इस सप्ताह तुला में शुक्र और बुध के प्रभाव से अपने कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करनें में सफल हो सकते हैं, जो आपकी कठोर मेहनत का फल होगा। वित्तीय लाभ हो सकता है और आपकी सेहत में सुधार होगा। बुध के वृश्चिक में विस्थापन के कारण आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, हो सकता है आप पर कोई उधारी भी चढ़ जाए। भविष्य की योजना बनाते वक्त दिमाग को शांत रखने की आवश्यकता है।
मकर राशिः व्यवसाय शुरू करने का मिल सकता है मौका
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
तुला राशि में बुद्ध के प्रभाव के कारण आपके कार्य में तरक्की के योग है और साथ ही आप चैलेंज स्वीकार करके उन्हे पूरा करने में कामयाब होंगे। साथ ही सहकर्मीयों का सहयोग भी मिलेगा। बुध के वृश्चिक राशि में विस्थापन के कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसमें नए व्यावसाय शुरु करने और नई नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। तुला राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते व्यावसायिक तौर पर आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।
कुंभ राशिः पदोन्नति के योग
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
तुला में सूर्य और बुद्ध के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और किसी पुरानी बिमारी से निजात पाएंगे। भाग्य का साथ लगातार बना रहेगा। साथ ही वृश्चिक राशि में बुध के प्रस्थान से आपको ऑफिस में अधिक कार्यभार का सामना करना पड़ सकता है, मगर फिर भी आप अपना लक्ष्य प्राप्त करनें में सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों और बॉस से सराहनाएं मिलेंगी। पदोन्नति, वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। लंबी यात्राओं से परहेज करें, आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
मीन राशि के जातकों को तुला राशि में बुध के प्रभाव से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। किसी पुराने मुकद्दमे में विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब होंगे। समाज से सराहना मिलेगी और व्यावसायिक तौर पर आप अपने कार्यो को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही तुला में सूर्य के प्रभाव के कारण आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इस वक्त आपको अपने व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने से बचे।