फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः ग्रहों का महापरिवर्तन, इन 3 राशि वालों की जिंदगी लेगी करवट

Mon, 21 Aug 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहाें के महापरिवर्तन का असर इस सप्ताह सभी राशियों पर होगा, लेकिन नकारात्मक। सभी 12 राशियों को इन 7 दिनों तक बहुत संभलकर रहना होगा। सिर्फ कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शांति पूर्ण रहेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

ये भी पढ़ें- 7 राशियों पर पड़ेगी राहु-केतु की अशुभ छाया की मार, बचने के लिए करें ये उपाय
विज्ञापन

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र पर होगा ग्रहों का असर

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सप्ताहांरभ में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विचरण करेंगें जो कि चंद्रमा का अपना घर है। नीच के मंगल के साथ चंद्रमा का विचरण आपकी सुख समृद्धि और माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ाने वाला हो सकता है। घर के किसी बड़े व्यक्ति के कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी कुंडलिका से पांचवे भाव में रहेंगें, जहां सूर्य, राहू व बुध के साथ युति बना रहे हैं। आपके जीवन में इसका प्रभाव कार्यक्षेत्र, शिक्षा संतान और संबंधों में आप असहज महसूस करेंगें। किसी प्रकार के झूठे आरोप-प्रत्यारोप का शिकार भी आपको होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः पारिवारिक कलक के कारण चितिंत रहेंगे आप

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि वाले जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगें। नीच के मंगल के साथ रहने से भाई-बहनों से मन-मुटाव का योग भी बन रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आपके अथक प्रयास करने के बावजूद भी आप चिंतित हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विचरण करेंगें, जो कि आपका सुख भाव है यहां पर चतुर्ग्रही युति होने से आप अपने सुख में अपने आपको असहज महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक कलह के कारण मन चिंतित रह सकता है। अनुचित वाद-विवाद होने के आसार भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में विचरण करेंगें। इस समय चंद्रमा बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग भी बना रहे हैं। शिक्षा, संतान एवं प्रेम संबंधों के लिये यह समय मनोवांछित परिणाम देने वाला रह सकता है।

म‌िथुन राश‌िः धन हानि होने की संभावना

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
मस्तक एवं नेत्र संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें। संचित धन में हानि के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। चोरी का भय भी बना रह सकता है सतर्क रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में विचरण करेंगें। चतुर्ग्रही युति होने के कारण यह समय आपके लिये आप द्वारा किये प्रयासों से असफलता देने वाला रहने के आसार हैं। भाई बहनों के अनुचित व्यवहार से भी आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ घर में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये सुख समृद्धि और यश बढ़ाने वाला रहने के आसार हैं। परिवार और कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ व्यक्तियों से सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। इच्छित कार्य होने के कारण सप्ताहांत सुखमय बना रह सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशिः नकारात्मक विचार हावी न होने दें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातकों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सचेत रहने के हैं। कभी-कभी आपका रूझान नकारात्मक विचारों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। दांपत्य जीवन में मन मुटाव के संकेत भी बन रहे हैं। साथी द्वारा अनुचित जिद्द को पूरा करवाने के विचार से आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा राशि से दूसरे घर में विचरण करेंगें जो कि धन संपदा में आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। मन चंचल व भय से आंशंकित रह सकता है। भविष्य के प्रति एक अन्जाना सा डर भी आपको भयभीत कर सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सावधानी से करें धन निवेश

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा राशि से 12वें घर में विचरण करेंगें। यह आपका व्यय घर भी है। शारीरिक व्याधियों के कारण एवं अन्य कारणों से अनुचित धन व्यय के योग इन दिनों में आपके लिये बन सकते हैं। किसी कार्य में यदि धन निवेश करने के इच्छुक हों तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। पूरी तरह जांचने परखने के पश्चात ही निवेश करने का निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि में विचरण करेंगें। जो कि एक अन्जाना डर तथा शारीरिक व्याधियों का कारण भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी अपेक्षित साथ न मिलने से आपके मन में कई तरह की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति से वाद-विवाद का योग भी बन सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: किसी भी तरह के लालच में न फंसें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें घर में विचरण करेंगें आपके हाथ में आये हुए लाभ को कुछ समय तक टलने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही लंबें समय से लाभ से वंचित रहने के कारण आपके विचारों में नकारात्मकता घर कर सकती है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि बड़ी धन हानि की ओर ईशारा करता है। किसी भी प्रकार की छोटे रस्तों से धन कमाने से बचें तथा किसी व्यक्ति के व्यर्थ के लालच लेने से भी बचें। इस तरह की प्रवृति तात्कालिक तो नहीं लेकिन इसके दूरगामी परिणाम काफी नकारात्मक हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये गजकेसरी योग का निर्माण भी कर रहे हैं।

तुला राश‌िः कार्यक्षेत्र में अचानक ही आ सकती है परेशानियां

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचररत होंगें जो कि आपका कर्मक्षेत्र है। कर्मक्षेत्र में नीच के मंगल के साथ चंद्रमा का विचरण आपके कार्यक्षेत्र में आपके लिये अचानक से परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। लंबे समय के करियर में भी अचानक से संकट के बादल मंडरा सकते हैं। बुद्धिमता व अपने हुनर से ही इसे मात दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें घर में विचरण करेंगें जो कि आपके लिये लाभ के क्षेत्र में भी अवरोध खड़े कर सकता है। लंबे समय से किसी परिणाम का यदि इंतजार कर रहे थे तो उसमें भी निराशा के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः चंद्रमा कमजोर करेगा भाग्य

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से नवें घर में विचरण करेंगें जो कि आपके भाग्य को कमजोर करता है। नीच के मंगल के साथ युति होने से आपको खूब मेहनत करने के बावजूद भी अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं होंगें। साथ ही पराक्रम भाव में मंगल की दृष्टि होने से आपके पराक्रम व भाई-बहनों के साथ संबंधों में भी स्थिति उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में विचरण करेंगें। जो कि आपका कर्मभाव है। कार्यक्षेत्र में भी वाद-विवाद तथा असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। 

धनु राश‌िः मन में उठ सकता है उग्रता का भाव

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में विचरण करेंगें जो आपको लंबी और छोटी दूरी की यात्राएं करवा सकता है। नीच का मंगल होने के कारण यात्राएं कष्टप्रद रह सकती हैं। आपके मन में उग्रता का भाव भी उभर सकता है। स्वास्थ्य में भी मंगल का आपको अच्छा परिणाम नहीं देगा। अग्नि आदि से भी बचकर रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा भाग्य स्थान में तीन ग्रहों के साथ युति करेगा। इस समय आपको केवल अपने कर्म पर भरोसा रखने की आवश्यकता होगी यदि भाग्य के भरोसे चीज़ों को छोड़ेंगें तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

मकर राश‌िः परेशानियों से भरा सप्ताह

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा नीच के मंगल के साथ आपकी राशि से सप्तम घर में विचरण करेंगें जो कि आपके दांपत्य जीवन, अदालती मामलों, रिश्तों व पारिवारिक स्थिति को तनावग्रस्त कर सकते हैं। सप्तम चंद्र मंगल आपको पेट संबंधी दिक्कतें भी दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा तीन ग्रहों के साथ आपकी राशि से आठवें घर में विचरण करेंगें जो कि छोटी दूरी की यात्राओं का योग बना सकते हैं। यह आपके लिये कष्टदायी भी रह सकती हैं। यात्राओं में धन या आवश्यक कागजात गुम जाने या चोरी होने के आसार हैं सावधानी से यात्रा करें।

कुंभ राश‌िः रक्त संबंधी बीमारियों को हल्के में न लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में नीच के मंगल के साथ गतिमान होंगें। यह समय आपके लिये अनपेक्षित रोग व शत्रुओं में वृद्धि करने वाला हो सकता है। रक्त संबंधी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा यह आपको काफी मंहगी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम घर में विचरण करेंगें। दांपत्य जीवन के लिये यह समय परेशानियां खड़ी कर सकता है। साथ ही शारीरिक हिंसा, लड़ाई-झगड़ों से स्वयं को दूर रखें अन्यथा आपको पश्चाताप करने के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः चुनौतिपूर्ण रहेगा समय

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से पांचवे घर में विचरण करेंगें। नीच के मंगल के साथ विचरण करने से आपकी बुद्धि, शिक्षा व आपके संबंधों के मामले में दिक्कते खड़ी कर सकता है। घर से दूर रहने वाले जातकों के लिये भी यह समय चुनौतिपूर्ण रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में तीन घरों के साथ गोचररत होंगें। रोग व शत्रु से सावधानी बरतें जो कि आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले भली-भांति जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें