इस हफ्ते चन्द्रमा तीन राशियों मीन, मेष और वृष राशि में गोचर करेगा जबकि कई राशियों का नक्षत्र परिवर्तन होगा। ग्रहों की इस चाल का आपकी राशि पर जिस तरह का असर दिख रहा है उससे मालूम होता है कि कुल चार राशियों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ और लाभ वाला रहेगा जबकि अन्य राशि में कुछ के लिए सामान्य और कुछ के लिए कठिन रह सकता है। देखिए आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः कैरियर के मामले में सप्ताह बढ़िया है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : getty images
इस सप्ताह सामाजिक रुप से आपकी सक्रियता बढ़ सकती है, आपको धार्मिक कार्यों के अंदर भी शिरकत करनी पड़ सकती है। पिछले कुछ समय से जो भी अच्छा-बुरा आपके जीवन में हो रहा है उस पर विचार-विमर्श करने के लिहाज से यह आपके लिये उचित समय है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बने रहने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। अच्छा साहित्य पढ़ने से भी कई बार उलझने सुलझ जाती हैं आप भी आजमा कर देख सकते हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वृष राशिः पदोन्नति के भी आसार बन सकते हैं
3 of 13
वृष
इस सप्ताह आपको कुछ भावनात्मक मुद्दों से दो चार होना पड़ सकता है। संवेदनशील होना हर इंसान के लिये अच्छी बात है लेकिन भावनाओं में बह जाना उचित नहीं होता। इसलिये आपके लिये आवश्यक है कि आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और चीजों की तह तक जाकर उसके वास्तविक कारणों को तलाश कर समाधान की ओर बढ़ें। करियर के लिहाज से यह आपके लिये काफी बेहतर समय हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों के प्रशंसा के पात्र तो बन ही सकते हैं साथ ही पदोन्नति के भी आसार बन सकते हैं। आर्थिक मसलों को नजरदांज न करें। घर हो या दफ्तर सभी भुगतान समय सीमा तक कर देना आपके लिये फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशिः जीवन में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं
4 of 13
मिथ्ाुन राशि
- फोटो : getty images
इस सप्ताह आप अपने जीवन में परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। कुछ ऐसा हो सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी न हो, यह आपके लिये काफी खुशी देने वाला पल हो सकता है। साथ ही कुछ परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है जिनसे यदि आप घबरा गये तो बनती हुई बात भी बिगड़ सकती है इसलिये मैदान में डटे रहकर समस्याओं से दो-दो हाथ करने को तैयार रहें आपकी जीत हो सकती है। साथ ही अपने दोस्तों व परिजनों पर विश्वास रखें आपकी हर मुश्किल में वे आपका साथ दे सकते हैं बस उन्हें एहसास कराएं कि आपको उनकी जरुरत है। रोमांटिक जीवन में भी बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। यात्रा का कार्यक्रम सप्ताहांत पर बना सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखना आपके लिये चुनौतिपूर्ण कार्य हो सकता है। कार्य के दबाव के चलते अपने घर के कार्यों के लिये समय निकालना मुश्किल हो सकता है साथ ही प्रियजनों को भी आपके साथ की कमी खल सकती है। व्यस्त समय में से अपने चाहने वालों के लिये कुछ समय यदि आप निकाल सकें तो यह आपके संबंधों की मजबूती, गहराई और विश्वसनीयता को बढाने में मददगार हो सकता है। वहीं अपने साथी को अपनी व्यस्ता के बारे में अवगत कराने और निरतंरता में उनसे संवाद बनाए रखने पर गलतफहमी पैदा होने से भी रोक सकते हैं। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यदि पिछले कुछ समय से आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं और आपको कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो इस सप्ताह आपको अपनी परेशानी का रामबाण इलाज मिल सकता है। आपका कोई दोस्त, अपना कोई खास या फिर परिवार का ही कोई वरिष्ठ सदस्य आपके लिये संकटमोचक साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन भी काफी समृद्ध होने के आसार हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। अविवाहित जातक भी इस समय अपने संबंध को रिश्ते में बदलने की ओर अग्रसर होने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रुप से इस सप्ताह आपको थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है लेकिन याद रखें खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन
कन्या राशिः यह सप्ताह बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपमें एक नई उमंग एक नए उत्साह का संचार करने वाला हो सकता है। पूरे सप्ताह आपके उत्साहित रहने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका व्यक्तित्व भी काफी प्रभावशाली रहने की संभावना है जो कि व्यावसायिक रुप से सौदेबाजी में आपको सफलता दिलाने में भी मददगार हो सकता है। नए क्लाइंट्स को अपनी और आकर्षित करने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। निवेशकों के लिये भी यह सप्ताह बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। अविवाहित जातक जो प्रेम से वंचित हैं और अपने लिये साथी की तलाश में हैं निराश न हों इस सप्ताह आपकी अपने खास से मुलाकात हो सकती है बशर्ते आप उसे पहचान सकें।
तुला राशिः सफलता मिलने के आसार हैं
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
प्रेम में डूबे अविवाहित जातक इस सप्ताह अपने प्यार के बारे में सोचते हुए उसकी यादों में खोये-खोये रह सकते हैं। करियर के लिहाज से यह अपने लक्ष्य निर्धारित करने और लक्ष्य तक पंहुचने की योजना बनाने के लिये काफी अच्छा रह सकता है तो वहीं चालू परियोजनाओं से अपेक्षानुसार परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा मिल सकती है, लंबित कार्यों के सिरे चढ़ने की प्रबल संभावनाएं हैं प्रयासरत रहें। वर्तमान कार्य से असंतुष्ट जातक नए अवसर तलाश सकते हैं सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने की उम्मीद है। सप्ताहांत पर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से यदि किसी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश में लगे हैं तो इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। आप अपने अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होने की संभावना है। व्यवसायी जातक निश्चित समय सीमा में अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं बस मन लगाकर इस ओर प्रयास करते रहें। सप्ताहांत पर परिवार के साथ किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में शिरकत कर सकते हैं। यदि पहले से अपने साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रखी है तो यह आपके लिये काफी अच्छा समय रह सकता है।
धनु राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपका रुझान आध्यात्मिकता की और बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आप रुचि ले सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान होने से आपको राहत मिलने के आसार हैं। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहने की संभावना है। ध्यान और योग में समय लगाना आपके लिये लाभकारी हो सकता है। आप अपने अंदर एक संतुष्टी तो महसूस कर सकते हैं साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। रोमांटिक जीवन में आपके लिये थोड़ी परेशानी आ सकती है हो सके तो अपने साथी को नजरंदाज न करें और उसकी भावनाओं की भी कद्र करें। करियर के लिहाज से भी कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
जून का पहला हफ्ता 4 राशि वालों को दिला सकता है बंपर लाभ, अपना राशिफल देखिए
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये काफी बेहतर रहने के आसार हैं। कुछ जातकों को एक नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। वहीं कार्यस्थल पर भी आपको अपनी मेहनत का मीठा फल प्राप्त हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य और आपकी रचनात्मकता को दर्ज कर सकते हैं। कुछ सहकर्मी आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने की कोशिश भी कर सकते हैं बेहतर होगा किसी भी विवाद न पड़कर अपने कार्यों से ही उनका मुंह बंद करें। कागजी कार्रवाई को ध्यानपूर्वक करें व अच्छी तरह जांच-परख कर ही आगे प्रेषित करें। सेहत की तरफ से थोड़ा अतिरिक्त सावधानी इस सप्ताह आपको रखने की आवश्यकता है। आपका रोमांटिक जीवन भी ठीक-ठाक रहने की संभावना है।
कुंभ राशिः आर्थिक रुप से आपकी स्थिति बेहतर होगी
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। हो सकता है किसी घटना के बाद आपके सोचने का नजरिया ही बदल जाये। हो सके तो किसी भी मामले में कोई राय बनाने से पहले उसके भले-बुरे परिणामों का अच्छे से आकलन कर लें। कार्यस्थल पर आप उत्साह से अपने कार्यों को कर सकते हैं जिससे आपका प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। यदि आपने पहले से कहीं घूमने की योजना बना रखी हैं तो इस सप्ताह अपना बैग पैक करें और निकल पड़ें यात्रा के लिये यह बहुत अच्छा समय है आपके लिये। प्रेमजीवन भी अच्छा रहने की उम्मीद है, आर्थिक रुप से आपकी स्थिति थोड़ी बेहतर होने की उम्मीद भी की जा सकती है।
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी प्रसन्नचित रहने की संभावना है। अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा को आप महसूस करेंगें और हर काम को पूरे उत्साह और रचनात्मकता से अंजाम देंगें। पिछले कुछ समय से यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो नजरंदाज न करें चिकित्सक से सलाह जरुर ले लें। आर्थिक रुप से भी यदि आपके खर्चों में बढ़ोतरी हुई है तो इस सप्ताह खर्च कम होने के आसार हैं जिससे पहले से बेहतर आर्थिक स्थिति महसूस करेंगें। रोमाटिंक जीवन में साथी से दूर रहना पड़ सकता है जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय के लिये नहीं होगी।