फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों को धन लाभ होने के संकेत है, जानें अपना राशिफल

Sun, 03 Sep 2017 06:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌ि: आज आपके अधिकारी तारीफ करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन काफी उत्पादक सिद्ध हो सकता है। आज आपकी सृजनात्मकता अपने चरम पर है। आपके उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कड़ी मेहनत पर आपको प्रशंसा व प्रगति प्रदान की जाएगी। होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: विदेश में नौकरी का मौका मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज विदेश से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। खासतौर से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अवसर मिलने के संकेत हैं। अगर आप ग्रैजुएट हैं तो आपको विदेश से नौकरी का मौका भी मिल सकता है। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: आज कोई नई शुरूआत कर सकते है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक लेनदेन के लिए दिन बढ़िया है

5 of 13
कर्क राशि
आज आपका कोई नया प्रेमसंबंध शुरू होगा। आप किसी खास डेटिंग पर जा सकते हैं। उसे प्रभावित करने के लिए साहसपूर्ण और लचीला बनें। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। आपकी संस्था व्यवसाय के लिए आपको विदेश भेजने की तैयारी कर रही है। इसका पूरा फायदा उठाएं, क्योंकि इसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। इस समय विदेश में किया गया व्यवसाय शुभ लाभ देगा, इसलिए इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। विद्यार्थियों भी गृह क्षेत्र से दूर पढ़ाई करने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज खासतौर से विदेश यात्रा के प्रबल संकेत हैं। आपकी ये यात्रा शायद काम से संबंधित हो। ध्यान रखें कि आपको यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी सही दी गई है ताकि आपको कोई परेशानी ना हो। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। कुछ पल ऐसे ढूंढें, जिनमें जिंदगी की दिक्कतों को भुलाकर प्यार से एक दूसरे के लिए जी सकें। साथी से किया गया आदान-प्रदान आपके प्यार की गहराइयों को बढ़ायेगा। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। 

तुला राश‌ि: तनाव लेने से बचें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके व्यावसायिक विरोधी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं। आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें । आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। अनचाहा तनाव कम करें वरना आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आर्थिक लाभ मिलने की खबर

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलेगी। वक्त तो लगा लेकिन देखिए आखिरकार आपको सब्र का मीठा फल मिला ना! इसको समझदारी से निवेश कीजिए। ध्यान रखिये कि जो लाभ आपको इतने लम्बे इंतजार के बाद मिला है वह यूं ही खर्च न हो जाये। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है। 

धनु राश‌ि: आप बाहर घूमने जा सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। वे विद्यार्थी जो प्रवेश की समस्या से जूझ रहे है, आज उन्हे सभी की मदद से राहत मिलेगी।

मकर राश‌ि: जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेंगे फिर वो चाहे दोस्तों के साथ कॉफी पीने कहीं बाहर जाना हो या फिर रात का खाना खाना हो। ये आपके लिए मजे करने का समय है इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने में करें और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करें। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं तथा अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। आप अपनी अन्तरात्मा की आवाज सुनें एवं उसके अनुरूप कार्य करें। यदि आप ये मसला सुरक्षात्मक ढंग से व प्यार से सुलझाना चाहेंगे तो यह आसानी से सुलझ सकता है।

कुंभ राश‌ि : अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। 

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। यदि आप पूंजी निवेश के लिए अपने इलाके में अचल सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज ही उसका निर्णय कर लें। जमीन जायदाद पर किया गया खर्च आगे चल कर बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे अचानक धनवर्षा भी हो सकती है। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें