इस सप्ताह अधिकतर राशि वालों के जीवन में परिवर्तन हो सकते हैं। किसकी जीवन में होंगे अच्छे परिवर्तन और किनके जीवन में आने वाला है चुनौतियों का दौर।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशि: किसी पर दस्तावेज पर दस्तखत करने से पहले सोच लें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक समय गुज़ारेंगे। आप किसी पुराने दोस्त या प्यार के साथ पुन: जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप में से कई लोगों के लिए एक नए रिश्ते में बंधने की पूरी संभावना है। आप ज्यादा समय बाहर जाएंगे और नए लोगों से भी मिलेंगे। आपको नई चीज़ों की खोज करना पसंद है जो आप इस वक्त कर रहे हैं। काम के मामले में किसी भी दस्तावेज़ पर दस्तख़त करने से पहले दो बार सोच लें।
विज्ञापन
वृष राशि: समस्याओं का समाधान निकालनें में सफल होंगे
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप निजी स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान सफलतापूर्वक खोज निकालेंगे| आपको यह आभास भी होगा कि यह सभी समस्याएँ अस्थायी है| इस सप्ताह आप पाएँगे कि आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी| पूर्व में किए गए धन-निवेश से लाभ होने से यह विकास होगा| हालांकि सप्ताह के अंत में आपकी राह में कुछ रुकावटें पैदा हो सकती है लेकिन आप उन्हें पार कर सकेंगे| ऑफिस में कार्यभार के चलते और निजी जीवन में मामूली मसलों के चलते आप थोड़े से चिंतित रहेंगे| इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है| अपने संबंधों में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप साथी का विश्वास न तोड़े|
मिथुन राशि: व्यक्तिगत संबंधों में परिवर्तन के आसार
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुखद परिवर्तन आने के आसार हैं| आप पाएंगे कि आपका कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है| हो सकता है कि आप अपने इस मित्र को अपने घर में आमंत्रित करें और आप दोनों अपने पुराने दिनों को याद कर खुशियाँ बटोरें| कामकाजी जीवन सामान्य बने रहने के आसार हैं। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहेगा, साथी का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: शुभ रहेगा सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
पिछले कुछ दिनों से यदि कोई समस्या आपको विचलित कर रही है तो इस समस्या का अंत इस सप्ताह होने की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपकी ज़िन्दगी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, इसकी भी संभावना है। परिवार के साथ समय बिता सकेंगे जिससे उन्हें खुशियां प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर भी आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप आसानी से अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिये इस हफ्ते का समय काफी शुभ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: निजी व व्यावसायिक जीवन को अलग- अलग रखें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपको चीजों को थोड़ा सरलता से लेने की आवश्यकता है। बेहतर होगा यदि आप शुरू से ही घर व दफ्तर में संतुलन बना कर रखें यानि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को अलग- अलग ही रहने दें। अन्यथा तनाव के बढ़ने के आसार हो सकते हैं जिसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपना ध्यान चिंताओं से हटकर कहीं लगाएं। इसके लिए आपको जानबूझ कर कोशिश करनी होगी। जितना जल्दी हो सके अतीत से छुटकारा पा लें क्योंकि आपको अच्छे अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार अनुभव करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति एक नए प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं। इस नए रिश्ते से आप बहुत खुश नज़र आ सकते हैं। पूरे हफ्ते आपकी व्यस्तताएं भी इस नए साथी के साथ रहें। छात्रों के लिए बेहतर समय है, उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होंगी| आर्थिक तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है| विशेषकर अपने खर्चों पर नियंत्रण लाने का प्रयास करें।
तुला राशि: व्यक्तिगत जिंदगी प्रभावित होने के संकेत
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए उत्साहित रहेंगे| आपके काम में कुछ अनपेक्षित परिवर्तन आ सकते हैं जिनसे आपकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी भी प्रभावित हो सकती है। परिवार के साथ समय नहीं बिता पाएंगे, जिससे कारण आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं| अपने साथी के साथ अपनी परिस्थिति के बारें में बात करें और उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि आप उन्हें बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे हैं| अपनी भावनाओं को व्यक्त करके आप कलेश से बच सकते हैं|
वृश्चिक राशि: सचेत रहने की जरूरत
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप अपने आप में छोटे-छोटे परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। आपका रूझान किसी ऐसे कार्य में हो सकता है जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार ही न किया हो। वहीं आपको थोड़ा सचेत रहने की भी आवश्यकता होगी, क्योंकि करीबियों से गलतफहमी हो सकती है और यह बात आपको मानसिक और भावनात्मक रुप से परेशान कर सकती है। लेकिन इसमें परेशान होने की बात नहीं है आपको मुश्किल में देख आपके करीबी आपकी मदद के लिए ज़रुर आगे आयेंगे। आपको जीवन के प्रति अपने नज़रिये में भी परिवर्तन लाना पड़ सकता है।
धनु राशि: परिवार के साथ घमने की योजना बनाएं
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप निजी जीवन में हो रही परेशानियों को सफलता पूर्वक हल कर लेंगे। यह परेशानियां अस्थायी हैं और इनसे खुद को प्रभावित ना होने दें। एक छोटी पारिवारिक यात्रा द्वारा आप अपनी चिंताओं से राहत पा सकते हैं। इस सप्ताह निजी मामलों में कुछ रोमांचक घटना होने के आसार हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो किसी खास की तरफ आकर्षित होने के पूरे योग हैं। अपने साथी से इस चाहत का इज़हार करने में भी आपके कोई कठिनाई नहीं होगी।
मकर राशि: खुद को सुनियोजित करने की कोशिश करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यदि इस सप्ताह खुद को सुनियोजित करने का प्रयास करें तो आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। अपने सभी पुराने बिलों का भुगतान करें और अपने अनुकूल बजट तैयार करें। योजना के अनुसार आप जो कुछ भी करें आने वाले समय में उससे आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आवश्यकता पड़ने पर आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं। रोमांटिक जीवन भी आनंदमयी रहने के आसार हैं यदि आप अपने कामकाजी और घरेलू जीवन में संतुलन बनाकर चलें।
कुंभ राशि: किसी परिजन की सेहत को लेकर रहेंगे चितिंत
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप व्यवसायिक स्तर पर धैर्यपूर्वक अपना काम करते रहें। आज की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको कल अवश्य देखने को मिलेगा। व्यक्तिगत स्तर पर आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे। इस पूरे सप्ताह यह आपके लिए चिंता का विषय बना रह सकता है। हालांकि मित्रों के साथ रहने आपको साहस भी मिलेगा। अपने स्वास्थय का भी विशेष ध्यान रखें। रोमांस के क्षेत्र में आपको अपने रिश्ते को जीवंत बनाए रखने के प्रयास करने होंगे। आपके साथी से आपको सहायता मिलेगी किन्तु आपको अपने अहम को भूलकर एकसाथ सामंजस्य बनाने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्तर पर आपको कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
इस हफ्ते आपको किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के बहुत करीब आए इसकी संभावना है। आप उनसे अपने जीवन की उन परेशानियों पर आराम से विचार विमर्श कर सकते हैं जिनके बारें में आप किसी से बात करना पसंद नहीं करते। घर में किसी मेहमान के अचानक आ जाने से आप व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों के साथ भी हंसी खुशी के पल बिताने को मिल सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। कार्यस्थल पर भी आप आसानी से लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।