ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।
पढ़ें- नवंबर माह का ये आखिरी सप्ताह किस राशि के प्रेमी के लिए रहेगा शुभ, जानें
विज्ञापन
मेष राशिः परेशानियों से भरा रहेगा समय
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए परेशानियों से भरा रह सकता है, क्योंकि वृश्चिक में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपके मान सम्मान पर भी ठेस पहुंच सकती है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। आपको अपने करियर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निजी जीवन और प्रेम संबंधों में भी सचेत रहें। इसके साथ ही धनु में बुध के प्रभाव के कारण आपको अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन विचलित रहेगा।
विज्ञापन
वृष राशिः संपति संबंधीं मामलों में आर्थिक लाभ के योग
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सूर्य के वृश्चिक में प्रभाव के कारण शादीशुदा लोगों को आपसी मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, मगर इससे आपसी प्रेम में कोई कमी नही आएगी। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहेगा। अविवाहितों को अपने प्रेम संबंध मजबूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगें। सेहत ठीक ठाक रहेगी। साथ ही धनु में बुध के प्रभाव के चलते आपको संपति संबन्धी मामलों में अच्छा लाभ होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ सकता हैं। राजनीतिज्ञों के लिए यह समय शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रस्थापन के कारण पति पत्नी के बीच के संबंध मधुर बनेंगे और प्रेम संबन्धों में भी मजबूती आएगी।
मिथुन राशिः व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाएं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत संबंधीं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर साथ ही करियर को सही दिशा मिलने के योग भी हैं। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। धनु राशि में बुध के प्रभाव से आपको अपने जीवनसाथी के मतभेदों से बचना होगा। अविवाहितों को भी संयम से काम लेना चाहिए। व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाने की जरुरत है। सेहत के प्रति सचेत रहें, यात्रा ध्यान से करें, दुर्घटना की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः फायदेमंद रहेगा नौकरी बदलना
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सूर्य के वृश्चिक में गोचर से आपको नई पहचान मिलने के योग हैं, साथ ही नौकरी संबंधी बदलाव का अच्छा वक्त रहेगा और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धनु में बुध के गोचर से आपके लिए वित्तीय लाभ के योग हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे, मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत नही हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः वित्तीय तौर पर आ सकती है परेशानियां
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह में सिंह राशि के जातक वृश्चिक में सूर्य के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना, कोई नई नीति बनाने में सफल रह सकते हैं। किसी की दी गई सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। ऑफिस में योजनाएं बनाने में दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए दूसरों की सलाह सुननी पड़ेगी। वित्तीय तौर पर भी परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ- साथ वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव के चलते आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः बाधाओं के बावजूद बन रहे हैं सफलता के योग
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से आपको कार्य संबंधी छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी होंगी। इस समय कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नीजि जीवन सामान्य बने रहने के आसार हैं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं, प्रयास करते रहें। इसके अलावा वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव के चलते आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग हैं।
तुला राशिः वित्तीय हानि का करना पड़ सकता है सामना
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह वित्तीय रुप से अच्छा रह सकता है। इस हफ्ते आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धनु राशि में बुध के प्रभाव के चलते आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी आपको गले संबंधी बिमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ- साथ वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव के कारण आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है और व्यावसायिक रुप से वक्त में सुधार आएगा।
वृश्चिक राशिः व्यवसाय बढ़ाने के लिए शुभ समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपकी राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आप व्यावसायिक रूप से कार्यों में तेजी महसूस करेंगे इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सताएगी। मगर अंत में आप उसे हासिल करने में कामयाब होंगे। जल आपूर्ति सहित जल से जुड़े अन्य क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए फायदे का वक्त हो सकता है। साथ ही व्यावसाय को बढ़ाने के लिए भी यह वक्त शुभ हो सकता है। आपकी राशि में शुक्र के प्रभाव से आपको वित्तीय लाभ हो सकता है और आप अपने व्यावसाय को बढाने का जोखिम उठा सकते हैं।
धनु राशिः आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस हफ्ते वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव के कारण आपके अपने जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और साथ ही अविवाहित प्रेमीजनों के बीच भी दूरियां आ सकती है। सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इन सब के चलते आप खुद में आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आपकी राशि में बुध के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप अपने मित्रों और संबन्धियों के बीच शौहरत प्राप्त करेंगें। साथ ही वृश्चिक राशि में शुक्र के प्रभाव के चलते आपके खर्चों में बढ़ाेतरी हो सकती है।
मकर राशिः हर जगह से होगा लाभ
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आपको संपति से लाभ होने के योग है। किसी पुराने किए कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर प्रगति के योग है, जिसमें आप सही समय पर लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे, और साथ ही आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है। प्रेम संबन्धों के लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है। मगर तुला में बृहस्पति के प्रभाव से आप मानसिक स्तर पर तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर संभल कर रहें कोई आपको नीचा दिखाने के लिये प्रयासरत हो सकता है।
कुंभ राशिः पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, जिसमें नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना भी हो सकती है। वित्तीय लाभ के भी योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और निजी जीवन सुखमय गुजरेगा। धनु में बुध के गोचर से आपके लिए भाग्यशाली समय रह सकता है, इसमें आपको धन लाभ होने के योग हैं, साथ ही सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छी खबरें लेकर आ सकता है, जिसमें आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। संबन्धों में मधुरता आएगी। इस वक्त आपके विरोधी भी आपसे प्रभावित होकर आपके मित्र बन सकते हैं। बुध के धनु में गोचर से आपको व्यावसायिक स्तर पर कामयाबी मिल सकती है और कार्य में तरक्की आ सकती है। मगर आप बड़े फैसले लेने में कन्फ्यूज रहेंगे। इसके लिए आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेकर काम करें।