फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर महीने का पहला हफ्ता इन 7 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते की शुरूआत बुध ग्रह के वक्री होने के साथ हो रहा है। इसके अलावा इस हफ्ते चन्द्रमा अपनी खुद की राश‌ि कर्क में प्रवेश करेगा इसके बाद म‌ित्र राश‌ि स‌िंह में फ‌िर कन्या में। ऐसे में यह हफ्ता आपकी राश‌ि के ल‌िए कैसा रहेगा। क्या आपको आर्थ‌िक लाभ म‌िलेगा, नौकरी के ल‌िए क‌िया जा रहा प्रयास सफल होगा। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा जान‌िए कुल म‌िलाकर आपके ल‌िए कैसा रहेगा स‌ितंबर का पहला महीना।
विज्ञापन

मेष राश‌िः यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप थोड़ा सुस्त रह सकते हैं। हो सकता है किसी भी काम में आप पूर्ण रुप से शामिल न पायें। कार्यस्थल पर तय लक्ष्यों को हासिल करने में भी आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये हो सकता है यह सप्ताह लाभकारी साबित हो। यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से असंतुष्ट हैं और इसमें परिवर्तन करना चाहते हैं तो बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। रोमाटिंक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ बिताने के लिये पर्याप्त समय मिलने की उम्मीद है। साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा या फिर फिल्म आदि दिखाने का कार्यक्रम भी आपको खुशी दे सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आर्थिक हालातों में सुधार होने के पूरे आसार हैं

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
गत सप्ताहों से आप जिन परेशानियों से जूझ रहें है, इस सप्ताह उनसे छुटकारा मिल सकता है। आप में से जो व्यक्ति अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाह रहे है, वर्तमान सप्ताह उनके लिए अति शुभ है। बिना अधिक विचार किए, अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने बेहतर काम के लिए आपको प्रशंसा भी मिल सकती है। आर्थिक हालातों में भी सुधार होने के पूरे आसार हैं। रोमांटिक जीवन के लिहाज से देखा जाये तो जो अविवाहित जातक अभी तक किसी के प्यार में नहीं पड़े हैं उनके प्रेमजीवन की शुरुआत हो सकती है। दंपति संबंधों के मधुर एवं प्रगाढ़ होने की उम्मीद कर सकते हैं।

म‌िथुन राश‌िः नौकरी में कोई बेहतर अवसर मिलेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर आ सकता है। हो सकता है व्यक्ति जीवन में आपको कोई अहम फैसला भी लेना पड़े। इस समय आप एक प्रकार से द्वंद्व या कहें असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। लेकिन सूझ-बूझ से लिये फैसले के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद भी कर सकते हैं। हो सकता है आपको नौकरी में कोई बेहतर अवसर मिले या फिर यह भी हो सकता है कि किसी नई परियोजना का कॉन्ट्रेक्ट आपके हाथ लगे। आर्थिक रूप से इस सप्ताह आपके खर्च बढ़ने की उम्मीद है। घरेलु सुख-सविधाओं को जुटाने के लिये आप कोई बड़ा खर्च करने का विचार भी बना सकते हैं। प्रेमजीवन अच्छा रहने के आसार हैं लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः कार्यस्थल पर एक नई ऊर्जा के साथ कार्यों को अंजाम देंगें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आप उत्साहित हो सकते हैं, जो भी उपलब्धियां आपने अभी तक हासिल की हैं उनका गर्व आपके चेहरे पर झलकेगा। स्वभाव में प्रसन्नता बनी रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर एक नई ऊर्जा के साथ कार्यों को अंजाम देंगें। आपकी कार्यशैली में रचनात्मकता से आपके सहकर्मी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक आपके मुरीद हो सकते हैं। घर और दफ्तर में अच्छा संतुलन बनाने में कामयाब हो सकते हैं जिसे लेकर आपको व्यक्तिगत जीवन में भी खुशियां मिलने के आसार हैं। अपने संबंधों में और मधुरता आने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताहांत का लुत्फ भी आप अपने साथी के साथ घुमने का कार्यक्रम बनाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः पार‌िवार‌िक उलझनों का असर व्यावसाय‌िक जीवन पर पड़ेगा 

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। अपने या अपने साथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। भावनात्मक रुप से भी आपके जहन में उठापटक हो सकती है। साथी के साथ मामूली कहासुनी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। प्रेमी जातकों में से कुछ को अपना संबंध बोझ बनता हुआ दिखाई दे सकता है। कार्यस्थल पर भी आपका ध्यान काम में मुश्किल ही लगने के आसार हैं। आपके लिये बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत जीवन के कारण अपने व्यावसायिक जीवन को प्रभावित न होने दें। कुल मिलाकर इस सप्ताह अपने जीवन के हर क्षेत्र में आपको काफी सचेत रहने की आवश्यकता है और चीजों को देखने के लिये अपना नजरिया भी थोड़ा विस्तारित करने की जरुरत है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः रोमांचक रहेगा यह सप्ताह

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आगे आने वाले बेहतर समय को दर्शा रहा है। पूरे सप्ताह आपके स्वभाव में उत्साह रहने के आसार हैं। वैसे तो आप अपने जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में सुधार देख सकते हैं लेकिन व्यावसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से रोमांचक हो सकता है। अनपेक्षित परियोजना आपको मिल सकती है या फिर जिस पैसे को आप लगभग भूला बैठें हैं वह आपको मिल सकता है। यदि कोई गुत्थी आपको लिये अभी तक जटिल बनी हुई है तो प्रयास करें वह सुलझ सकती है। तरक्की के साथ-साथ यदि व्यवहार में नम्रता भी लायें तो अपने संबंधों को चाहे व्यक्तिगत हों या व्यावसायिक पहले से कहीं बेहतर पाएंगें।

तुला राश‌िः आर्थिक स्थिति बेहतर होने के आसार हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस हफ्ते किसी भी प्रकार की अनावश्यक बहस में ना पड़ें, जहाँ तक हो सके इस टाल दें क्योंकि इससे आपको कुछ तनाव हो सकता है। थोड़ी सी और कड़ी मेहनत करने से ना डरें, क्योंकि यही आपको कैरियर की ऊंचाई पर पहुँचने में मददगार हो सकती है। किसी दोस्त से लम्बे समय से चला आ रहा रिश्ता भी किसी खास रिश्ते में बदल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के आसार हैं। यदि अदालत में कोई मामला विचाराधीन है तो आपका पक्ष मजबूत होने की पूरी संभावनाएं हैं। आपके मिलनसार व्यक्तित्व और नम्र व्यवहार के कारण विकट परिस्थितियों में भी दोस्तों का सहयोग आपको मिलने की उम्मीद है। प्रेमजीवन में रिश्ते पहले से मजबूत होने के आसार हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यदि गत दिनों से व्यक्तिगत स्तर पर किसी समस्या से दो चार होना पड़ रहा है तो उसके निपटान की संभावनाएं बन सकती हैं। समस्या के समाधान से राहत महसूस कर सकते हैं। काम के दबाव के चलते यदि कुछ समय से थकान महसूस हो रही है तो इस सप्ताह आपके दोस्त आपकी थकान उतार सकते हैं। इसकी भी संभावनाएं प्रबल हैं कि आप किसी छोटी-मोटी यात्रा का बड़ा आनंद लें। जो जातक रोजगार के लिये जद्दोजहद कर रहे हैं उनमें से कुछ को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी इस सप्ताह आपका काफी अच्छा रहने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सजग रहना होगा।

धनु राश‌िः चेहरे पर कामयाबी की खुशी दिखाई दे सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस पूरे सप्ताह आपके चेहरे पर कामयाबी की खुशी दिखाई दे सकती है। चाहने वालों द्वारा की गई प्रशंसा से आपका स्वभाव भी प्रसन्न रहने के आसार हैं, इस सप्ताह अपने साथियों और परिजनों के साथ आराम करने का भरपूर समय भी आपको मिल सकता है। घर का वातावरण भी शांतपूर्ण और सहज बने रहने की संभावना है। इस समय का भरपूर उपयोग कर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कुल मिलाकर समय आपके बिल्कुल अनुकूल है। सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में इस्तेमाल कर इसका भरपूर लाभ उठाएं।

मकर राश‌िः सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों और उत्सवों में व्यस्त रह सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको शायद ही कोई परेशानी उठानी पड़े। आपके रास्ते की अड़चने खुद-ब-खुद दूर होती चली जायेंगी। लेकिन कुछ मामलों में आपकी सूझबूझ ही आपका साथ देगी सिर्फ और सिर्फ समय के भरोसे भी न छोड़ें क्योंकि समय भी उन्हीं का साथ देता है जो प्रयासरत रहते हैं जो मेहनत करते हैं। इस बेहरत समय का लाभ आपको सामाजिक, रोमांटिक और आर्थिक क्षेत्र में भी मिलेगा। यानि कहा जा सकता हैं कि आपके लिये जीवन के हर क्षेत्र में यह सप्ताह सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है।

कुंभ राश‌िः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभकारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं, जीवन के हर क्षेत्र में आप आगे की और कदम बढ़ा सकते हैं। कैरियर के लिहाज से कुछ जातकों के लिये यह एक टर्निंग प्वाइंट बन सकता है। जो जातक मजबूरी वश अपने इच्छित क्षेत्र में करियर की ओर नहीं जा सके उन्हें अपने मनपसंद क्षेत्र में जाने का अवसर सुलभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय हो सकता है। आपकी कामयाबी से आपके रोमांटिक जीवन में एक नई ऊर्जा, रिश्तों में एक नई गर्माहट आपको महसूस हो सकती है। सप्ताहांत पर बेहतर समय अपने साथी के साथ बिताने के लिये मिल सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित होना पड़ सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित होना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको अपनी मनपसंद चीज़ को खरीद न पाने का दुख झेलना पड़ सकता है। व्यवसायी जातक इस समय में निवेश करने से बचें और नई परियोजना की रुप-रेखा तैयार करने पर ध्यान लगायें। अनुभवी दोस्तों की सलाह आपके लिये काफी कारगर हो सकती है। रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। साथी का साथ आपकी तकलीफों को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें