दिसंबर महीने के दूसरे हफ्ते में सितारों की चाल आपकी राशि पर क्या असर होगा। क्या हफ्ता आपके लिए शुभ मंगलदायी होगा और आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी क्योंकि इस हफ्ते कई राशियों में लाभ का योग बना हुआ है। अन्य मामलों में भी आपके लिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा है जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप अधिक कार्यभार के चलते काफी व्यस्त और तनावग्रस्त रह सकते हैं। निजी और व्यवसायिक जिंदगी में आपको इस दौरान संघर्ष करना पड़ सकता है। आप अपने साथी को नज़रंदाज़ भी कर सकते हैं जिससे साथी की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। घर और दफ्तर के जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते अपना समय, अपना ध्यान और उर्जा इस समय पूर्णत: काम पर लगाने की आवश्यकता भी हो सकती है। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहें और बेफिजूल की बहस में न ही पड़ें तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
वृष राशिः कोई खुशखबरी मिल सकती है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। संभव है कि यह अच्छी खबर आपको अपने संबंधियों से प्राप्त हो। घर-परिवार में भी समृद्धि बनी रहने के आसार हैं। लेकिन इस हफ्ते अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपमें से जो व्यक्ति पेट या लीवर के रोग से पीड़ित है उन्हें आवश्यक परहेज करने चाहिये। नियमित योग करने से राहत मिल सकती है लेकिन चिकित्सकीय सलाह में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने रिश्ते में गहराई लाने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता हो सकती है। साथी की बातों को समझें और अपने मन की बात भी उनसे सांझा करें।
मिथुन राशिः इस हफ्ते सेहत के मामले में विशेष सजग रहें
4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथ-साथ आपको अपने परिवार के स्वास्थय का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी गंभीर रोग के होने के आसार हैं। काम को लेकर तनाव ना लें और इसका असर अपनी सेहत पर ना पड़ने दें। इस सप्ताह स्वयं को आराम दे और यात्रा करने से बचें। यदि शारीरिक रूप से थोड़ा भी असहज महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। हालांकि किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है, साथी और परिवार के सहयोग से आप जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं। सप्ताहांत तक स्थिति काफी हद तक बेहतर होने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक मामले में लापरवाही से बचें
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके जीवन के सभी पहलुओं में विकास तो होगा किन्तु मंद गति से। इस समय यदि आप अपने करियर से संबंधित कोई निर्णय लेना चाहते है तो यह आपके लिए हितकारी होगा। हालाँकि व्यवसायियों के लिए यह समय निवेश करने के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि हानि होने के प्रबल आसार है। कार्यभार के चलते अपने स्वास्थय के साथ खिलवाड़ ना करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जाने का विचार बना सकते है।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यभार के चलते चिंताग्रस्त महसूस कर सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आप स्वयं को अत्यंत व्यस्त और अधिक कार्यभार के चलते चिंताग्रस्त महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर भी आपको कुछ परेशानियां आ सकती है और इनका सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके साथी खुद को उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। यह स्वाभाविक है कि आपको अपने लिए निजी समय और एकांत की आवश्यकता है किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि आप उन्हें नज़रअंदाज़ कर दें। आपके इस तरह के व्यवहार से आपके और उनके बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको संतुलन बनाए रखने की सख्त आवश्यकता है। एक आर्थिक समस्या आपका समय और ऊर्जा दोनों ही व्यर्थ कर सकती है। कार्यस्थल पर भी कुछ मुद्दे आपको चिंतित कर सकते है।
विज्ञापन
कन्या राशिः मौज मस्ती में बीतेगा सप्ताह
7 of 13
कन्या राशि
यह बिना किसी खास परेशानी के कुल मिलाकर आपके लिए एक अच्छा सप्ताह हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है। वो लोग जो कई दिनो से बेरोजगार हैं वे अब एक अच्छी सैलरी के साथ उपयुक्त रोजगार की उम्मीद कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग इस सप्ताह बचत और निवेश को लेकर पहले से बहुत व्यस्त रह सकते हैं। इस व्यस्तता के परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं और संभव है कि उन्हें कुछ बहुत अच्छे निवेश के अवसर मिलें। सप्ताहांत आप परिवार के साथ मौज मस्ती करते हुए व्यतीत कर सकते हैं।
तुला राशिः आर्थिक रूप से सजग रहने की आवश्यकता है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
प्रेम जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ हो सकता है। अविवाहित एवं प्रेम से वंचित जातकों की भेंट अपने खास साथी से हो सकती है। पहले से ही प्रेमपाश में बंधे जातकों के संबंधों में प्रगाढ़ता आने के आसार हैं। यदि आप उनके साथ परिणय सूत्र में बंधने की योजना बना रहे है तो वर्तमान समय विवाह संबंधी योजनाएं बनाने के लिए एकदम उपयुक्त और शुभ भी है। आपकी उर्जा भी इस समय उच्च स्तर पर रहने के आसार हैं, आपकी प्रबंधकीय क्षमता भी अपने चरम पर हो सकती है। लेकिन आर्थिक रूप से आपको सजग रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आप यह पूरा सप्ताह उत्साहपूर्वक बिता सकते हैं।
वृश्चिक राशिः खर्चों में वृद्धि से बजट बिगड़ेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस हफ्ते जीवन के सभी स्तरों पर चाहे कितनी भी रुकावटें आए, आपके लिए सलाह रहेगी कि आप रत्ती भर भी चिंता ना करे। तनाव लेने से ना सिर्फ आपका मूड खराब होगा बल्कि इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपको सिरदर्द से परेशान होना पड़ सकता है। ऐसे में संभव है कि आप अपने जीवन के दूसरे पहलुओं की ओर ध्यान ही नहीं दे पाएँ। आपका रोमांटिक जीवन सुखद रहने के आसार हैं आपको विकट परिस्थितियों में साथी का साथ हिम्मत दे सकता है। कार्यस्थल पर कठिन परिश्रम ही आपकी कामयाबी का सूत्र है, अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखें। इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि होने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशिः कार्यस्थल पर तारीफ होगी
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा गुजर सकता है। व्यक्तिगत से लेकर व्यवसायिक जीवन तक में आप सुखद परिवर्तन देख सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहने के आसार हैं जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम भी आपको मिल सकते हैं। पदोन्नति की संभावनाएं भी प्रबल हो सकती हैं। पारिवारिक सम्बन्ध और मज़बूत होने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम बिताना आपके लिये एक खुशनुमा यादगार बन सकता है।
मकर राशिः अच्छी खबर मिल सकती है
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। व्यवसायी जातकों को विशेष तौर पर सावधान रहने की आवश्यकता है। हो सकता है आपकी कोई परियोजना अचानक अधर में लटक जाये। इस सप्ताह आपको अपनी रफ़्तार थोड़ी धीमी करने की आवश्यकता है। आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पा रही है। कुछ समय शांत वातावरण में बिताने से आपका विश्वास बढ़ सकता है जिसके बाद आप फिर से अपनी गति पकड़ सकते हैं। यह मुश्किलें थोड़े समय के लिये ही रहने के आसार हैं इसलिये चिंता बिल्कुल भी न करें, जल्द ही आपको अच्छी खबरें भी मिल सकती हैं।
कुंभ राशिः जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास भी काफी मजबूत रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता से आप सबकी नज़रों में आ सकते हैं जिसके परिणाम सकारात्मक मिलने के आसार हैं। हालांकि इस समय अति उत्साह से भी आपको बचने की आवश्यकता होगी। किसी भी मसले पर तीव्र प्रतिक्रिया एवं जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थी भी अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें, खिलाड़ी जातकों को भी कामयाबी मिलने के आसार हैं। सप्ताहांत पर रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद आप ले सकते हैं जिससे सप्ताह भर की थकान छू-मंतर हो सकती है।
इस सप्ताह आपके किसी यात्रा पर जाने के पूरे-पूरे आसार हैं। इस पूरे सप्ताह का ज़्यादातर समय आप यात्रा में बिता सकते हैं। यात्रा चाहे काम के सिलसिले से हो या परिवार के साथ, आप इसके हर पल का लुत्फ उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत मे आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आ सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये यह सप्ताह उपलब्धियों भरा हो सकता है। अपनी कला का प्रदर्शन करने का बेहतर अवसर भी आपको मिल सकता है। संगीत समारोह या किसी चित्र संग्राहलय जाकर आप सुकून महसूस कर सकते हैं।