फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः साल के आखिरी 7 दिन कुछ इस तरह रहेगा सभी राशियों के लिए

Tue, 26 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दिसंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में कुछ राशि वालों के रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए साल 2017 का आखिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 
पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
विज्ञापन

मेष राश‌ि: व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें

2 of 13
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं और हाल ही में वक्री से मार्गी हुए हैं, जिसके प्रभाव के चलते आपको नाम व शौहरत की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही वित्तीय लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होगें। व्यावसायिक स्तर पर आपके कार्यों की सराहनाएं हो सकती हैं। साथ ही सूर्य के नवम् भाव में प्रभाव के चलते आपके लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है, जिससे व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आप अपने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब होंगे।  सूर्य के साथ साथ शुक्र भी आपके नवम घर में गतिमान है, मगर अस्त होने के कारण इसके प्रभाव कम हो जाते हैं मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

3 of 13
वृष
सूर्य लगातार आपकी राशि से आठवें घर में गोचररत हैं जिसके प्रभाव से आपको निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव आपकी वित्तीय स्थिति पर भी पड़ सकता है। अपने व्यावसायिक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करें, सप्ताह के अंत तक परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैं। सूर्य के साथ साथ शुक्र के भी आठवें भाव में गतिमान होने से भी आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बुध आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते व्यावसायिक जातकों के लिए वक्त अच्छा नहीं रहेगा। वित्तीय हानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, और साथ ही खर्चों में वृद्धी हो सकती है। किसी महिला से विवाद हो सकता है इसलिए थोड़ा सचेत रहें।        

म‌िथुन राश‌ि: अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपकी राशि से सातवें स्थान पर सूर्य के गोचर करनें से आप अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा हासिल करेगें। साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। व्यावसायिक और निजी जीवन सामान्य बने रहेंगें। सहभागी के करियर के लिए अच्छा वक्त रहेगा। सूर्य के साथ ही शुक्र भी सातवें स्थान पर गोचररत हो रहा है, हालांकि इस स्थिति में वह अपने निम्नतम स्थान पर होगा फिर भी आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। इसके साथ साथ आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। नाम और शौहरत की प्राप्ति के भी योग है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और साथ ही आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: हानि का सामना भी करना पड़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आपकी राशि से छठे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको व्यावसायिक रुप से सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आपके विरोधियों की ताकत कम होंगी। विवाहित जातकों को सहभागी के साथ रिश्तों में घनिष्टता दिखाई देगी और अविवाहितों के लिए भी समय शुभ रह सकता है। शुक्र भी सूर्य के साथ छठे घर में गोचर कर रहा है जिसके प्रभाव से आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है। सेहत सबंन्धी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ साथ ही बुध के आपकी राशि से पांचवे घर में गोचर करने से आपको व्यावसायिक स्तर पर हानि का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी योजना बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। वित्तीय रुप से अभी समय ठीक नही रहेगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: मान सम्मान बढ़ सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के पांचवे भाव में गोचर करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। विधार्थियों के लिए परिक्षाओं के परिणाम अच्छे रहेगें और उच्च शिक्षा के लिए किए जाने वाले कोर्सों को पूरा करने में सफल रहेगें। अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और खुद को शांतचित और सहज महसूस करेगें। आपकी राशि से पांचवे घर में ही शुक्र अस्त होकर गोचर कर रहे हैं, फिर भी इसके प्रभाव से आपका मान सम्मान बढ सकता है और आप अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने में सफल रह सकते हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: शिक्षा के क्षेत्र में ये वक्त अच्छा रह सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह राशि स्वामी बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचररत हैं जिसके प्रभाव से आपको किसी सगे संबन्धी के कारण घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है, आपको सहनशीलता से काम लेना होगा। नीजि तौर पर आप खुद को थका हारा और आलसी महसूस करेगें। आपकी राशि से चौथे स्थान पर सूर्य के आने से आपको मां की सेहत संबन्धी चिंता सता सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के पूर्ण होने की संभावनाएं बन सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये वक्त अच्छा रह सकता है। अस्त होने के कारण शुक्र के प्रभाव कम रहेंगें इसलिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

तुला राश‌ि: मान-मर्यादा बढ़ने के योग बन रहे हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे भाव में सूर्य के गोचर करने से आपके लिए वित्तीय लाभ के योग है। शारीरिक रुप से ऊर्जावान होने के साथ साथ मानसिक रुप से खुद को विचलित महसूस करेंगें। व्यावसायिक स्तर पर कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम संबन्धो में निखार आएगा। इस सप्ताह बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके असर से आपकी मान-मर्यादा बढने के योग बन रहे हैं।  उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राशि के स्वामी शुक्र आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचररत है, मगर अस्त होने के कारण उनका प्रभाव कम रहेगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कठिन लक्ष्यों का सामना करना पड़ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि में गोचररत है। जिसके प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में कठिन लक्ष्यों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही अपने सहकर्मियों से सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि उनके मन में आपके प्रति ईर्ष्या के भाव पैदा हो सकते हैं। इसलिए शांत चित होकर काम करने की कोशिश करें। नीजि जीवन सुखमय रहेगा। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। साथ ही सूर्य के दूसरे घर में गोचररत होने से रिश्तेदारों के बीच संबन्ध प्रगाढ हो सकते हैं। साथ ही शुक्र भी आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, मगर यहां पर आकर शुक्र अस्त हो रहे हैं इसलिए संभावित है की नई योजनाओं से आपको फायदा पहुंचे और आपके लिए कुछ उल्लास के पल आएं। 

धनु राश‌ि: किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य गोचररत होने के प्रभाव से आपके मन में सकारात्मक विचारों का संचरण होगा। घर में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा और परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही शुक्र भी सूर्य के साथ आपकी राशि में गोचररत है, अस्त होने से उसका प्रभाव कम हो रहा है, जिससे वक्त में सुधार के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। कोई मांगलिक कार्य पूरा होने में भी अभी वक्त लग सकता है। उच्च शिक्षा के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। आपकी राशि से बाहरवें घर में बुध गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव के चलते आपके खर्चें बढ सकते हैं, हो सकता है किसी से उधार भी लेना पड़े। 

मकर राश‌ि : बीपी और मानसिक तनावों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
इस हफ्ते बुध के आपकी राशि सें ग्यारहवें घर में गोचर करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा व आपके नाम को नई पहचान मिल सकती है, हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता भी रहेगी। नई नौकरी या व्यावसाय के अवसर मिल सकते हैं।  इसके साथ ही सूर्य के बाहरवें स्थान पर गोचर करने से आपकी इच्छाशक्ति कमजोर पड़ सकती है जिसका आपके आत्मविश्वास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है सूर्य के प्रभाव से ही आपको बी.पी. और मानसिक तनावों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

कुंभ राश‌ि: नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर सूर्य के गतिमान होने से आपके आत्मविश्वास बढोतरी हो सकती है। सहभागी का साथ मिलेगा। व्यवसाय को बढाने के बारे में विचार कर सकते हैं ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के लिए वक्त अच्छा रहेगा और आपकी सेहत भी ठीक ठाक रहेगी। ग्यारहवें स्थान पर ही सूर्य के साथ गोचर करने से शुक्र अपना प्रभाव खो रहा है फिर भी संभावना है की आप घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं। साथ ही आपकी राशि के दसम भाव में बुध गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते ऑफिस में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: नई उंचाईयां छूने का अवसर मिल सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि के नवम भाव में विचरण कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आपको नीजि जीवन में अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी संपति को लेकर विवाद भी हो सकता है। इन सब के कारण आपका मन विचलित रहेगा और मानसिक तनाव महसूस करेगें। आपकी राशि से दसवें स्थान पर सूर्य गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आपको अपने करियर में नई उंचाईयां छूने का अवसर मिल सकता है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा और साथ ही आपको नई नौकरी या व्यावसाय शुरु करने के भी अवसर मिलेगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें