ज्योतिषीय दृष्टि से यह हफ्ता हर राशि के लिए खास है क्योंकि इस हफ्ते की शुरुआत में ही ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन किया है। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास हो सकता है। ऐसे में देखिए कि आपके लिए यह हफ्ता बिते हफ्ते के मुकाबले कितना फायदेमंद रहने वाला है। क्या दीपावली से पहले आपको मिलने वाला है लाभ का मौका।
विज्ञापन
मेष राशिः अपने काम का आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस पूरे सप्ताह आपके आस-पास के लोगों के बीच आप छाये रह सकते हैं| दोस्तों से आप काफी नजदीकी महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने दोस्तों के साथ अपनी परेशानियां भी बिना हिचकिचाहट के साझा कर सकते हैं। अभी तक जो निजी बातें सिर्फ आप तक ही सीमित थी और जिनकी वजह से आप अक्सर परेशान रहते थे हो सकता है वे बातें भी भावुकतावश आप अपने साथी से कह दें। आपके लिये सलाह है कि भावनाओं में न बहें और जिन बातों से आपके साथी की भावनाएं आहत हों ऐसी बातें उन्हें न ही कहें तो बेहतर है। अपने किये हुए कार्यों के बेहतर परिणाम मिलने से सप्ताहांत पर आप एक आंतरिक संतुष्टि महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आपके बहुत उत्साहित और जोश मे रहने के आसार हैं। आप सकारात्मक सोच और ऊर्जा से हर कार्य को अंजाम दे सकते हैं। अपने उत्साह को बनाए रखें अपने साथियों के साथ खुशियों को साझा करें इससे आपके रिश्तों में प्यार और स्नेह बढ़ सकता है। करियर के लिहाज से भी यह आपके लिए बहुत खास सप्ताह साबित हो सकता है, बशर्ते इस सप्ताह उपलब्ध होने वाले अवसरों का भरपूर लाभ उठा पाएं। आपके आर्थिक स्तर में भी इस हफ्ते वृद्धि होने के आसार हैं।
मिथुन राशिः मनचाहे तरीके से काम पूरा होगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
अविवाहित व प्रेम से वंचित जातकों के लिये यह सप्ताह याद रखने लायक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है। आपके परिजनों को भी आपका प्यार पसंद आ सकता है जिससे आप खुद को खुशनसीब भी समझ सकते हैं। कामकाजी जीवन में भी आपको बाधाओं का सामना न करना पड़े इसकी उम्मीद कर सकते हैं इस हफ्ते आपके कार्य मनोवांछित तरीके से होने की उम्मीद है। परिणामों को लेकर भी आप संतुष्ट रह सकते हैं। नयी परियोजना को साकार करने के लिए भी यह अनुकूल समय है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिए काफी आरामदायक रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आपका रुझान अध्याम की ओर हो सकता है। आप मानसिक शांति की तलाश करते हुए आप उन कार्यों में रूचि ले सकते हैं जिनसे आपको जीवन में आराम और सुकून मिले। यदि आप काम से उकताहट महसूस कर रहे हैं तो कार्यस्थल से छुट्टी लेकर परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर निकलने का यह बिल्कुल सही समय है। यह यात्रा आपके जीवन के कई सुनहरे पल समेटे हो सकती है और हो सकता है आप सुनहरी यादों का खजाना लेकर लौटें। आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं लेकिन जैसे पैसा आयेगा वैसे ही खर्च होने की भी प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
सिंह राशिः दूसरों के विवाद में दखलंदाजी से बचें
6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह यदि आप अपने विचार दूसरों पर जबरन न थोपे तो आप बिना किसी समस्या के अपने काम कर सकते है। व्यर्थ ही किसी के विवादों में दखलअंदाजी न करें तो आपके लिये बेहतर है। चंद सवाल आपके आस-पास मंडरा सकते हैं लेकिन आप अपनी सोच से ही उनके सही जवाब भी तलाशने में कामयाब हो सकते हैं। आपका शांत स्वभाव मुश्किलों का हल ढूँढने में आपके लिए मददगार है इसी स्वभाव की सहायता से आप तीव्र गति से कार्य कर सकते हैं। रोमांटिक जीवन की बात करें तो जिन जातकों पर प्यार का खुमार अभी नहीं चढ़ा है वे भी प्यार के रंग में रंग सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः इस हफ्ते आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा
7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह का प्रयोग अपने बेहतर भविष्य की योजना बनाने में कर सकते हैं। हो सकता है इस सप्ताह काम के दबाव के चलते आपके लिये आराम करना भी मुश्किल हो। सकारात्मक सोच बनाए रखें इससे आप मुश्किल हालातों को भी आसानी से पार कर सकते हैं। अपने निजी जीवन मे आपको थोड़ा खास ध्यान देने की जरुरत है, अपनी व्यस्तताओं से अपने साथी को अवगत करवा दें ताकि साथी का विश्वास आप पर बना रहे। यह समय किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता, नई परियोजना पर काम करने के लिये थोड़ा इंतजार करें तो बेहतर है।
तुला राशिः पारिवारिक मामलों में सप्ताह सुखद रहेगा
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आपकी स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद कर सकते हैं। यदि गत दिनों से पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा हो रखा है तो इस सप्ताह ये सारे क्लेश और तनाव दूर हो सकते हैं। प्रयासरत रहें आपके रिश्ते मजबूत होने की संभावना है। रोमांटिक जीवन में भी अविवाहित प्रेमी जातक अतीत की मीठी यादों के साथ सब शिकवे भुला कर एक नई ताजगी अपने रिश्तों में महसूस कर सकते हैं। सप्ताहांत पर साथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। कामकाजी जीवन इस हफ्ते सामान्य रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः बीते दिनों की परेशानियां खत्म होगी
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
पिछले कुछ समय से आप जिन परेशानियों से दो चार हो रहे हैं इस सप्ताह उनमें कुछ कमी आना आपको राहत प्रदान कर सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भर कुछ परियोजनाओं को सफल होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है, आपके लिये सलाह है कि किसी भी परिस्थिति में आवेश में न आएं संयम बनाये रखें। कुछ भी हो, आप सेलिब्रेट कर सकते हैं क्योंकि अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपके जीवन के विभिन्न हिस्से अब सही दिशा की ओर बढ़ रही हैं। रोमांटिक जीवन में आपको साथी का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं। पारिवारिक शांति से भी आपको सुकून मिल सकता है।
धनु राशिः उत्साहपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपके निजी जीवन में चल रही परेशानियों से इस हफ्ते छुटकारा मिल सकता है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ रोचक और उत्साहपूर्ण समाचार भी आपको मिल सकते हैं। वहीं जो अविवाहित जातक अपने एकांकी व खालीपन को किसी के प्यार के रंग से भरने की बाट जोह रहे हैं उनका इंतजार भी समाप्त हो सकता है। उनकी मुलाकात अपने खास से हो सकती है। कामकाज के लिहाज से इस सप्ताह आपको लक्ष्य हासिल करने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन परिणाम सकारात्मक ही मिलने के आसार हैं।
मकर राशिः निवेश फायदेमंद रहेगा
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये सुखद समाचार लेकर आ सकता है। व्यक्तिगत से लेकर व्यावसायिक जीवन में आपको सकारात्मक परिवर्तन देख सकते हैं| अपनी बातों को, अपने विचारों को आप स्पष्टता से व्यक्त कर सकेंगे| आपके मन में जो भी आशंकाएं अपने भविष्य को लेकर चल रही हैं फिलहाल उनके दूर होने के पूरे आसार हैं। इस हफ्ते आपकी मेहनत को भी दर्ज किया जा सकता है। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करने के लिहाज से भी यह सप्ताह शुभ रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोमांटिक जीवन में यदि साथी के साथ मतभेद चल रहा है तो सप्ताहांत पर इन्हें दूर करने के प्रयास रंग ला सकते हैं।
कुंभ राशिः घर से लेकर ऑफिस तक सप्ताह सुखद रहेगा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। आपके जीवन में ना कोई गंभीर परेशानी और ना ही किसी भी बात को लेकर चिंतित होने की संभावना है| विद्यार्थियों के लिये यह समय अत्यंत शुभ कहा जा सकता है| जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उनमें से कुछ की यह परेशानी दूर हो सकती है। व्यवसायी जातक भी निवेश या बचत करने पर ध्यान दे सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते अपने स्वास्थय को लेकर थोड़ी दिक्कत आ सकती है लेकिन सावधानी रखने पर इससे बचा जा सकता है। सप्ताहांत में आप अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेहतर समय बिता सकते हैं। इस सप्ताह घर से लेकर दफ्तर तक आपको खुशियां नसीब हो सकती हैं।
मीन राशिः सप्ताहांत आपके लिये थोड़ा मुश्किल हो सकता है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये कुछ खास हो सकता है। प्रेमी जातक अपने बिखरते रिश्तों में एक नई जान डाल सकते हैं, और रिश्तों की एहमियत का अहसास कर सकते हैं। हालांकि सप्ताहांत आपके लिये थोड़ा मुश्किल हो सकता है विशेषकर विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में खलल पैदा हो सकता है। इस खलल का कारण आपके कबाब से प्रेमजीवन में किसी हड्डी का आना हो सकता है। व्यावसायिक जीवन में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है हालांकि नौकरी करने वाले जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं।