फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के सितारे इन राशि वालों को दिलाएंगे लाभ के अवसर

Sun, 16 Oct 2016 09:55 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राशि
स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि बताती है क‌ि आज का दिन आपके ल‌िए नौकरी, व्यवसाय, धन, पर‌िवार और प्यार के मामले में कैसा रहेगा। देख‌िए आज क‌िस राश‌ि में है लाभ योग।
 
विज्ञापन

मेष राश‌िः आज का द‌िन आपके ल‌िए लाभप्रद रहेगा

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। प्रयास करें कि आप अपनी सकारात्मकता को खत्म ना होने दें।
आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे।
आर्थिक लाभ के रूप में आज आपको आश्चर्य मिल सकता है, जो आपको पहले कभी नहीं मिला। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी इसे अपनी तरक्की में खर्च करें। रुपये-पैसे के लिहाज से जब समय अच्छा है ही तो उधार चुका कर कर्ज मुक्त हो जाइए। कुल मिलाकर आर्थिक लाभ के साथ मन की शांति भी मिलेगी।
आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी। सब कुछ आसानी से होगा इसलिए इस समय का आनन्द उठायें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज खरीदारी की योजना बन सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी किया है और जिस दिशा में आपको ले जा रही है उससे आपको संतुष्ट रहना चाहिए। लोगों से आपके बहुत अच्छे संबंध हैं जिसका उपयोग आप अपने लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप सफलता को सिर ना चढने दें।
यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये। 
आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
आज आप अपनी डाईट को सुधारने का लक्ष्य बना सकते हैं। हो सकता है आज आप शाकाहारी भोजन ही खाएं। इस बदलाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पाचन सम्बन्धित परेशानी भी दूर हो जाएगी।

म‌िथुन राश‌िः आज का दिन लाभदायक है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।
अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
जो लोग कंप्यूटर से जुड़े काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। हो सकता है, आज आपको कोई ऐसा काम मिल जाये जो किसी और कम्पनी को जा रहा हो। बस इस मौके को हथिया लीजिए। आगे चलकर बड़ा फायदा होने वाला है।
आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे। आप आज आराम करें आप फिर से अपनी ऊर्जा पाकर अच्छा अनुभव करेंगे और जीवन की तरफ साकारत्मक नजरिये से देखेंगे।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है

5 of 13
कर्क राशि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं और साथ ही अपनी सोच के दायरे को बढ़ाएं।
आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है।
इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे। यदि आप किसी बड़ी संपत्ति के लिए निवेश करना चाह रहे हैं और आप का कोई नजदीकी विश्वासपात्र मित्र आपके साथ भागीदार बनकर इस व्यवसाय में निवेश करना चाहता है। आपको इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए क्योंकि आपका आर्थिक भार भी कम हो सकता है। एवं इस गठबंधन से आपके आपसी सम्बन्ध भी खराब नहीं होंगे। 
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गंदी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं। इससे आप अपने मूड और ऊर्जा स्त्रोत में काफी अन्तर देख पाएंगे। दिन के अन्त तक आपका दिमाग, शरीर और आत्मा मजबूत रहेंगी।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप किसी पवित्र व धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे।
कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। लेकिन इससे अंत में आपको संतुष्टी मिलेगी। इस कॉम्पिटीशन की एक और खास बात ये है कि इससे भविष्य में आपके कैरियर में भी वृद्ध‌ि होगी।
वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। कंपनी को आप अच्छा फायदा दिलाएंगे तो जाहिर है कंपनी आपका भी अच्छा ख्याल रखेगी। आप अपनी रचनात्मक क्षमता से यह साबित कर दिखाएं कि अगर आपको मौका मिला तो आप हर मौके को फायदेमंद साबित करने की काबिलियत रखते हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी। 
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।
आज आप खुद को और परिवार वालों को सुरक्षित खाना खिलाकर छोटी-छोटी बीमारियों को होने से रोकें। कोशिश करें कि भीड़ वाली जगहों से आप दूर रहें। आप छोटी-छोटी बीमारी जैसे कि कफ या कोल्ड को थोड़ी सी अक्ल लगाकर रोक सकते हैं।

तुला राश‌िः द‌िन अनुकूल और सुखद रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने दिल की बात कह देने से आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा।
आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। 
विद्यार्थियों के लिए खर्चीले दिन आने वाले हैं। आपकी फीस तो नहीं बढ़ेगी लेकिन आपने कुछ कोचिंग क्लासेज लगा कर रखें हैं जो महंगे हैं। इसलिए कड़ी मेहनत करें ताकि आप अपने परिणाम से साबित कर सकें कि आपने अपनी पढ़ाई पर जो खर्च किया वह बर्बाद नहीं गया।
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आप योग और ध्यान को भी एक जगह दें ताकि आपके अंदर आत्मशाक्ति बढ़े।

वृश्च‌िक राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अदालत संबंधित मुद्दों का फैसला आज आपके हक में हो सकता है। सौभाग्य से उच्चाधिकारी आज आपका साथ देंगे जिससे आपको बहुत लाभ होगा। लेकिन ध्यान रहे कि कोई अनुभवी वकील ही आपका केस लड़े ताकि उच्चाधिकारियों से मिली मदद का आप पूरी तरह से उपयोग कर सकें।
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें।
आज थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आर्थिक लाभ के संकेत हैं। खर्चे के मामले में कोई अनाप शनाप फैसला न कर लें। साथ ही दूसरे मामलों में भी खुल कर चलने की कोशिश न करें क्योंकि आज आपके लिए कुछ समस्याएं यूं ही खड़ी हो सकती हैं। आज संभल कर निकलने का दिन है, इसलिए कुछ चीजों को कल पर छोड़ दें।
जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। उनके ग्रह उनकी मदद नहीं कर सकते, इसलिए आप उनकी सहायता करें। यही वो समय है जब आपको उन्हें समझना होगा और उनके साथ खड़े रहकर उनकी सहायता करनी होगी।

धनु राश‌िः काम का बोझ महसूस करेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। पार्टनर का निर्धारण होने में टाइम लग सकता है, पर आज दो अकेलों के बीच मुलाकात व परिचय बढ़ने की पूरी संभावना है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है।
आज आप अपने ऊपर काम का बोझ महसूस करेंगे। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों हर बॉल को हवा में ही रखने की कोशिश करें। इस समय जो आप अतिरिक्त काम कर रहे हैं वो भविष्य को लिए आपका निवेश है जिससे कि आने वाले समय में आपको लाभ मिलेगा।
आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। तो इस मौके का लुत्फ उठाइए।

मकर राश‌िः आर्थ‌िक पक्ष बेहतर होगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है।
आप यह निश्चित कर लें कि आप अपने चाहने वाले के प्रति वफादार एवं रोमांस से भरपूर रहेंगे। हो सके तो अपने साथी को अहसास करायें कि आप उसके प्रति कितने चिंतित हैं। आज के दिन को भरपूर जीने के लिए उचित होगा कि आप शहर से बाहर कहीं पिकनिक पर या खाने पर चले जाएं। अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को बढ़ावा देते हुए यह भी जरूरी है कि आपसी रिश्तों में रोमांस को भी बढ़ाया जाए।
यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा।                  
आज आपके अच्छे आर्थिक हालात के संकेत हैं। कुछ पुराने कर्ज निपटा दें। लेने देने के मामले आपको चिंता में डाल देते हैं इसलिए उनसे आज निजात पा लें, अभी दिन ठीक चल रहे हैं। धन कमाने के लिए सकारात्मक विचार बनाये रखें। फिक्सड् डिपोजिट से लाभ के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः  कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद आप अपने दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती करने निकल जाएं। ये यात्रा एक दिन की या लंबे समय की हो सकती है। जैसी भी हो लेकिन आप इस यात्रा पर खूब मजे करेंगे। इस यात्रा को आप हमेशा याद रखेंगे।
आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है।
आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए। देखिए आप सामने आई एक-एक आर्थिक चुनौती का जमकर सामना करते हुए आप अपने लक्ष्य को छू लेंगे।
ज्यादा और अस्वस्थ खाना खाने से आपकी सेहत और ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आप ताजे फल खाएं। चिप्स पर ध्यान न लगाएं। आज के दिन आपको अपना ध्यान स्वच्छ और सुरक्षित खाने में लगना होगा। अगर आप अपना ध्यान स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली में लगाएंगे तो जल्द ही आपको इसका परिणाम मिल जाएगा।
विज्ञापन

मीन राश‌िः जमा पूंजी में वृद्ध‌ि होगी

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको खूब पहचान मिलेगी। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी स्पष्टता और अच्छी संप्रेषण कला की वजह से ही है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।
परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही, आपकी शांत रहने का कला भी सभी को आश्चर्य में डाल देगी। इससे आपको बहुत लाभ होगा। आपकी सकारात्मक सोच से आप अपनी सभी परेशानियों को हल कर सकेंगे।
जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। ऐसे में आप देखेंगे कि आपकी मूलभूत पूंजी में वृध्दि ही रही है।
अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। आप फिर से साधारण रवैया अपनायेंगे और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। अपने जोड़ो को ठण्ड से बचायें और अच्छे जूते पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें