ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: आज आपका काम चुनौती से भरा रहेगा
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपनी कम्युुनिकेशन की कला का उपयोग करना होगा। आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें।
विज्ञापन
वृष राशि: कोई खुशखबरी मिल सकती है
3 of 13
वृष राशि
आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा।
मिथुन राशि: कोई आपको धोखा दे सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाई जा सकती हैं। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: धर्म की ओर रुझान रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आप आर्थिक मामलों में सोच समझ कर चलने वालों में से एक हैं।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपने साथी को समय दें
6 of 13
सिंह राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। आज आप अपने साथी की इच्छाएं जानने में सफल होंगे। प्यार को आपके संबंध का आधार बनाए रखने का आपका प्रयास रंग लाएगा। लेकिन इसे बनाए रखने के लिए आप दोनों की ओर से प्रयास जरूरी है। अपने साथी का साथ दें व बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार रहें। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: आमदनी बढ़ने की पूरी सम्भावना
7 of 13
कन्या राशि
साथी के प्रति आपकी भावनाएं विकसित हो चुकी हैं। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज इस बारे में अपने बॉस से बात करने में ना हिचकिचाएं। वो आपके विचारों से सहमत ही होंगे। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की बात सोच रहे थे। आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलने की खबर मिलगी।
तुला राशि: आज ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत
8 of 13
तुला राशि
आप किसी दूर रहने वाले पार्टनर के साथ निरन्तर संवाद बनाये रहेंगे। अड़चनों के बावजूद आपको लगेगा कि बात कहां जा रही है। आप स्वाभाविक रहें और जो हो रहा है उसे देखते रहें। ऐसा संकेत नहीं है कि आपको उसे पैदा होने से पहले ही खत्म कर देना चाहिए। इससे आपका भविष्य दुष्प्रभावित हो सकता है। आज व्यापार में लाभ व नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके समक्ष आपके भविष्य के सुनहरे रास्ते खुलेंगे। हो सकता है कि ये आपके भविष्य की शुरूआत मात्र हो।
वृश्चिक राशि: शारीरिक रुप से परेशान रहेंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है, जिन्होंने अवसर का पूरा लाभ लिया हो। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।
धनु राशि: किसी के योजनाओं के बहकावे में न आए
10 of 13
धनु राशि
आज आपको आपकी कंपनी की ओर कार्य के लिये सुदूर क्षेत्र में भेजा जा सकता है। आप शायद इस यात्रा को लेकर चिंतित हों, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सितारे की तरह चमकेंगे। अब तक आपके जो काम रुके पड़े थे वे भी पूरे हो जाएंगे। अच्छे - अच्छे ख्वाब दिखाने वाली योजनाओं के झांसे में आज नहीं आयें। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये। हालांकि कुछ लोग चाहेंगे कि आपकी मोटी कमाई को ऐसी वैसी जगह लगवा दें। लेकिन यह जता दें कि आप उनके झांसे में नहीं आने वाले। आज थोड़ा संभल कर चलें। पेट के रोगों से जूझ रहे लोगों को आराम मिलेगा आपको अपनी बीमारी का उपचार मिलेगा परन्तु खान-पान का भी ध्यान रखें।
मकर राशि: पति-पत्नी के रिश्तों में खटास की सम्भावना
11 of 13
मकर राशि
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं, इसलिए खुलकर मौजमस्ती करें। करियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आयेंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो यह तय है कि आगे आपको इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है।
कुंभ राशि: निवेश के मामलों में सावधानी बरतें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। काफी कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आज आपको कुछ आर्थिक लाभ मिलता दिखेगा। इस पैसे को जोखिम भरे निवेश में लगाने से बेहतर है कि किसी सुरक्षित निवेश में लगाएं। किसी लेन-देन या बड़े निवेश के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।
कोई नजदीकी रिश्तेदार आज आपकी मदद को आगे आएगा। किसी चुनौतीपूर्ण समस्या का सामना करने के लिए आपको अपनों की मदद व मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। आज आपके संबंध में तनाव रहेगा, जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप कोई चैरिटेबल संस्था चलाते हैं या इस तरह का कोई काम सोच रहे हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको कोई दान मिलेगा जिससे संस्था की स्थिति अच्छी हो जाएगी। अब इस पैसे को बेहतर काम में इस्तेमाल कीजिए।