ये सप्ताह 9 राशियों के लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन 3 राशि वाले अगर इस सप्ताह सतर्क नहीं रहे तो भारी नुकसान हो सकता है। इनकी छोटी सी चूक आने वाले समय को खराब कर सकती है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
विज्ञापन
मेष राशिः भाग्य का मिलेगा साथ
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह शुभ रहने के संकेत हैं। सप्ताह के आरंभ में बुध, सूर्य और मंगल पराक्रम भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं जिस कारण यह सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। हालांकि बुध सप्ताहारंभ में ही परिवर्तित होकर आपकी राशि से चौथे स्थान में चले जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होने के आसार हैं। कामकाज के मामले में भी इस सप्ताह का समय आपके लिए शुभ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः सुख-सुविधाएं जुटा सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह काफी सुखद रहने के आसार नज़र आ रहे हैं। दरअसल इस समय शुक्र आपके लग्न में विद्यमान रहेंगें, जो कि आपके लिये इस समय को सुखमय बना रहे हैं। आप अपने जीवन में सुख-सुविधाएं जुटा सकते हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से तो यह समय और भी सौभाग्यशाली रह सकता है। जो अविवाहित जातक अभी तक किसी के प्यार में नहीं पड़े हैं उनके जीवन में किसी खास का आगमन हो सकता है। विवाहित दंपतियों और पहले से प्यार के बंधन में बंधे प्रेमी युगलों के लिये भी यह समय उनके रिश्ते को और प्रगाढ़ करने वाला रह सकता है।
मिथुन राशिः हर जगह बढ़ेगा मान सम्मान
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह मिथुन जातकों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होने के आसार हैं जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि आपका रूझान धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। संभव है कि परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी हो। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय अच्छा रह सकता है। आपके लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आय भी काफी अच्छी रहने के आसार हैं। हालांकि आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन इससे आपको किसी भी नज़रिये से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह खर्चे आप अपनी अपेक्षानुसार ही करेंगें।
विज्ञापन
कर्क राशिः सेहत को लेकर सावधान रहें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह मिले जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पक्ष पर बात करें तो यह समय आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। विशेषकर नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें और अपनी आंखों की देखभाल करें। किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो लापरवाही न बरतें और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श लें। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिये शुभ कहा जा सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश करने से लाभ प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं हालांकि आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः जल्दबाजी में न लें निर्णय
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
कामकाज के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। जो व्यवसायी जातक किसी नई परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं उनके लिए समय शुभ कहा जा सकता है। जो जातक स्वयं का काम आरंभ करना चाहते हैं उनके लिए भी नई शुरुआत करने का यह शुभ अवसर हो सकता है। जो जातक वर्तमान कार्यस्थल से असंतुष्ट हैं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। बेरोजगार जातकों को भी नौकरी का अवसर मिल सकता है। हालांकि इस समय आपके लिये सलाह भी है कि किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न दिखाएं, न ही जल्दबाजी में किसी तरह का जोख़िम उठाएं।
विज्ञापन
कन्या राशिः काम का रहेगा दवाब
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह कामकाज को लेकर लंबी दूरी की यात्राएं आपको करनी पड़ सकती है। आप पर काम का काफी दबाव रहने के आसार हैं हो सकता है आप खुद को उत्साहित महसूस न करें। इस समय आपके पराक्रम में कमी रहने की संभावना है जिस कारण कार्यस्थल पर हो सकता है आप अपने काम में मन न लगा पाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप स्वस्थ रहें इसकी उम्मीद कर सकते हैं फिर भी अपने मुंह व दांत संबंधि परेशानियों के प्रति सचेत रहें। खान-पान का ध्यान रखें। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो हो सकता है कामकाजी व्यस्तताओं के चलते आप अपने साथी को अपेक्षानुसार समय न दे पायें।
तुला राशिः पारिवारिक झगड़ाें से बचने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
ये सप्ताह आपके व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विशेषकर स्वास्थ्य एवं घरेलू जीवन के मामले में आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी मोटी बिमारियों के प्रति सचेत रहें। खान-पान और विश्राम का ध्यान रखकर आप इनसे बच भी सकते हैं। पारिवारिक कलह से बचने के लिए अपनी वाणी में संयम रखें।
वृश्चिक राशिः अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिए सजग रहने का है। कभी-कभी ऐसा समय भी जातक के जीवन में आता है कि उसे हर ओर से मुसीबत आती हुई दिखाई दे रही हो, लेकिन यदि हम उस मुसीबत का सामना धैर्य के साथ करते हैं तो उससे निबटने में आसानी हो जाती है अन्यथा घबराकर तो मुसीबत में ओर बुरी तरह फंसते चले जाते हैं। इस समय आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आपके मन भय से आशंकित रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यात्रा के योग आपके लिये बन रहे हैं लेकिन आपके लिये सलाह है कि इस समय यदि संभव हो तो अपनी यात्रा को स्थगित कर दें।
धनु राशिः साथी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। रोमांटिक जीवन की बात करें तो साथी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने क्रोध पर काबू रखें और कोई ऐसी बात अपने साथी से न कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। संभव हो तो किसी वाद-विवाद में उनसे न उलझें। विद्यार्थी जातकों के लिये भी समय बहुत अच्छा रहने के आसार हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जी जान से कर रहे हैं उन्हें मेहनत का फल मिल सकता है।
मकर राशिः आर्थिक दृष्टि से परेशान रह सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
कामकाज की दृष्टि से मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं। इस समय आप अपनी योजनाओं को अच्छे से क्रियान्वित कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर पैर अथवा घुटनों में मांसपेशियों में खिंचाव संबंधी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है। ऐसा कोई अभ्यास न करें, जिससे इस तरह की परेशानी होने की संभावना हो। आर्थिक दृष्टि से भी समय आपके लिये थोड़ा चिंताजनक रह सकता है।
कुंभ राशिः सावधान रहने की जरूरत
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आपके मन में इस समय कुछ नया कर दिखाने की प्रबल इच्छा हो सकती है हालांकि आप थोड़े आशंकित भी हो सकते हैं। संभव है कि कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के निर्वाह में आप थोड़े डरे-डरे रहें। हालांकि डर की यह भावना अस्थाई रहेगी और थोड़ी मेहनत और अतिरिक्त प्रयासों की बदौलत आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि इस समय अपने शत्रुओं से सावधान रहें।
मीन राशिः कार्यस्थल पर अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
जो व्यवसायी जातक किसी नई परियोजना को आरंभ करने के इच्छुक हैं उनके लिये समय अनुकूल कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन भी आपका अच्छा रहने के आसार हैं। जो दंपति संतान प्राप्ति के लिये प्रयासरत हैं उन्हें अपने प्रयोजन में सफलता मिल सकती है। अविवाहित प्रेमी जातक भी प्रेमजीवन का आनंद उठा सकते हैं। सप्ताहांत पर अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। आपके प्रति ईर्ष्या रखने वाले सहकर्मी पीठ पिछे आपके खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को भड़का सकते हैं। व्यवसायी जातक भी अपनी प्रतिस्पर्धी पार्टियों से सावधान रहें।