फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के राशि परिवर्तन के बाद किनकी लव लाइफ में इस हफ्ते आएगी परेशानी

Fri, 27 Jan 2017 12:13 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्यार
इस इफ्ते की शुरुआत एक बड़ी ज्योत‌िष‌ीय घटना के साथ हुई है। शन‌ि महाराज धनु राश‌ि में आ चुके हैं। और अब इनकी दृष्ट‌ि भी राश‌ियों पर बदल गई है। ऐसे में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, जानने के ल‌िए पढ़ें साप्ताह‌िक प्रेम संबंधी राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राशि: सप्ताह के अंत में कुछ परेशान‌ियों का सामना करना होगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है लेकिन यदि आप प्रयास करेगें तो एक रोमांटिक डेट पर जाया जा सकता है. सप्ताह के आरंभ में आपका मन परेशान हो सकता है और चाहकर भी आप प्रेमी से मिलन नहीं कर पाएंगे। इसका कारण आपकी पारीर‌िवारिक जिम्मेदारी भी हो सकती है। सप्ताह का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन आखिरी दिन में कुछ नई परेशानियां मुंह बाये खड़ी हो सकती है जिनसे 
विज्ञापन

वृष राशि: सप्ताह प्रेम के मामले में अनुकूल है

3 of 13
वृष राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।आप अपने प्रेमी के साथ बहुत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको प्रेमी के साथ से मतलब है इसलिए आप यह नहीं देखेंगे कि घूमना अपने ही शहर में हो रहा है या फिर शहर से बाहर जा रहे हैं। आपकी जुबान इस सप्ताह ज्यादा ही चल सकती है लेकिन थोड़ा सा नियंत्रण भी जरुरी है। आप जिनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि प्रेमी के दबाव में आकर उनसे भी मुलाकात करनी पड़े। इससे आपका जोश थोड़ा कम तो रोमांस भी फीका हो सकता है। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को समझते हुए आपका मूड फिर से ताजा कर देगा।

मिथुन राशि: अपने र‌िश्ते को संतुल‌ित बनाना होगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आप यह ना सोचें कि लोग क्या कहेगें! लोगों का और दोस्तों का काम ही है कुछ ना कुछ बाते बनाना। कुछ लोग आपके संबंधों को सही करार देगें तो कुछ आपके संबंधों को लेकर कानाफूसी भी करेगें। आप किस-किस को सफाई देते रहेगें? वैसे भी जरुरी नहीं कि आपको अपने अनुसार ही जिन्दगी में प्रेमी भी मिलें। आप चाहते हैं कि वह एकदम से "परफेक्ट" हो तो यह तो असंभव ही होगा क्योंकि कुछ ना कुछ कमी तो सभी में होती ही है।यदि आप सोच रहे हैं कि हर समय आपकी जी हुजूरी करने वाला प्रेमी ही सर्वगुणसंपन्न होगा तो यह आपकी बेवकूफी कही जा सकती है। प्रेम संबंधों में दो व्यक्ति शामिल होते हैं और दोनों के भिन्न विचार तथा अपनी विशेषता होती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है

5 of 13
कर्क राशि
आपकी अपनी एक अलग पसंद है और आप उसी को प्रेमी में भी खोज रहे है शायद कुछ-कुछ आपको मिल भी रही है। यदि आपके प्रेम संबंध अभी हाल फिलहाल में बने हैं तब आपको सप्ताह के पहले और दूसरे भाग में शांत रहना चाहिए। अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है। सप्ताह का पहला भाग खर्चों भरा भी रह सकता है। जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं तो सप्ताह के आरंभ में उनके शैया सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग आपकी परेशानियाa बढ़ा सकता है और सारा मजा काफूर हो सकता है।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेमी से बहस हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप अपनी मनमानी चलाने वाले और प्रेमी पर अपनी मर्जी थोपने वाले व्यक्ति हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि कब आप हिंसक हो जाते हैं और यह आवशयक नहीं कि हाथ पैर चलाना ही हिंसा कहलाता है, जुबान से निकलने वाली आग भी हिंसा ही कही जाएगी क्योंकि इससे शारीरिक चोट से भी अधिक दिल को आघात पहुंचता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा। कई मुद्दों पर आप प्रेमी से बहस कर सकते हैं लेकिन बहस तो तब कही जाएगी जब सामने वाला भी अपने तर्क में कुछ बोल रहा हो! आपको बहस में भी केवल खुद की ऊँची आवाज ही अधिक प्रिय लगती है क्योंकि ऊँची आवाज से आप तर्क की बजाय कुतर्क करना पसंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: अब आपका प्रेमी र‌िश्ते को सबके सामने लाना चाहेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
यदि आपके प्रेम संबंध अभी तक गुप्त ही बने हुए हैं तब आपको अभी कुछ समय ओर चुप ही रहना चाहिए।जब तक आपको ये ना लगे कि समय आपके अनुकूल चला हुआ है तब तक आप मुँह बंद रखें। आप हर किसी का दिमाग नहीं पढ़ सकते हैं और ना ही अपने मनानुरुप ही कर सकते हैं इसलिए आपको अभी कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। प्रेमी आपका जिद पकड़ सकता है संबंधों का राज खोलने के लिए लेकिन जैसे तैसे आपको उसे अपने विश्वास में लेना होगा। यह ठीक है कि आप प्रेमी जीवन में अपने मित्रों का और परिवार वालों का सप्पोर्ट देना चाहते हैं लेकिन प्रेम पर अपने विचार और राय दूसरों का देना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन जब अपने करीबी को यही राय देनी पड़ जाए तो उसमें काफी अंतर आ सकता है।

तुला राशि: प्रेमी की खूब‌ियां जानना है तो ये गलती न करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके विचार हवा में बहुत तैरते हैं और कभी कोई ठोस रुप ले ही नहीं पाते हैं। प्रेम संबंध बनने पर भी आप ना जाने कौन सी खूबियाaअभी भी प्रेमी में ढूंढते रहते है? आप खुद दुविधा में रहते हैं कि आपकी चाहत आखिरकार क्या है? आपका प्रेमी संपन्न है लेकिन दूसरे प्रेमी जोड़े आपको ज्यादा संपन्न दिखाई देते हैं। आप इधर-उधर ताaकना बंद करेगें तभी आपको प्रेमी की खूबियाa नजर आएंगी अन्यथा आप केवल कमियाa ही देखेगें। आप पहले यह भी सुनिश्चित करें कि आपको प्रेमी में उसकी खूबियां चाहिए या वह चेहरे से ज्यादा आकर्षित होना चाहिए! क्योंकि आप दोनों बातों का मेल बहुत कम ही देख पाएंगे।

वृश्चिक राशि: प्रेमी जीवन इस सप्ताह नीरस होता दिखाई दे सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर आपका आरंभिक सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।आप अपने भीतर नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस कर सकते हैं और प्रेमी को लेकर भी बहुत उत्साह आप में नहीं देखा जाएगा।इसके बाद का समय कुछ पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन आप अन्य कामों में शायद इतना बिजी हो जाएं कि प्रेमी के साथ कुछ पल बिताने का समय भी आपको ना मिल पाए।वैसे भी आप जिद्दी हैं क्योंकि प्रेमी कुछ समय बिताने की बात करता भी तो आप कार्यक्षेत्र को अधिक तवज्जो देने की दुहाई दे सकते हैं जिससे प्रेमी जीवन इस सप्ताह नीरस होता दिखाई दे सकता है।

धनु राशि: प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं 

10 of 13
धनु राश‌ि
आपका मस्तिष्क और प्रेम संबंध दोनों ही वक्रता लिए हुए हो सकते हैं।आप प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं और जल्दबाजी में कोई ऎसा निर्णय भी ले सकते हैं जिसका भुगतान आपके साथ आपके प्रेमी को भी करना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह काफी सोच विचारकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि कोई बात आपको पसंद नहीं आ रही तो प्रतिक्रिया व्यक्त ना करें, मन को शांत रखने का प्रयास करें। कोई भी बात बिना विचारे किसी के सामने ना कहें क्योंकि आपकी आदत है एकदम से जवाब देने की जिस पर आपको कुछ समय के लिए अंकुश लगाना ही होगा।

मकर राशि: आप दोनों के बीच वैचारिक टकराव हो सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह को आपके प्रेम संबंध के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आरंभिक समय में ही आप दोनों के बीच वैचारिक टकराव हो सकते हैं जो धीरे-धीरे उग्र रुप धारण कर सकते हैं।आपकी सारी प्लानिंग धरी धराई रह सकती है और मानसिक तनाव आपको घेरे रह सकते हैं। जब आपस में प्रेम भरी बाते होती हैं तब मन फुदक-फुदक जाता हैं और जब जरा सी कहासुनी हुई नहीं कि प्रेमी जीवन ओर प्रेमी को लेकर दुनिया जहान की कमियाa नजर आने लगती है। प्रेम संबंधों में सभी दिन समान नहीं होते और आवश्यक नहीं कि हर दिन बातचीत हो ही, कभी किसी दिन बात नहीं भी हो सकती है। इसे लेकर बवाल मचाना उचित नहीं है। वैसे भी प्रेम संबंधों में अब उतनी गर्माहट नहीं होती है।

कुंभ राशि: प्रपोज करने के ल‌िए सप्ताह का पहला भाग अच्छा है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो सप्ताह का पहला भाग ही अच्छा है, उसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।आप सप्ताह के पहले दिन ही अच्छा सा अवसर देखकर प्रेमी को अपने मन की बात कह दें, ज्यादा सोचें नहीं।प्रेमी के सामने आपकी जुबान नहीं चलती है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह दें।बेशक अभी बहुत कुछ ना कहें लेकिन जरा इशारा तो आपको दे ही देना चाहिए क्योंकि इससे आपको यह तो पता चल ही जाएगा कि आपके प्रति प्रेमी का क्या दृष्टिकोण है? वह आपको केवल दोस्त ही समझता है या उससे आगे सोचने का विचार भी रखता है।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी के साथ घूमने जाएं

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके पक्ष में कहे जा सकते हैं लेकिन बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। यदि आपने काफी समय से प्रेमी से रोमांस भरी बाते नहीं की है और ना ही एक क्वालिटी टाईम ही प्रेमी के साथ बिताया है, तब समय आ गया है कि आप सप्ताह के पहले दो अनुकूल भागों का लाभ उठाएaऔर प्रेमी के साथ घूमने जाएa। आप फिल्म देखने या कैंडिल लाईट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। आप कुछ रचनात्मक काम से भी प्रेमी का मन मोह सकते हैं। आप बहुत ही प्रेम के साथ प्रेमी से मीठी बातें करते हैं और बेकार की बातों से दूर रहते हैं। आप दोनों कहीं नहीं भी जा सकते है तो कुछ समय ऎसे ही साथ में बिता सकते हैं जिससे आप दोनों को सुकून का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें