फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, होगा धन लाभ

Mon, 04 Sep 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह इन 3 राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे इनकी जिंदगी में सकारात्मकता तो आएगी ही साथ में धन लाभ भी होगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेंगे ये 7 दिन।

ये भी पढ़ें- इस राशि वाले अपने प्रेमी जीवन में नयापन लाने की करें कोशिश, जानें अपना लव राशिफल
विज्ञापन

मेष राश‌िः नकारात्मक विचारों से बचें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगें, जो कि कार्य के प्रति आपके मन में उत्साह जगाएंगे। साथ ही यह समय आपके पराक्रम में भी वृद्धि करने वाला रहेगा। हालांकि आपके मन में नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए आपके लिए सलाह है कि नकारात्मकता से बचें। सप्ताह के मध्य में स्वराशिगत चंद्रमा आपके सुख भाव में गोचर करेंगें इस समय आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। जो जातक परिवार से दूर रहते हैं उन्हें माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का अवसर भी मिल सकता है। कामकाजी क्षेत्र में भी आपके लिये समय शुभ रहेगा इस समय कार्योन्नति कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर संतान, प्रेम व शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों के लिये खुशनुमा रहने के आसार हैं। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। इस समय भविष्य के लिये लाभप्रद योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा धन भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे यह समय आपके लिये धन वृद्धि के योग बनायेगा। हालांकि इस समय किसी छोटी मोटी बिमारी को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कुछ कम दूरी की यात्रांएं भी सप्ताह की शुरुआत में आप कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में विचरण करेंगें इस समय आप स्वयं को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध एवं ऊर्जा से भरपूर महसूस कर सकते हैं। भाग्य का भी भरपूर साथ आपको मिल सकता है। भाई बहनों का भी पूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद इस समय कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में माता-पिता से आपके संबंध प्रेममयी रहेंगें। परिवार के साथ यदि लंबे समय से अच्छा समय व्यतीत नहीं किया है तो यह उनके साथ खुशनुमा लम्हें बिताने का अच्छा समय आपके लिये हो सकता है। कामकाज की टेंशन ना लें कार्यक्षेत्र से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

म‌िथुन राश‌िः अचानक हो सकता है धन लाभ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आप ही की राशि में गोचर करेंगें। चंद्रमा के प्रभाव से सप्ताह के आरंभिक दिनों में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विशेषकर अपनी सेहत और घरेलू जीवन पर ध्यान दें। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस कर सकते हैं तो साथ ही दांपत्य और प्रेमजीवन में साथी के साथ किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा धन भाव में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके लिए आक्समिक धन लाभ के योग बनाएगा, कामकाज के सिलसिले में अतीत में कोई यात्रा की है। इस समय उन यात्राओं का लाभ आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः जेब ढ़ीली होने के आसार

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा के द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। आपका मन कहीं घुमने फिरने के लिए हो सकता है। इस समय आपके लिए यात्राओं के योग बन सकते हैं, साथ ही यात्रा के दौरान आपकी जेब भी ढ़ीली होने के आसार हैं। आपके लिये सलाह है कि व्यर्थ की चीज़ों में पैसा न बहाएं। कामकाज के सिलसिले में प्रतिस्पर्धियों की प्रगति से चिंतित हो सकते हैं, लेकिन सप्ताह के मध्य में जैसे ही आपकी राशि में चंद्रमा आएंगें। आप एक प्रेरणा अपने अंदर महसूस करेंगें। धैर्य, ऊर्जा और उच्चविचार रखते हुए आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जिसका लाभ भी आपको अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः विरोधियों पर रहेंगे हावी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सिंह जातकों कि लिए चंद्रमा शुरुआती दिनों में लाभ घर में विराजमान रहेंगे। यह समय आपके लिए धन के मामले में तो लाभप्रद रहने के आसार हैं। जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं उनके लिए भी यह समय भावनात्मक रूप से चिंतित रखने वाला हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि आपकी फिजूल खर्ची को बढा सकते है। साथ ही इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी भी हो सकते हैं। इसी बीच आपको कहीं से कोई खुशखबरी भी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः धन वृद्धि होने के आसार

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या जातकों के लिए शुरुआती दिनों में चंद्रमा कर्म भाव में विचरण करेंगें। कार्य की अधिकता के कारण अपने आप इस हफ्ते थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा विचरण करने से रूके हुए कार्य व धन वृद्धि के आसार नज़र आ रहे हैं। आपके लिये सलाह है कि इस समय निर्णय बहुत सोच समझकर, विचार-विमर्श करने के पश्चात ही लें, क्योंकि अनुचित निर्णय से धन हानि के योग आपके लिये बन रहे हैं।

तुला राश‌िः माता पिता का निर्णय पहुंचाएगा लाभ

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह के आरंभिक दिन भाग्यवृद्धि वाले रह सकते हैं। दरअसल चंद्रमा इस समय आपकी राशि से भाग्य स्थान में रहेंगें। आपकी तरक्की आपके नजदीकी संबंधियों विशेषकर भाई-बहनों को चुभ भी सकती है। हो सकता है उनके इस तरह के व्यवहार से आप थोड़ा परेशान भी महसूस करें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर कर्म भाव में रहेगा। इस समय आप पर काम का काफी बोझ बढ़ सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव से भी गुजर सकते हैं। हालांकि परिजनों की ओर से विशेषकर माता-पिता द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिये लाभकारी हो सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: अपने खर्चों पर रखें नियंत्रण

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम घर में रहेगा, यह समय आपके लिए घूमने फिरने के योग बना रहा है। आपके दिमाग में तरह-तरह के नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। बेकार में पैसा खर्च कर सकते हैं अपनी इन प्रवृतियों पर नियंत्रण रखें। भाग्य का साथ न मिलने के कारण कहीं न कहीं अपने भीतर एक निराशा को महसूस कर सकते हैं। हो सकता है अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा आपको खर्च करना पड़े, यह भी आपकी चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है।

धनु राश‌िः जल्दबाजी में न लें कोई निर्णय

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु जातकों के लिए सप्ताहारंभ में चंद्रमा सप्तम भाव में दांपत्य जीवन में कलह के संकेत कर रहे हैं तो साथ ही स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये थोड़ा ढ़ीला रह सकता है। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में किसी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम स्थान पर गोचर करेंगें इस समय अपने मन में नकारात्मक विचारों को न पनपने दें अन्यथा आप भ्रमित हो सकते हैं। हो सकता है न चाहते हुए इस समय आपको छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलने पर आप राहत महसूस कर सकते हैं। इन दिनों में भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं।

मकर राश‌िः सेहत को लेकर रह सकते हैं परेशान

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा छठे घर में गोचर करेंगें। सप्ताहारंभ में ही अपने प्रतिद्वंदियों की हरकत से आपका माथा ठनक सकता है ऊपर से आपकी सेहत भी नासाज़ रह सकती है कुल मिलाकर सप्ताह का शुरुआती हिस्सा आपके लिये परेशानी वाला हो सकता है। इस समय संयम से काम लें व इधर-उधर की बातों में ध्यान देने की बजाय अपनी सेहत व अपने काम पर ही ध्यान दें। अनुचित व्यय से भविष्य की योजनाओं में विलंब होने के आसार भी बन सकते हैं सोच समझकर खर्च करें।

कुंभ राश‌िः प्रेम संबंध होंगे अधिक मधुर

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में विचरण करेंगें। इस समय आपके प्रेम संबंध और अधिक मधुर हो सकते हैं। हालांकि धन के मामले में हालात थोड़ी पतली हो सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये रोग व शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहने के संकेत कर रहे हैं। अल्प मात्रा में धन व्यय का योग भी बन रहा है। सप्ताह के अंतिम दिनों चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम होकर विचरण करेंगें। यह समय दांपत्य जीवन के लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक और जहां आपको अपने साथी के साथ समय व्यतीत करने के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं तो वहीं किसी बात को लेकर आपके प्रेम जीवन का मज़ा किरकिरा हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः रूके हुए काम होंगे पूरे

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा चतुर्थ घर में विचरण करेंगें, माता, परिवार एवं वाहन सुख का योग आपके लिये बन रहा है। वहीं कार्यक्षेत्र में मानसिक दबाव का योग भी बन रहा है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में विचरण करेंगें। संतान, शिक्षा एवं प्रेम संबंधों के लिये यह समय अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं। रूके हुए कार्य बनने व धन प्राप्ति के संकेत भी आपके लिये हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में विचरण करेंगें शत्रु भय, रोग व अनुचित व्यय से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें