फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जनवरी: 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा यह हफ्ता

Tue, 23 Jan 2018 07:41 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
जनवरी 2018 के आखिरी सप्ताह में कुछ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 
विज्ञापन

मेष राशि: इस सप्ताह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के आपकी राशि से नौवें स्थान पर गतिमान होने से निजी तौर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इस समय आपको कोई अप्रत्याशित हानि भी उठानी पड़ सकती है, परिवार में किसी संपति को लेकर विवाद हो सकता है। इन सब के चलते आपका मन अस्थिर रहेगा। साथ ही सूर्य आपकी राशि से दसवें स्थान पर गतिमान है, जिसके प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अच्छा वक्त रहेगा। कार्यों में प्रगति हो सकती हैं और आप दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगें। उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति और वेतनवृद्धि के भी योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: सप्ताह में संपत्ति से लाभ मिलने के आसार है

3 of 13
वृष राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध आठवें स्थान में गतिमान होने से आपके लिए फायदे का वक्त रह सकता है जिसमें कोई वित्तीय लाभ या फिर आपको किसी प्रकार की संपति से लाभ भी हो सकते हैं। साथ ही आपके मान सम्मान में भी बढोतरी हो सकती है और सामाजिक स्तर पर आप एक नई शौहरत अर्जित कर सकते हैं। अगर आप राजनीति में जाना चाहते हैं तो यह वक्त ठीक रहेगा। साथ ही सूर्य के नवम भाव में गतिमान होने से भी आपके लिए अच्छा समय आने के संकेत हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में बुध के आठवें से नौवें घर में गतिमान होने से आपको ध्यान केन्द्रित करने में परेशानियां आ सकती हैं। 

म‌िथुन राश‌ि: अविवाहितों को भी सयंम बरतने की आवश्यकता है इस सप्ताह

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी राशि के स्वामी बुध के सांतवें स्थान पर गतिमान होने से आपको व्यावसायिक रुप से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें। निजी जीवन में सहभागी के साथ विवादों से बचने की कोशिश करें। अविवाहितों को भी सयंम बरतने की आवश्यकता है। साथ ही सूर्य का आपकी राशि से आठवें घर में गतिमान होने से आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक संबन्धों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र पर विरोधियों को परास्त करनें में सफल रहेगें। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
विज्ञापन

कर्क राशि: सेहत में सुधार महसूस करेंगे

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह के पहले हिस्से में बुध आपकी राशि से छठे घर में गोचररत हैं जिसके प्रभाव से आपको वित्तीय लाभ होने के योग हैं, साथ ही आपको नाम और शौहरत की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार महसूस करेगें। हालांकि आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। साथ ही सूर्य के सांतवें घर में गतिमान होने से आपको सहभागी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में सुधार करने की कोशिश करें। व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं। वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं। सेहत ठीक ठाक रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में बुध भी विस्थापित होकर छठे से सातवें स्थान पर गतिमान हो रहा है। विवाहित जातक थोड़ा संभलकर रहें साथी के सामने आपकी पोल-पट्टी खुल सकती है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: तरक्की के लिए किसी नई नौकरी की तलाश पूरी होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध आपकी राशि से पांचवें घर में गतिमान हो रहे हैं, जिससे आपको कार्यक्षेत्र पर असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की सलाह की जरुरत पड़ेगी। निजी जीवन में भी संतान की तरफ से कोई समस्या पैदा हो सकती है। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति भी बिगड़ सकती है। साथ ही सूर्य आपकी राशि के छठे भाव गोचररत है जिसके प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेगें। करियर में तरक्की के लिए किसी नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। निजी जीवन सामान्य रहेगा। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: प्रेम संबन्धो में प्रगाढता आएगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के आपकी राशि से चौथे घर में गतिमान होने से आपको बुजुर्गों का आशिर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा और आप उनसे कोई अच्छी सलाह प्राप्त करेगें। साथ ही सूर्य का गोचर आपकी राशि से पांचवें घर में हो रहा है जिससे आपके लिए अच्छे दौर की शुरुआत हो सकती है। आपके अच्छे स्वभाव का इस्तेमाल करके आप सफलताओं की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रेम संबन्धो में प्रगाढता आएगी और प्रेमी के साथ विवाह के योग भी बन रहे हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में बुध भी आपकी राशि से पांचवे स्थान पर गतिमान हो रहा है जिसके चलते आपकी मान मर्यादा दांव पर लग सकती है। 

तुला राश‌ि: सप्ताह में हानि का सामना करना पड़ सकता हैं।

8 of 13
तुला राश‌ि
इस सप्ताह की शुरुआत में बुध आपकी राशि से तीसरे घर में गतिमान हो रहा है, जिसके प्रभाव के आपको निजी संबन्धों में या व्यावसायिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय रुप से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता हैं। कार्यस्थल पर कोई आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेगा और आप भी उसकी तरफ खींचे चले जाएगें। साथ ही सूर्य आपकी राशि से चौथे घर में गोचररत हो रहा है जिसके प्रभाव से आपको मां की सेहत की चिंता सता सकती है। करियर के क्षेत्र में यह वक्त अच्छा रह सकता है जिसमें आपके व्यावसायायिक कार्यों में तरक्की हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ अच्छा वक्त गुजारने का अवसर मिलेगा। सेहत मे सुधार रहेगा और प्रेम संबन्धों में निखार आएगा।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: इस सप्ताह छात्रों के लिए कामयाबी के रास्ते आसान होंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध के आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गतिमान होने से आवाज संबन्धी व्यवसाय से जुड़े जातक जैसे गायक, रेडियो जॉकी आदि अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के अवसर पा सकते हैं। विधार्थियों के लिए भी कामयाबी के रास्ते आसान होंगें। सही दिनचर्या का अनुपालन करने से आपकी सेहत में भी निखार आ सकता है। साथ ही सूर्य के तीसरे स्थान में गतिमान होने से आप सामाजिक आयोजनों और सभाओं में बढ चढ कर हिस्सा लेगें। मगर इसके विपरीत व्यावसायिक क्षेत्र में आपके सम्मान में गिरावट आ सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है और हो सकता है किसी हानि का भी सामना करना पड़े। अंतिम दिनों में बुध के सूर्य के साथ तीसरे स्थान पर आने से आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। 

धनु राश‌ि: सप्ताह में नई योजनाओं से वित्तीय लाभ हो सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध आपकी राशि में गतिमान हो रहा है, जिसके प्रभाव से आप अपने कार्यक्षेत्र के साथ साथ अपने दोस्तों के बीच भी एक नई पहचान प्राप्त करेगें। आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास होगा और आपके मन में जरुरतमंदों के लिए दया के भाव उत्पन्न होगें। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और आप परिवार के हित में कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं। बुजुर्गों का साथ एवं सहयोग मिलेगा। निजी जीवन अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार होगा। शुक्र भी सूर्य के साथ दूसरे घर में गोचर कर रहा है, हालांकि अस्त होने के कारण इसके प्रभाव कम रहेगें मगर फिर भी आपके लिए वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। अंतिम दिनों में बुध भी सूर्य के साथ दूसरे घर में गतिमान हो रहे हैं जिससे आपको नई योजनाओं से वित्तीय लाभ हो सकता है।

मकर राश‌ि: परिवार में तनाव बढ़ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गोचररत हैं जिसके कारण आप वित्तीय रुप से खुद को कमजोर महसूस करेंगें साथ ही आपके खर्चों में भी ईजाफा हो सकता है। विपरीत हालात आपको परेशानी में डाल सकते हैं। इसके लिए आप खुद पर भरोसा जताएं और अपने आजमाए हुए कार्य के लिए मेहनत करते रहें। नीजि संबन्धों में भी परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही इस सप्ताह सूर्य आपकी राशि में गतिमान हो रहे हैं, जिसके चलते पिता के साथ किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है, पिताजी की तबीयत भी खराब हो सकती है। व्यावसायिक तौर पर आप पूरी उर्जा के साथ कार्य करेगें।

कुंभ राश‌ि: कोई बड़ा फैसला लेने से परहेज करें इस सप्ताह

12 of 13
कुंभ राश‌ि
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में बुध आपकी राशि से ग्यारहवें घर में गतिमान हो रहे हैं जिसके प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। इसमें आपके लिए वित्तीय लाभ के भी योग हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के क्षेत्र में विकास के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढेगा और आप लोगों के बीच लोकप्रिय होंगें। सेहत ठीक ठाक रहेगी। साथ ही सूर्य का गोचर आपकी राशि से बारहवें घर में हो रहा है, जिससे आपके खर्चों में बढोतरी हो सकती है और आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। विवाह शादी के लिए यह वक्त उचित नही रहेगा। प्रेम संबन्ध भी सामान्य ही रहेगें। कार्यक्षेत्र पर अपने कार्यों पर ध्यान दें और कोई बड़ा फैसला लेने से परहेज करें। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
सप्ताह के पहले हिस्से में बुध के दसवें भाव में गोचर करने से व्यवसायी जातकों के लिए शुभ समय साबित हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ साथ आपको बड़े फैसले लेनें में परेशानियां आ सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह की जरुरत भी पड़ सकती है। साथ ही आपको अपने कठिन परिश्रम का फल भी मिल सकता है। निजी जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा व आप परिवार के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगें। साथ ही सूर्य आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर गतिमान हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपके लिए अच्छा वक्त शुरु होगा जिसमें आपको नई सफलताएं मिलेंगी। इस दौरान आपके विरोधियों की ताकत कम हो सकती है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अच्छी योजना बनाना आवश्यक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें