इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर धनु मकर कुंभ और मीन राशियों में होने वाला है दूसरी ओर सप्ताह का आरंभ कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ हुआ है। ऐसे में यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। ऐसे में आपकी राशि के लिए ग्रहों का यह गोचर कैसा रहेगा आप खुद देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः किसी शुभ समाचार के मिलने पर आपको खुशी मिल सकती है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह कई मायनों मे आपके लिए रोमांच से भरा हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने पर आपको खुशी मिल सकती है। अपने जीवन में हो रहे बदलावों से आप खुश रहें इसकी उम्मीद की जा सकती है। जो अविवाहित जातक अभी तक प्रेम से वंचित हैं उनकी अपने खास से मुलाकात होने के पूरे आसार हैं। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी रोमांस से भरपूर रहने के संभावना है। वित्त और व्यवसाय के लिहाज से भी यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रह सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपने आपको भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। यदि लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो हो सकता है बाजी आपके हाथ आ जाये। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक पक्ष तक इस सप्ताह आपको काफी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन हो सकता है इच्छित परिणामों को हासिल करने के लिये आपको मेहनत कुछ ज्यादा करनी पड़े। आपकी व्यावसायिक व्यस्तता का प्रभाव आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर न पड़े इसके लिये संतुलन बनाने की कोशिश करें। रोमांटिक जीवन के लिहाज से यदि साथी साथी के साथ मनमुटाव है तो इस सप्ताह दूरियां कम हो सकती हैं।
मिथुन राशिः खर्चे बढ़ सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओ पर काबू रखने की जरुरत है। मामलो को अपने हाथो मे लेने से न घबराए। नही तो लोग आपका फायदा उठा सकते है या गलत सलाह दे सकते है। अपनी गलतियों और कमियों को ढ़ूढ़ने और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया रखना बहुत जरुरी है। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो इस सप्ताह साथी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं इसलिये किसी तरह के विवाद से बचें और लगातार साथी से संवाद बनायें रखें। आर्थिक रुप से खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन ध्यान रखें खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन
कर्क राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तताएं लेकर आ सकता है। हो सकता है काम के दबाव से अपने प्रियजनों के लिए भी समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो। लेकिन आपकी सकारात्मक सोच, थोड़ी सी अतिरिक्त मेहनत और रचनात्मकता से आप इस स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं। नई परियोजना की शुरुआत के लिये भी इस सप्ताह का समय आपके लिये लाभकारी हो सकता है। रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं। हो सकता हाल ही में प्रेमपाश में बंधे जातक सप्ताह भर अपने साथी के ख्यालों में खोये रहें।
विज्ञापन
सिंह राशिः अनपेक्षित स्रोत से धन प्राप्ति के आसार भी हैं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपकी उर्जाशक्ति और आत्मविश्वास गजब का रह सकता है। यदि कुछ रोमांचक योजना बना रहे है तो अधिक सोच-विचार ना करें इस समय आप कुछ भी करने का माद्दा रखते हैं। व्यवसायी जातक नई परियोजना में निवेश का मन बना सकते हैं। आपके व्यावसायिक संबंध भी काफी मजबूत होने के आसार हैं। आर्थिक रुप से देखा जाये तो इस सप्ताह आपकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होने के आसार हैं अनपेक्षित स्रोत से धन प्राप्ति के आसार भी हैं। यदि पिछले कुछ समय से किसी कारणवश कुछ कार्य लंबित छोड़ रखें हैं तो प्रयासरत रहें बात बन सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः इस सप्ताह व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। आपका शांत और धीर स्वभाव ही आपको कठिन से कठिन समस्या से बाहर निकालकर आपके हर काम जल्द से जल्द पूरे करने में आपका मददगार हो सकता है। रोमांस के लिए सही समय है और किसी खास से मिलने के प्रबल आसार हैं अपने साथी से मिलने का रोमांच ही आपके उत्साहित होने का कारण भी बन सकता है। ऑफिस में किसी भी प्रकार के आकर्षण से बचें इससे आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचने की संभावना हो सकती है।
तुला राशिः करियर और व्यवसाय के लिहाज से सतर्कता बरतने की आवश्यकता है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुले परिणाम लेकर आ सकता है या फिर हो सकता है कोई अच्छी खबर मिले ही न आपको। करियर और व्यवसाय के लिहाज से भी काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वर्तमान कार्यस्थल से हो सकता है आप असंतुष्ट हों लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें। इस सप्ताह आपको अपनी रफ्तार को धीमी रखने की आवश्यकता है। आपके लिये सलाह है कि इस सप्ताह थोड़ा समय शांत वातावरण में ध्यान करने में लगाएं यह आपके मानसिक तनाव को कुछ कम कर सकता है। संयम के साथ अच्छे समय का इंतजार करें।
वृश्चिक राशिः आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यदि पिछले कुछ समय से आप काफी खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो हो सकता है इस सप्ताह आपको महसूस हो कि आपकी खुशियों को किसी की नजर लग गई है। हो सकता है आपकी तरक्की के राह में कुछ रोड़े भी आ जायें। व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिये भी आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हो सकता है इस स्पताह अपने स्वभाव में आये चिड़चिड़ेपन का खामियाज़ा अपने रोमांटिक जीवन में भी आपको भुगतना पड़े। इस स्थिति से बचने के लिये अपने साथी पर विश्वास करें और उसे अपनी परेशानियों से अवगत करायें इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।
धनु राशिः कंजूसी से इस हफ्ते काम नहीं चलेगा, हाथ खुला रखना पड़ेगा।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप उत्साहित रहें इसकी पूरी पूरी संभावना है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ने के आसार हैं। हो सकता है आपको कुछ सामाजिक दायित्वों का निर्वाह भी इस सप्ताह करना पड़े। अपनी कलात्मकता, रचनात्मकता और सुप्रबंधन से आप महफिल को लूट सकते हैं यानि आप सामाजिक उत्सवों में आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहने के आसार हैं इसी से आपकी तरक्की का रास्ता भी आपको खुलता हुआ नजर आ सकता है। आर्थिक तौर पर इस सप्ताह आपको अपना हाथ खुला रखना पड़ सकता है।
मकर राशिः सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं अनपेक्षित स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। रुकी हुआ पैसा मिलने के आसार हैं प्रयासरत रहें। यदि पिछले कुछ समय से किसी पारिवारिक विवाद के चलते परेशान हैं तो इस सप्ताह मामले का निपटान करने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है। दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं सप्ताहांत पर साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाकर सुखद और यादगार पल बिता सकते हैं। या फिर अपने साथी को आश्चर्यात्मक उपहार देना भी आपकी खुशियों को बढ़ा सकता है। आर्थिक रुप से आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिः आर्थिक स्तर पर आप अपने आपको बेहतर स्थिति में देख सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
करियर के लिहाज से तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा रहने के आसार हैं हो सकता है गत दिनों की गई कड़ी मेहनत का मीठा फल आपको इस सप्ताह चखने को मिले। लेकिन वहीं हो सकता है व्यक्तिगत जीवन में आपकी खुशियां थोड़ी खट्टी हो जाएं। आर्थिक स्तर पर आप अपने आपको बेहतर स्थिति में देख सकते हैं। प्रेमी जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहन की आवश्यकता है अपने आपको हर स्थिति का सामना करने के लिये तैयार रखें। हो सकता है इस सप्ताह आपका सामना वास्तविकता और निराशा से हो।
मीन राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। अपने करियर में संभावनाओं की तलाश कर रहे जातकों में से कुछ को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी नई परियोजनाओं की योजना बनाने के लिये यह बेहतर समय साबित हो सकता है। यदि आप निवेश करने के इच्छूक हैं तो विचार-विमर्श कर लिया गया फैसला लाभकारी हो सकता है। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी इस सप्ताह आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। प्रेम से वंचित जातक अपने खास से मिल सकते हैं। वहीं हो सकता है कुछ जातक आकर्षण मात्र को प्यार समझने की गलती कर बैठें और जल्द ही इसके लिये उन्हें पछताना भी पड़े।