फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 16 मई से 22 मई तक

Sat, 14 May 2016 05:03 PM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
इस हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य का राश‌ि पर‌िवर्तन हो चुका है मध्य में शुक्र वृष राश‌ि में आकर सूर्य से म‌िलेगा और अंत में बुध के मार्गी होंगे। इस पूरे हफ्ते चन्द्रमा का गोचर कन्या, तुला और वृश्च‌िक राश‌ि में होगा। ऐसे में आपके ल‌िए यह हफ्ता क‌ितना और क‌िस मामले में सुखद रहेगा, जान‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।
विज्ञापन

मेष राश‌िः जीवन में कुछ बेहतर बदलाव संभव है

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक हो सकता है। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशगवार रहने के आसार हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप अपने कार्यों को अंजाम देंगें। मेहनत के साथ थोड़ी रचनात्मकता आपके कार्य को और बेहतर कर सकती है जिसकी क्षमता आपके अंदर है। व्यावसायिक रुप से भी यदि कोई परियोजना आपकी लटकी हुई है तो प्रयासरत रहें सिरे चढ़ने के आसार हैं। निवेश करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः इस सप्ताह आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है। जीवन में कई बार छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशी प्रदान करती हैं आपके साथ भी इस सप्ताह ऐसा हो सकता है। किसी पुराने एवं घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। यदि कहीं बाहर घूमने के लिये जाने की योजना बना रहें तो यह सप्ताह उसके लिये बिल्कुल उचित है। अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है। यदि गत दिनों से कोई दिक्कत आपको परेशान कर रही है तो उसका भी समाधान होने के आसार हैं। कामकाज और व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। इस सप्ताह आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ सकती है।

म‌िथुन राश‌िः कार्यस्‍थल में लापरवाही से बचें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपको इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ अपनी गतिविधियों एवं व्यस्तताओं को साझा करते रहें अन्यथा गलफहमी से मनमुटाव होने की नौबत आ सकती है। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिये परियोजना को क्रियान्वित करने या किसी परियोजना में निवेश करने के लिए भी अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा अभी निवेश करने के अपने निर्णय को कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। हो सके तो अपनी सोच सकारात्मक रखें और धैर्य के साथ हर पहलु पर विचार विमर्श कर ही कोई फैसला लें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः फुर्सत के पल ढूंढना मुश्किल हो सकता है

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राश‌िः इस सप्ताह आपके लिये फुर्सत के पल ढूंढना मुश्किल हो सकता है। अचानक मिली अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आपको व्यस्त और तनावग्रसत कर सकता है। परिवार को समय न दे पाने से जीवनसाथी के साथ भी संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी अपने साथी को समझा पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। बहुत व्यस्त समय के बीच कुछ क्षण ध्यान के लिये निकालें इससे आपके तनाव में कुछ कमी आ सकती है। परिजनों को अपनी व्यस्ता के बारे में बताएं हो सके तो उनकी मदद लें इससे आपके संबंधों में विश्वास का धागा और मजबूत होगा।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यस्थल पर भी आपके काम की सराहना हो सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
स‌िंह राश‌िः यदि पिछले कुछ समय से आप कुछ परेशानियों से घिरे हुए हैं तो इस सप्ताह इनसे आपको निजात मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर एवं व्यवसाय के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत बेहतर रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों को करने के लिहाज से यह आपके लिये एक सुनहरे अवसर की तरह है। कार्यस्थल पर भी आपके काम की सराहना हो सकती है। रोमांटिक जीवन की दृष्टि से देखा जाये तो यह समय बहुत ज्यादा बेहतर तो नहीं लेकिन बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं कुल मिलाकर आपके प्रेम जीवन को लेकर कहा जा सकता है कि रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलेगी और गरमाहट आ सकती है। प्रेम से वंचित जातक तलाश जारी रखें हमसफर मिलने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः रुका हुआ पैसा मिलने से भी आपको खुशी मिल सकती है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
कन्या राश‌िः इस सप्ताह आपको अपनी काबिलियत दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। कार्यस्थल पर आपका अनपेक्षित प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल सकता है। व्यावसायिक तौर पर आपको अपनी परियोजना के सिरे चढ़ने का सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने से भी आपको खुशी मिल सकती है। निवेश करने के लिये यह आपके लिये बहुत उचित समय है। रोमांटिक जीवन को मधुर और रोमांचक बनाने के लिये आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगें आप अपने साथी को सरप्राइज़ देकर उस लम्हे का लुत्फ उठा सकते हैं। आर्थिक रुप से आपके लिये सलाह है कि उधार सोच समझकर ही दें।

तुला राश‌ि: खरीद-फरोख्त, लेन-देन के लिये उचित समय है मुनाफा मिलने के आसार हैं

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह अपने खास की यादों में खोये रहने का है। आप अधिकतर समय अपने प्यार के ख्‍याल में रहेंगें। करियर के लिहाज से अपना क्षेत्र तय करने व लक्ष्य तक पहुंचने की योजना बनाने के लिये भी यह बिल्कुल उचित समय है लेकिन इसके क्रियान्वयन में कतई जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर अपनी मेहनत व प्रदर्शन के अनुसार अपेक्षित पहचान न मिलने से आप असंतुष्ट हो सकते हैं, बेहतर अवसर मिल सकता है बशर्ते आप उसे पहचान सकें। यदि पिछले कुछ समय से कोई काम अधूरा पड़ा है तो अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ें बात बन सकती है। खरीद-फरोख्त, लेन-देन के लिये उचित समय है मुनाफा मिलने के आसार हैं।

वृश्च‌िक राश‌िः रुका हुआ धन आपको मिल सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है विशेषकर प्रेम में डूबे अविवाहित जातक प्यार में धोखा खा सकते हैं। आपके स्वभाव में भी काफी बदलाव आप महसूस कर सकते हैं। करियर एवं व्यवसाय के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये काफी उत्साहजनक हो सकता है। अपने कार्यों में आप रचनात्मकता महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रुप से भी यह समय आपके लिये काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। पैतृक संपत्ति से कुछ आमदनी प्राप्त हो सकती है या फिर रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन काफी सुखद रहने की संभावना है। आप अपने रिश्तों में एक नई ताजगी महसूस कर सकते हैं।

धनु राश‌िः अधिकारियों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगें

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
धनु राश‌िः यह सप्ताह कुछ नया करने का है। किसी नई योजना को शुरु करने का है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा, एक नई स्फूर्ति महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने नए एवं रचनात्मक विचारों से आप अपने सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगें। हालांकि आपके लिये सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहने के आसार हैं फिर भी अति उत्साह आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। कुछ नया करने के चक्कर में आपके निरंतरता में चलने वाले कार्य प्रभावित हो सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यवसायी जातक भी सावधान रहें और कार्य या डील संबंधी कागजात अच्छे से जांच लें रुकावट आने की प्रबल संभावना है।

मकर राश‌िः नौकरी का ऑफर कुछ जातकों को मिल सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर राश‌िः इस सप्ताह आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में नए अवसर मिलने के आसार हैं। प्रेम में चोट खाये जातकों को नया प्यार मिल सकता है। वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट जातकों को नए अवसर सुलभ हो सकते हैं। करियर की पहली नौकरी का ऑफर भी कुछ जातकों को मिल सकता है। विवाहित जातकों में से कुछ के घर नया मेहमान आने की संभावना है। व्यावसायिक रुप से आपकी नई परियोजना सिरे चढ़ सकती है। किसी नई परियोजना में निवेश करने का विचार भी कर सकते हैं। अनपेक्षित धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। रिश्तों में एक ताजगी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रुप से आपको सचेत रहना होगा अतिरिक्त खर्च बढ़ने के भी आसार हैं।

कुंभ्‍ा राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये कुछ हसीन और यादगार पल लेकर आ सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिये कुछ हसीन और यादगार पल लेकर आ सकता है। यदि पिछले कुछ समय से आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय यात्रा पर जाने के लिये बिल्कुल उचित है। परिजनों के साथ किसी सामाजिक, सांस्कृतिक या धार्मिक समारोह में शिरकत भी कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से आपके लिये समय भविष्य के लिये बचत करने का है। लेकिन कुछ खर्च ऐसे होते हैं जिन्हें आप चाह कर भी नहीं टाल सकते, आपको चिंतित रहने की जरुरत नहीं है आप यह खर्च वहन करने में सक्षम होंगें इसकी पूरी संभावना है। एक बेहतर दांपत्य जीवन का आनंद इस सप्ताह आप ले सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः कामकाज के दबाव से राहत मिल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राश‌िः यदि पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उथल-पुथल मची हुई है तो इस सप्ताह आपको कुछ शांति मिलने के आसार हैं। कामकाज के दबाव से राहत मिल सकती है व परिवार के साथ बेहतर समय गुजारने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको प्रसन्नचित कर सकती है। आप अपने अंदर आलस्य को जाते हुये और सकारात्मक उत्साह को आते हुए महसूस कर सकते हैं। हालांकि इसके लिये आपको अपने व्यवहार में भी कुछ परिवर्तन लाने की जरुरत महसूस हो सकती है। हर मामले में अपनी टांग अड़ाने से बचें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करें नकारात्मक कार्यों से बचकर रहें तो बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें