फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः वर्ष का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए, जानिए

Mon, 01 Jan 2018 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हम नए साल में कदम कर चुके हैं और हर कोई अपने साल की शुरुआत अच्छे तरह से करना चाहता है। जानिए वर्ष का पहला सप्ताह  आपके लिए क्या लेकर आया है।
 
विज्ञापन

मेष राश‌िःवित्तीय लाभ मिलने के योग

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
वर्ष 2018 के पहले सप्ताह में बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिए वित्तीय लाभ मिलने के योग बना रहा है, साथ ही आपको एक अलग पहचान भी मिल सकती है जो आपके नाम को चमकाने का काम करेगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। व्यावसायिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी राशि से नौवें घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है, साथ ही धार्मिक कर्मकांडो के प्रति आपका रुझान बढेगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यावसायिक क्षेत्र में संभल कर रहें

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
साल के पहले हफ्ते में बुध आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से व्यावसायिक क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी महिला से आपका विवाद हो सकता है और साथ ही खर्चों पर भी नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आपकी राशि से आठवें स्थान पर सूर्य के गतिमान होने से आपको स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आपको ध्यान रखना होगा। 

म‌िथुन राश‌िः धन और प्रतिष्ठा में आ सकती है कमी

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस हफ्ते राशि स्वामी बुध आपकी राशि से छठे भाव में गोचररत हैं, जिसके प्रभाव से आपको नाम और शौहरत मिलने के योग हैं। अगर आप कृषि, लेखन या प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, तो इस दौरान जुड़ सकते हैं। सेहत के हिसाब से यह वक्त अच्छा रहेगा। आपकी राशि के सातवें स्थान पर सूर्य के आने से आपके सहभागी के करियर में प्रगति के योग हैं, मगर आपको कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके धन व प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आपके शत्रुआे ताकत को कम करेगा सूर्य

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपकी राशि से पांचवे स्थान पर बुध के गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। बाकी धन और परिवार में बढ़ोतरी होगी। आपकी राशि से छठे घर में सूर्य आकर आपके शत्रुओं की ताकत कम करेगा और आपको व्यावसायिक रुप से सुकून का एहसास होगा। इसी दौरान शुक्र भी छठे घर में गोचररत हैं मगर सूर्य के साथ आने से वह अपना प्रभाव खो रहा है, फिर भी आप अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः शौहरत बढ़ने के योग

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
चौथे भाव में बुध के गोचर से आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं, धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां की सेहत में सुधार आएगा। आपकी आय व आयु दोनों में वृद्धि होने के आसार हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य के पांचवे भाव में गोचररत होने से आपका नाम व शौहरत बढ़ने के आसार हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और शांत महसूस करेगें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः धनहानि और मानहानि की संभावना

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे स्थान पर बुध का गोचर दूसरो से आपके संबंध अच्छे बनाएगा। आयु के साथ आपके कुटुम्ब और आपकी धन-सम्पदा में भी बढ़ोतरी होगी। अधिक कार्य के चलते आप खुद को थका हारा महसूस करेंगे, साथ ही मानसिक तनाव को भी झेलना पड़ सकता है। इसके साथ साथ आपकी राशि से चौथे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको मां की सेहत संबन्धी चिंताए सता सकती हैं। धनहानि व मानहानि हो सकती है। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में असफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर ठीक ठाक प्रदर्शन रहेगा।

तुला राश‌िः कर्ज से मिलेगा छुटकारा

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस सप्ताह बुध का गोचर आपकी राशि से दूसरे स्थान पर रहेगा, जिसके प्रभाव से आपके लिए नाम और शौहरत की प्राप्ति के योग हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आप इस दौरान खुद में ही व्यस्त रहेंगे। साथ ही आपके लिए वित्तीय लाभ के योग भी है, मगर आप कुछ बचा पाने में असमर्थ रहेंगे। हालांकि किसी पुरानी देनदारी या कर्जे से छुटकारा पा सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपकी राशि के तीसरे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान आप खुद में एक नई उर्जा का संचरण महसूस करेगें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से और उच्चाधिकारियों से सलाह अवश्य ले लें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः बुध ग्रह के कारण हो सकते हैं आप स्वार्थी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह बुध आपकी राशि में गोचररत हैं, इस गोचर से आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, साथ ही अपने सहकर्मियों से सचेत रहने की जरुरत है, क्योंकि उनके मन में आपके प्रति जलन के भाव पैदा हो सकते हैं। कार्य के अत्यधिक बोझ से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है, इसलिए शांत चित से काम करने की कोशिश करें। साथ ही सूर्य के आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर करने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। 

धनु राश‌िः खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
आपकी राशि से बारहवें घर में बुध गोचर कर रहे हैं, जिनके प्रभाव के चलते आपके खर्चों में बढो़तरी हो सकती है, आप पर किसी देनदारी का भार भी पड़ सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने से पहले दिमाग को ठंडा रखने की कोशिश करें, और आलस्य को त्यागकर काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। इसी दौरान आपकी राशि में सूर्य व शुक्र गोचर कर रहे हैं, हालांकि शुक्र अस्त होने से उसका प्रभाव कम रहने के आसार हैं जिसके कारण अभी आपको कठिन वक्त का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राश‌िः विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से ग्यारहवें घर में गोचररत हैं, जिसके प्रभाव से आपको नया नाम और पहचान मिलने के आसार हैं, हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी में बदलाव और नए व्यवसाय को शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है, त्वचा संबन्धी किसी बिमारी का शिकार हो सकते हैं। साथ ही सूर्य के आपकी राशि से बाहरवें स्थान पर गोचर करने से आपकी इच्छाशक्ति कमजोर पड़ सकती है और साथ साथ आपके आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। 

कुंभ राश‌िः अात्मविश्वास के स्तर के बढ़ोतरी होने की संभावना

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपकी राशि से दसवें भाव में बुध गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, मगर फिर भी आप लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की प्रसंशा की जा सकती है साथ ही नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ-साथ ग्याहरवें स्थान पर सूर्य के गतिमान होने से आपके आत्मविश्वास के स्तर में बढोतरी हो सकती है। व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः निजी जीवन में नाकामयाबियों का करना पड़ सकता है सामना

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपको निजी जीवन में नाकामयाबियों का सामना करना पड़ सकता है। जिनके कारण आपका मन विचलित रहेगा और आप खुद को थका हारा महसूस करेंगे। परिवार में संपति को लेकर विवाद भी हो सकता है। इसके साथ- साथ आपकी राशि से दसवें स्थान पर सूर्य गतिमान हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढेगा और आपको अपने करियर में नई उंचाईयां छूने का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें