फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 24 सितंबर तक इन 3 राशि वालों पर बरसेगा धन

Mon, 18 Sep 2017 07:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
पिछले सप्ताह की तुलना में ये सप्ताह काफी बेहतर रहेगा। जहां 3 राशि वालों पर इस सप्ताह धन बरसेगा, वहीं कुछ लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करने की तैयारी करेंगे। जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।

ये भी पढ़ें- सूर्य आज आधी रात को बदलेंगे अपना घर, इन राशियों पर हो सकता है शुभ-अशुभ असर
विज्ञापन

मेष राश‌िः मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आप यात्राएं कर सकते हैं, हो सकता है किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी आपको शामिल होने का अवसर मिले। हालांकि यह आपके खर्चे बढ़ाने वाले भी रह सकते हैं, लेकिन आप इन खर्चों का दबाव महसूस नहीं करेंगें, बल्कि आपमें एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। मानसिक तनाव से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। कुल मिलाकर कह इस हफ्ते अपने भाग्य में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः परिवार वालों का मिलेगा पूरा सहयोग

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस हफ्ते आप सामाजिक व राजनैतिक रूप से काफी सक्रिय रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये भी समय अच्छा रहने के आसार हैं। अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में कामयाब हो सकते हैं। आपके भाग्य में वृद्धि के आसार हैं। यदि पिछले कुछ समय से नये घर या नया वाहन आदि खरीदने के लिये प्रयासरत हैं तो सफलता मिल सकती है। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। हालांकि शनि की दशम दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है जिससे पारिवारिक उलझन भी बढ़ सकती है। 

म‌िथुन राश‌िः व्यावसायिक रूप से लाभदायक रहेगा समय

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। दरअसल इस हफ्ते भाग्य स्थान में चार ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है। कार्यक्षेत्र के लिये तो यह समय अनुकूल रहने के आसार हैं। भाई-बहनों का भी अपेक्षित सहयोग आपको मिल सकता है। साथ ही छोटी यात्राओं के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशिः आर्थिक तौर पर लाभदायक रहेगा सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये शुभ फलदायी रह सकता है। विशेषकर आर्थिक तौर पर आप काफी लाभकारी स्थिति में रहेंगें। कामकाजी जीवन में भी पद व प्रतिष्ठा की उम्मीद कर सकते हैं। व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में आपके संबंध मधुर रहने के आसार हैं। परिजनों, सगे-संबंधियों से भी अपेक्षित समर्थन मिलने के आसार हैं साथ ही इनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि सेहत को लेकर आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। लग्न में स्थित राहू आपके अंदर एक प्रकार का भय भी निर्मित कर रहा है। इस स्थिति से उबरने का प्रयास करें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः धन प्राप्‍ति के बन रहे हैं योग

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
इस सप्ताह स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं क्योंकि इस हफ्ते आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं। कामकाजी जीवन में उन्नति के योग भी आपके लिये इस हफ्ते बन रहे हैं। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। प्रेम जीवन में भी साथी का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं। विवाहित दंपतियों के रिश्ते और भी प्रगाढ़ होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः स्वास्थ्य को लेकर रहेगी चिंता

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता। अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। कमजोर आत्मबल आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है जिससे संभव है कि कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहे। इस हफ्ते यात्राओं में भी धन व्यय के आसार हैं। घरेलु जीवन की चिंताओं के कारण कामकाज में ध्यान कम लगेगा। एकाग्रता की कमी रह सकती है। हालांकि कुछ जातक इन सब समस्याओं की बजाय स्वयं की विलासी प्रवृति के कारण भी दिक्कतों को झेल सकते हैं।

तुला राश‌िः जीवन में होंगे सकारात्मक परिवर्तन

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस हफ्ते आप खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं। आपको अपने जीवन में काफी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कामकाज के लिहाज से समझिये आपकी उन्नति का समय शुरु हो चुका है। व्यवसायी जातक भी अपने व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। यात्राओं के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं जहां सफल रहेंगी तो वहीं छुट्टियां मनाने के लिये की जाने वाली यात्राएं भी आपको सुकून देने वाली रह सकती हैं। जो विवाहित जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उन्हें इस हफ्ते कोई खुश खबरी मिल सकती है। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः तरक्की मिलने की संभावना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। व्यावसायिक रूप से देखा जाये तो समय आपके लिये अच्छा कहा जा सकता है। जो नौकरीशुदा जातक लंबे समय से कार्यस्थल पर अपने कद व पद में बढ़ोतरी की उम्मीद लिये मेहनत कर रहे हैं उन्हें तरक्की मिल सकती हैं। व्यवसायी जातक अपने बिजनेस को बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर काम आरंभ कर सकते हैं। हालांकि इस समय आप काफी धन खर्च कर सकते हैं हालांकि यह एक प्रकार से धन का सदुपयोग ही होने के आसार हैं। 

धनु राश‌िः धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर लेंगे हिस्सा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप काफी खुशमिज़ाज़ रह सकते हैं। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। व्यक्तिग और व्यावसायिक जीवन में बड़ों का सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आप संतुष्ट रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहने के आसार हैं। इस समय आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले सकते हैं। यात्रा के योग भी आपके लिये इस हफ्ते बन रहे हैं। यात्रा सफल व आनंदमयी रहने की संभावना है। 

मकर राश‌िः परेशानियों से निकलने में दोस्तों से ले मदद

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह का समय आपके लिये काफी चुनौतिपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि भाग्य आपकी राशि से भाग्य स्थान में सूर्य के होने से इन चुनौतियों का सामना करने के लिये आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक मोर्चे पर सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याएं आपको उलझाये रख सकती हैं जिससे हो सकता है आपका मन भी विचलित रहे। इन तमाम परिस्थितियों से निपटने में दोस्तों की अहम भूमिका हो सकती है, आवश्यकता पड़ने पर विश्वसनीय दोस्तों से मदद ले सकते हैं। 

कुंभ राश‌िः नया व्यवसाय शुरू होने की संभावना

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिये कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। जो अविवाहित जातक विवाह के इच्छुक हैं और बातचीत की प्रक्रिया चल रही है तो उनकी बात सिरे लग सकती है।  कामकाज के नज़रिये समय अच्छा कहा जा सकता है आपके जहन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। नये व्यवसाय का आरंभ भी कर सकते हैं। घर के किसी बुजूर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। तमाम परिस्थितियों में जीवन साथी का सहयोग आपको तसल्ली दे सकता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः समस्याओं का होगा अंत

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। विशेषकर स्वास्थ्य के मामले में समय आपके लिये चुनौतिपूर्ण रह सकता है। मधुमेह (डायबिटिज़) से पीड़ित जातकों की पीड़ा बढ़ सकती है सचेत रहें। स्वयं के साथ-साथ अपने साथी की सेहत के प्रति भी आपको सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे समय में साथी के साथ आपसी सहयोग बनाकर रखें। हालांकि सुख हो या दुख समय एक जैसा कभी नहीं रहता। सप्ताह के अंत होते-होते आपकी समस्याओं का समाधान होने के आसार भी नज़र आने लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें