इस हफ्ते जहां शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा और उदय होगा वहीं चन्द्रमा मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेगा। ऐसे में यह हफ्ते किन किन राशि वाले के लिए भाग्यशाली और लाभदायक रहेगा और किनके लिए नुकसानदेय, देखिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
मेष राशिः परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके लिये अपने काम पर ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस एक कारण हड़बड़ी दिखाना भी हो सकता है। संभव है कि आप इस सप्ताह किसी जल्दबाजी में रहें लेकिन याद रखें फसल समय आने पर ही पक कर तैयार होती है। इसलिये आप भी अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें अपेक्षानुसार परिणाम भी समय आने पर आपको जरुर मिलेगा। चाटुकार लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की भी आपको आवश्यकता है। आर्थिक तौर भी आपको पिछले कुछ समय से यदि परेशानी आ रही है तो थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
विज्ञापन
सुखद समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर अपनी और से भरसक प्रयास करें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है तो प्रयासरत रहें बात बन सकती है। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है लेकिन तमाम पहलुओं पर एक बार अच्छे से विचार-विमर्श जरुर करें। नौकरीपेशा जातक भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं जो जातक वर्तमान कार्यस्थल से असंतुष्ट हैं उन्हें कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने परिवार की जरुरतों की और भी ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
मिथ्ाुन राशिः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हो सकता है प्रियजनों के लिये समय निकालपाना भी आपके लिये मुश्किल हो, अपने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में पहले से ही अवगत करवा देना आपके लिये बेहतर रहेगा अन्यथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरु करना चाहते हैं तो सप्ताह के आरंभ में ही कर लें सप्ताहांत का समय कुछ भी नया शुरु करने के मामले में आपके लिये उचित नहीं है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी आपको मिल सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आपका किसी के साथ विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह आपको इससे निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर भी इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करना आपके लिये चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो यह सप्ताह आपके लिये काफी खुशमिजाज है। विशेषकर उन अविवाहित जातकों की मुराद इस सप्ताह पूरी हो सकती है जो अपने जीवन में प्यार का कमल खिलने का इंतजार कर रहे हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करें।
विज्ञापन
सिंह राशि: निवेश करना भी आपके लिये लाभदायक हो सकता है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं। यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं साथ ही आपकी कार्यशैली में आपकी रचनात्मकता को भी दर्ज किया जा सकता है, जो आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकता है। व्यवसायी जातक भी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं निवेश करना भी आपके लिये लाभदायक हो सकता है। रोमांटिक जीवन में भी साथी से आपकी उम्मीदें पूरी होने के भरपूर आसार हैं लेकिन ध्यान रखें फल हमेशा मेहनत का ही मीठा होता है। सप्ताहांत पर परिजनों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः खान-पान का ध्यान रखें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यदि पिछले कुछ समय से साथी के साथ या फिर परिवार में किसी से अनबन चल रही है तो इस सप्ताह आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है प्रयासरत रहें। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी इस सप्ताह आपको आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। घर पर मेहमानवाजी के लिये साजो-सामान तैयार रखें आवश्यकता पड़ सकती है। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति जरुर सचेत रहें विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें, कुछ भी अनाप-शनाप खाना आपके लिये हानिकारक हो सकता है।
तुला राशिः कैरियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको कोई निर्णय लेना पड़ सकता है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
कैरियर के लिहाज से इस सप्ताह आपको कोई निर्णय लेना पड़ सकता है, सोच-समझकर लिया गया यह फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल भी आपको पदोन्नति के रुप में आपको मिल सकता है। रोमांस में भी आप के लिए बहुत कुछ खास होने की उम्मीद की जा सकती है, नए-नए आश्चर्यो से आपका प्रेम जीवन भरा रहने के आसार हैं। हो सकता है कुछ जातक आर्थिक रुप से थोड़े मुश्किलात से गुजर रहे हों, इस सप्ताह आपकी यह गाड़ी भी पटरी पर लौट आने की उम्मीद कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आपके कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
सफलता कई बार व्यक्ति में अंहकार ले आती है आपको इस सप्ताह इससे बचने की जरुरत है। समय आपके लिये बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। आपके कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने के आसार हैं। अपने क्षेत्र में आप एक सितारे की भांति चमक उठें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है लेकिन यह तभी संभव हो सकेगा जब आप हाथ आये अवसर को भुना सकेंगें। अति
आत्मविश्वास से भी आपको इस सप्ताह बचकर रहना चाहिये। व्यवसायी जातक बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें सफलता आपसे कुछ कदम की दूरी पर हो सकती है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी बेहतर रहने की संभावना है।
धनु राशिः यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय लेकर आ सकता है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय लेकर आ सकता है। नयी उर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुड़ने के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थय के स्तर पर भी पहले से बेहतर और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की उम्मीद की जा सकती है। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। लेकिन ध्यान रखें जहाँ सफलता आती है वहाँ विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये
वाद-विवाद से खुद को बचाकर रखें और आपसी मेलजोल बनाए रखें। प्रेम सम्बन्ध को लेकर आपके लिए यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहने के आसार हैं। आपको साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है।
मकर राशि: परिवार में कोई बड़ा आयोजन होने का योग है
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह परिवर्तन खुशियों से भरपूर रहने के आसार हैं। यदि पिछले कुछ समय से कामकाजी व्यस्तताओं के चलते परिजनों के साथ पर्याप्त समय व्यतीत करने को नहीं मिला है तो इस सप्ताह आप परिजनों की शिकायत दूर कर सकते हैं और भरपूर और अच्छा समय बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। परिवार में कोई बड़ा आयोजन होने का भी योग है जिसमें आप पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में रूचि रखने वाले जातकों के लिये यह समय बहुत शुभ रहने के आसार हैं।
कुंभ राशिः सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना आपके लिये फायदेमंद रह सकता है। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पंहुच सकते हैं साथ ही आपकी कार्यशैली में आये निखार को भी वरिष्ठ अधिकारी दर्ज कर सकते हैं। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। यदि पिछले कुछ समय से सेहत की समस्याओं से आपको जूझना पड़ रहा था तो इस
सप्ताह अपनी सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहने के आसार हैं तो अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंधों में आकर्षण बना रहने के आसार हैं।
मीन राशिः रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
यदि पिछले कुछ समय से कोई पारिवारिक मसला उलझा हुआ है तो इस सप्ताह इस मसले को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। तमाम पहलुओं को गहराई से जानने के बाद ही अगला कदम बढ़ाना आपके लिये उचित रहेगा। वहीं कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत करते रहें साथ ही थोड़ी रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम दें तो बेहतर परिणाम मिलने के आसार
हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने साथी को कोई आश्चर्यात्मक उपहार देकर अपनी खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं।