मई के आखिरी हफ्ते में सितारों की चाल आपकी किस्मत को किस ओर ले जा रही है और आपके हिस्से में क्या आ रहा है जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी इस हफ्ते काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिये भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक थोड़ा सचेत रहें विशेषकर साझेदारी के चक्कर में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बशर्ते कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें।
विज्ञापन
वृष राशिः उत्साहजनक समाचार मिल सकता है
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपको कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं यदि पिछले कुछ समय से कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसका समाझान होने के भी आसार हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपनी किसी लंबित परियोजना को क्रियान्वित करने के लिये यह समय बिल्कुल उचित है। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
मिथुन राशिः कहीं से धन लाभ मिल सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से आप सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं सामाजिक तौर पर भी आपका दायरा बढ़ा सकता है। कुछ नए दोस्त आपके सर्कल में जुड़ सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी यह काफी अहम समय है आप अपने रचनात्मक प्रयासों से अपने क्लाइंट की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। निवेश करने व नई परियोजना की रुप-रेखा तैयार करने के लिये भी यह समय बिल्कुल उचित है। अनपेक्षित रुप से धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। इस सप्ताह आपकी मुलाकात अपने किसी खास से भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यस्थल पर संभलकर काम करें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कार्य के दबाव के चलते इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है, धैर्य बनाये रखें व परिस्थितियों का सही आकलन कर ही कोई निर्णय लें। समझदारी से काम लेने पर आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। बिना किसी ठोस वजह बहसबाजी करना आपके लिये उचित नहीं है, इससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये यह उचित समय है, प्रयासरत रहें। रोमांटिक जीवन में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना इस सप्ताह करना पड़ सकता है। हो सके तो साथी को समय दें एवं भावनाओं को समझते हुए जरुरतों को पूरा करें। सप्ताहांत पर परिजनों के साथ बेहतर समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः खर्च बढ़ेंगे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा सचेत रहने का है। व्यर्थ ही किसी विवाद में न पड़े, ना ही अपने विचारों को दूसरों पर थोपने की कोशिश करें, यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये नुक्सानदायक हो सकता है। अपने व्यवहार में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करना आपकी मुश्किलों को आसान बना सकता है। कुछ भी बोलने से पहले उस पर विचार जरुर करें। प्यार में धोखा खाए और अभी तक प्यार से वंचित जातकों के लिये यह सप्ताह काफी अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अपने साथी के साथ एक अच्छा रोमांटिक जीवन जीने का भरपूर मौका आपको इस सप्ताह मिल सकता है। अपनी जेब को थोड़ा संभाल कर रखें, खर्च बढ़ने की संभावना भी है।
विज्ञापन
कन्या राशिः व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की जरुरत है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
अपेक्षाकृत परिणाम न मिलने से इस सप्ताह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, हो सकता लोग आपकी उम्मीदों पर खरा न उतर रहे हों। बेहतर होगा दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें और अपने कार्यों को स्वयं पूरी सिद्दत के साथ, कड़ी मेहनत कर अंजाम दें। अपने क्रोध को काबू में रखने की जरुरत इस सप्ताह आपको महसूस हो सकती है। व्यावसायिक रुप से भी इस समय को आपके लिये बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। नई परियोजना को क्रियान्वित करने या निवेश करने के लिये यह उचित समय नहीं है, हो सके तो कुछ समय के लिये अपनी योजना को स्थगित रखें और उचित समय का इंतजार करें। इस समय आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देने की जरुरत है।
तुला राशिः खर्च बढ़ेगा, संभल कर चलें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। इस सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों में शिरकत कर सकते हैं। कुछ नये और पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर भी आपको प्राप्त हो सकता है। अपने जीवन के कुछ अहम फैसले भी आपको इस सप्ताह करने पड़ सकते हैं। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके अच्छा रहने के आसार हैं, व्यावासायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बने रहने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक रुप से आपके खर्च इस सप्ताह बढ़ सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आमदनी भी होगी तो संतुलन बना रहेगा। सप्ताहांत आपके लिये भागमभाग वाला रह सकता है इसलिये किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें बल्कि तय समय पर पूरा करें।
वृश्चिक राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके संबंधों के लिये संवेदनशील साबित हो सकता है सावधान रहें। करीबी दोस्त के साथ मनमुटाव होने की पूरी संभावना है। हो सके तो अपने विचार अपने साथी पर थोपने की कोशिश न करें बल्कि परिस्थितियों को एक बार उनकी नजर से भी देखने की कोशिश करें। व्यावसायिक रुप से किसी भी साझेदारी को इस समय करने से बचें। नई परियोजनाओं पर विचार विमर्श करने के लिये यह उचित समय है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है लेकिन आपके व्यक्तिगत जीवन में घट रही घटनाओं का प्रभाव कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। इसलिये अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित रखें तो बेहतर रहेगा।
धनु राशिः आर्थिक रुप से नुकसान उठाना पड़ सकता है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिये उम्मीदों को जगाने वाला साबित हो सकता है। आप अपने आस पास एक सकारात्मक ऊर्जा के संचार को महसूस करेंगें जो आपको नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने में मददगार होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहने की संभावना है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के भी आसार है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपको राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह आपके लिये उत्तम समय रहने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। लेकिन सप्ताहांत पर आपको सचेत रहने की आवश्यकता है विशेषकर आर्थिक रुप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मकर राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपका बजट बिगाड़ सकता है जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति स्थिर रखने में परेशानी आ सकती है। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिय सही है और अपने साप्ताहिक लक्ष्यों को पूरा करने में आप कामयाब हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने की संभावना है। अपने किसी खास के आने का इंतजार करने वाले जातक प्रयासरत रहें, मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों के संबंधों में भी प्रगाढ़ता आने के आसार हैं। कुलमिलाकर एक बेहतर रोमांटिक जीवन का आनंद इस सप्ताह आपको मिल सकता है। सप्ताहांत पर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है।
कुंभ राशिः निवेश के लिए सप्ताह ठीक नहीं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक और आपकी नेतृत्व क्षमता की आजमाइश इस हफ्ते हो सकती है तो वहीं दूसरी निजी संबंधों को लेकर भी आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। हो सके तो किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रखें, अपनी जिम्मेदारियों का बोझ दूसरों के कंधे पर न डालें ना ही अपने कार्य के लिये दूसरे पर निर्भरता दिखाएं यह आपकी प्रतिष्ठा के लिये भी हानिकारक हो सकता है। व्यावसायिक रुप से यह समय आपके लिये कुछ अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है लेकिन नई परियोजना की शुरुआत करने या निवेश करने का विचार कुछ समय के लिये स्थगित ही रखें तो बेहतर होगा।
यदि पिछले कुछ समय से आप किसी परेशानी से झूझ रहे हैं तो इस सप्ताह आपको इससे निजात मिल सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके हर पहलु पर अच्छे से विचार विमर्श करें और उसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का आकलन करें। लंबे समय के बाद आप अपने अंदर एक नए आत्मविश्वास को महसूस करेंगें जिससे एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगें। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह बेहतर रहने की उम्मीद है। सप्ताहांत पर साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें यह सप्ताह आपकी सेहत के लिये संवेदनशील साबित हो सकता है।