फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा, जानें अपना राशिफल

Tue, 23 Jan 2018 07:37 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: निर्णय लेने में साथी की मदद लें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपने परिवार की किसी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दूसरे लोग फैसले के लिए आपकी कुशलता व योग्यता पर निर्भर कर रहे हैं। सभी आप पर ही निर्भर हैं, शायद इस बात से आपको कुछ अजीब सा लगे। लेकिन फिर भी उनकी समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करें। आपकी सहायता को बहुत सराहा जाएगा। अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: आज पैसा आने के साफ संकेत हैं

3 of 13
वृष राश‌ि
किसी पर आपका कोई धन बकाया है तो आज उसकी वसूली की संभावना है। दूसरे क्षेत्रों से भी पैसा आने के साफ संकेत हैं। आपने कोई कर्ज लिया है तो आज आप वो भी चुकता कर देंगे। आज आपको अपने भोजन का खास ख्याल रखना होगा। इस समय आप को समझ लेना चाहिए की हमारा मूड, ऊर्जा और पाचन क्रिया सभी हमारे खाने पर निर्भर करते हैं। इसलिए शरीर को हमेशा ठीक भोजन देना चाहिए। हमें अपने शरीर की शारीरिक और मानसिक जरूरतें बराबर पूरी करनी चाहिए। 

म‌िथुन राश‌ि: रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगा। आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने ऊपर विश्वास रखें। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

5 of 13
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखना होगा। अपनी जिंदादिली से आप अपनी सभी परेशानियों को आसानी से हल कर लेंगे। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आप अपनी योजना और लक्ष्य को तय कीजिए उसके हिसाब से योजना बनाइये, देखिये कि उसमें कितना बजट लग रहा है। आपको लम्बी अवधि की आर्थिक योजना में अपने लक्ष्य को चुनना आसान होगा लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसी के हिसाब से कुछ आर्थिक योजना भी तैयार की जाए। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज ईनाम मिलने के संकेत है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आज आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: आज अपनी क्षमता से सभी को पराजित करेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।

तुला राश‌ि: आज ग्रह आपके पक्ष में नहीं है

8 of 13
तुला राश‌ि
आज काम में आप किसी ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जिससे आपको निराशा ही होगी। आज शायद आप अपने बॉस से अपनी पदोन्नति की बात करने वाले हैं। हो सकता है, आप जिस परिणाम की उम्मीद कर रहे थे वो आपको ना मिल सके। ऐसे में आपको अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: आज काम में रुकावटे पैदा हो सकती है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आपके घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ का मजा ले रहे हैं। विदेश से भी आपके कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं उनके स्वागत के लिए तैयार रहें। काम का बोझ शायद आपको उनके साथ का मजा ना लेने दें लेकिन आप दोनों में संतुलन बनाने की कोशिश करें। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। 

धनु राश‌ि: कानूनी लड़ाई में जीत मिल सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।

मकर राश‌ि : आज नौकरी संबंधी सफलता मिल सकती है

11 of 13
मकर राश‌ि
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। अचल सम्पत्तियों से जुड़े व्यावसायिक निवेश व्यर्थ नहीं जाते अब उचित समय आ गया है जब आप अपने पारिवारिक भूखण्ड को सही ढंग से बेच दें क्योंकि यदि आप उचित खरीददार का चुनाव कर लें तो यह आपके लिए एक बड़े लाभ का स्त्रोत बन सकता है।
 

कुंभ राश‌ि : व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। इस योजना को थोड़े दिनों के लिए टाल दीजिए। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपके किसी नये व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें। आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें