फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः सूर्य के राशि के बदलने के कारण यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा

Mon, 17 Jul 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश होने के साथ और चंद्रमा के कर्म भाव में होने से ये सप्ताह 5 राशियों के लिए मिला जुला रहेगा, लेकिन 7 राशि वाले अगर इस सप्ताह सतर्क नहीं रहे तो भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: नई परियोजना में निवेश के अवसर

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के लिये चंद्रमा 12वें घर में विचरण करेंगें। यह समय आपके खर्चों में वृद्धि लाने वाला रह सकता है। अचानक यात्राओं के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिये हर्षोल्लास के योग बना रहा है। गोचर में नीचभंग राजयोग भी बन रहा है। अचानक से कार्यक्षेत्र में लाभ के योग भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपके धन भाव में विचरण करेंगें। यह समय भी आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। किसी नई परियोजना में निवेश करने का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः पूरा सप्ताह तनाव रह सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
वृषभ राशि से चंद्रमा सप्ताहारंभ में मीन राशि में विचरण करेंगें जोकि आपकी राशि के अनुसार आपका लाभ घर है। मेहनत करने के बावजूद लाभ न मिलने से आप इस समय थोड़ा असंयमित महसूस कर सकते हैं। क्रोध की भावना आप पर हावि हो सकती है। गोचर में गजकेसरी युति भी बन रही है व्यापार और कार्यक्षेत्र में क्रोध पर काबू रखें। इसमें आपको लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके 12वें घर में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिये खर्चीला रहने के आसार हैं साथ ही इस समय आप अपने स्वभाव में चंचलता भी महसूस कर सकते हैं। शत्रु या रोगों से भय की आशंका भी आपको घेर सकती है। 

म‌िथुन राश‌ि: खुशखबरी मिल सकती है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथनु राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह की शुरूआत में चंद्रमा कर्मभाव में विचरण करेंगें। लंबे समय से किसी खुशखबरी का इंतजार यदि आप कर रहे हैं तो इस समय खुशखबरी आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यह समय आपके लिये लाभ व उन्नति के योग बना रहा है। समाज में सम्मान व्यक्ति से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा मेष राशि में विचरण करेंगें। जो कि आपके लिये लाभ मिलने के संकेत कर रहा है। भूतकाल में किये गये प्रयासों का परिणाम मिलने का समय भी आपके लिये है। संतान संबंधी शुभ समाचार भी आपको इस समय में मिल सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशि: आलस्य की वजह से बीमारी से घिर सकते हैं

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताहारंभ में कर्क जातकों के लिये यह समय सेहत के लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता है। इस समय आलस्य आपको घेर सकता है साथ ही छोटी मोटी बीमारी से भी आप घिर सकते हैं। भाग्य स्थान में चंद्रमा विचरण करने के कारण भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के कर्मभाव में विचरण करने से शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। इस समय अपनी बुद्धि और वाणी से आप किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति का दिल जितने में कामयाब भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: यह सप्ताह आपके के लिए नई उम्मीद से भरा रहेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह राशि से चंद्रमा का विचरण सप्ताहारंभ में अष्टम भाव में रहेगा। इस समय आप स्वयं को थका-थका, निराश और हताश महसूस कर सकते हैं। आप द्वारा किये कार्यों से अपेक्षित परिणाम न मिलने से आपमें एक खिज़ भी उत्पन्न हो सकती है। इस समय आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आ सकता है। इस समय भाग्य का साथ मिलने से आप खुद को खुशकिस्मत भी महसूस कर सकते हैं। पराक्रम दिखाने का अवसर भी आपको मिल सकता है। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: पूरा सप्ताह आपका भाग्य साथ देगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि के जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपके सप्तम भाव में विचरण करेगें। पारिवारिक मनमुटाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा। किसी भी प्रकार के पारिवारिक फैसले लेने से पहले भली भांति सोच समझकर फैसले लें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा अष्टम भाव में विचरण करेंगें यह समय आपके लिये थोड़ा नकारात्मक रहने के आसार हैं। इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावि हो सकते हैं। भाग्यस्थान में चंद्रमा के उच्चस्थ रहने से भाग्य में वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपके जीवन में सुख समृद्धि आने के आसार भी इस समय बनेंगें।

तुला राश‌ि: अपने दुश्मनों से सावधान रहें

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताहारंभ में तुला जातकों के लिये सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शत्रु द्वारा आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिससे आप थोड़े निराश भी हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से सातवें घर में विचरण करेंगें लंबे समय से परिवार से दूर रहने वाले जातकों के लिये परिजनों के सामीप्य के योग बन रहे हैं। कुछ समय के लिये आपमें क्रोध की भावना भी हावि हो सकती है आपके लिये सलाह है कि इस पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपकी राशि से आठवें घर में विचरण करेगा जो कि आपके कार्यक्षेत्र में कार्य के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: सेहत के मामले से यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत व्यक्तिगत जीवन के लिये काफी अच्छी रहने के आसार हैं। प्रेम संबंधों से लेकर परिजनों तक के साथ आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं। पंचम और लाभ घर में गजकेसरी युति रहने से आर्थिक तौर भी आपका समय काफी अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि विचार एवं वाणी में संयम बनाये रखना आपके लिये अति आवश्यक है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा छठे घर में विचरण करेंगें जो कि शारीरिक तौर पर आपके लिये थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। इस समय शत्रुओं से भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है कार्यों में बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। 

धनु राश‌ि: बॉस से प्रशंसा मिल सकती है

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह की शुरूआत में धनु राशि से चंद्रमा चौथे घर में गोचररत होंगे। शत्रु भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक कलह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। तमाम संसाधन होने के बावजूद उनका उपयोग न कर पाना आपको परेशान कर सकता है। हांलाकि कार्यक्षेत्र में गजकेसरी युति भी बन रही है जिसके कारण उच्च पदस्थ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है जिसका भविष्य में शुभ परिणाम भी देखने को मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें। शिक्षा एवं प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 

मकर राश‌ि: सप्ताह के शुरू में ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राशि के जातकों के लिये सप्ताहारंभ में चंद्रमा पराक्रम भाव में विचरण करेंगे। इस समय आप पर अनावश्यक कार्यों का बोझ भी आ सकता है जो कि स्वयं पर भार न समझें। ईमानदारी व प्रतिबद्धता से इसे पूरा करें। भविष्य में इसका पूरा लाभ आपको मिल सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से चौथे घर में विचरण करेंगें जो कि नीचभंग राजयोग भी बना रहा है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें जो कि प्रेम-प्रसंग और संतान संबंधि खुशियां देने वाला है। वाणी में संयम बरतें एवं व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

कुंभ राश‌ि: यात्रा आपके लिए सुखद होगी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुंभ राशि से चंद्रमा दूसरे घर में विचरण करेंगें। यह समय आपके लिये धन लाभ के योग दर्शा रहा है। नकारात्मक विचारों को अपने मन से दूर रखें। कोई भी निर्णय सपष्टता से लें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके पराक्रम भाव में विचरण करेंगें। कार्यसंबंधी यात्राओं का योग भी आपके लिय बन सकता है। यह यात्राएं आपके लिये सुखप्रद रह सकती हैं। अपने पराक्रम व क्षमता का ईमानदारी से इस्तेमाल करें। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में चंद्रमा आपके चौथे घर में विचरण करेगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: लंबी यात्राओं से बचें

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें। इस समय आपका मन चंचल और थोड़ा नामसमझी वाला रह सकता है। जीवन साथी भी आपको इस द्वंद्व से निकलने में आपकी सहायता कर सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपके धन भाव में विचरण करेंगें इस समय आप अपने संचित धन को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। लंबी यात्राओं से थोड़ा बचकर रहें। लंबी यात्राएं आपके लिये खर्चीली हो सकती हैं। सप्ताहांत में चंद्रमा तीसरे स्थान में विचरण करेंगें जो कि आपको सप्ताह के अब तक समय को भुलाकर आपको आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें