सूर्य के मकर राशि में आने के बाद आप यह जरूर सोच रहेंगे कि सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ और लाभप्रद हो। लेकिन सितारों की स्थिति आपके लिए कितनी लाभप्रद और शुभ रहने वाली है जानने के लिए पढ़ें पूरे सप्ताह का राशिफल जिनमें कई राशियों में शुभ योग बने हैं।
विज्ञापन
मेष राशिः अनजान सी असंतुष्टि परेशान किए रहेगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह हर मामले में मिलाजुला सा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए संवेदनशील रहेगा। जो मुद्दे पिछले कई दिनों से परेशान किए हुए थे उनके बारे मे जानकारी पाना अब आपके लिए आसान हो जाएगा। इस पूरे सप्ताह आपको एक अनजान सी असंतुष्टि परेशान किए रहेगी। इस समय के दौरान जो आपके करीब हैं, उन से कुछ निश्चित मुद्दों के बारे में जरूर बात करें।
विज्ञापन
वृष राशिः बजट बनाकर काम करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप खुद को थोड़ा व्यवस्थित रखें। अपने बिल व्यवस्थित रखें, अपनी अलमारियां साफ कर लें और अपने लिए एक बजट बना लें। कोई आयोजन करने या योजना बनाने के लिए आप जो कुछ भी करेंगे वो बहुत ही आराम से पूरा हो जाएगा और आने वाले दिनों में आप इसका लाभ उठाएंगे। अगर जरूरत हो तो किसी प्रोफेशनल ऑर्गनाईजर की मदद भी ले सकते हैं।
मिथुन राशिः सप्ताह आर्थिक मामलों में खास रहने वाला है
4 of 13
मिथुन
आपके लिए यह सप्ताह विशेष तौर पर आर्थिक मामलों में खास रहने वाला है। आप खुशी और राहत महसूस करेंगे और कई दिन से रूके हुए धन के बारे में कोई खुश खबरी भी मिल सकती है। इस सप्ताह की विशेष बात यह है कि आप अपने दोस्तों के साथ शानदार पल बिताएंगे और कुछ लाभदायक सौदे भी कर सकेंगे। हालांकि, ज्यादा काम के दबाव से तनाव हो सकता है इसलिए आराम से काम करें। किसी भी प्रकार की अनावश्यक चीज़ या आलोचना का असर आपके विचार या मूड पर ना होने दें।
विज्ञापन
कर्क राशिः रूका हुआ मामला हल हो जाएगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह जिस प्रकार जीवन के हर पहलु में सुधार नज़र आ रहा है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। एक महत्वपूर्ण सौदा आखिरकार स्वीकृत हो जाएगा और आप अच्छा लाभ उठाएंगे। एक रूका हुआ मामला हल हो जाएगा। इससे आपको हाल ही में हो रहे तनाव से कुछ राहत मिल पाएगी। आप में ज्यादातर लोग कर्मठ है और कम समय में भी ढेर सारा काम निपटा लेते हैं। आखिरकार आप जरूरी कामों को खतम कर लेंगे। रोमांस के मामले में आपका साथी कुछ ऐसा करेगा जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी, और आप काफी खुशी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः काम के सिलसिले में एक महत्त्वपूर्ण सम्मलेन में जाना पड़ेगा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
कार्यस्थल में अतिरिक्त दायित्वों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए कठिन हो जाएगा। पहले से ही निर्धारित यात्रा को आपको स्थगित करना होगा क्योंकि आपको काम के सिलसिले में एक महत्त्वपूर्ण सम्मलेन में जाना पड़ेगा। हालांकि इससे आपके प्रेम जीवन में खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि यह भी संकेत हैं कि आप इस समय गंभीर विपरीत परिस्थियों में सहजता से काम लेंगे और स्थिति को अपने काबू में ले लेंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः सप्ताह के शुरूआत में संघर्ष करना पड़ेगा
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस हफ्ते आप सभी विपदाओं से सुरक्षित रहेंगे, खासकर उन प्रतिरोधियों द्वारा जो आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। आपको उनके खिलाफ कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सप्ताह के शुरूआत में आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, पर यह सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए ही है। संयम रखें और निराश ना हों क्योंकि यह सिर्फ परिस्थिति को और बिगाड़ देगा। इस समय का सदुपुयोग अपने परिवार के साथ बिताने और घर पर आराम करने में करें।
तुला राशिः निजी मामलें में कुछ रोमांचक नई घटना होने के आसार है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप निजी जीवन में हो रही परेशानियों को सफलता पूर्वक हल कर लेंगे। यह परेशानियां अस्थायी हैं और इनसे खुद को प्रभावित ना होने दें। एक छोटी पारिवारिक यात्रा द्वारा आप अपने चिंताओं से राहत पा सकते हैं। इस सप्ताह निजी मामलें में कुछ रोमांचक नई घटना होने के आसार है। अगर आप कुवांरे हैं तो किसी खास से की तरफ आकर्षित होने के पूरे योग हैं। अपने साथी से अपनी चाहत का इज़हार करने में भी आपके कोई कठिनाई नहीं होगी।
वृश्चिक राशिः काम का दबाव बना रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आशंका है कि आप आकस्मिक ही कई समस्याओं से अपने आपको घिरा हुआ पाएंगे। किन्तु घबराएं नहीं, परिजनों के सहायता और सहयोग से आप इन परेशानियों से निपट पाएंगे। कार्यस्थल में सभी काम पूरा करने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने ही होंगे। कार्य में अधिक कार्यभार से परेशान हो कर अपने स्वस्थ्य को नजरंदाज ना करें और व्यायाम करें।
धनु राशिः कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप स्वयं को घर और कार्यस्थल के दायित्वों के बीच फंसा महसूस करेंगे। किसी ख्ाास के साथ ग़लतफहमी उत्पन्न होने से आप मानसिक तौर पर विचलित हो सकते है। आपके प्रियजन हमेशा आपके साथ हैं। जब भी आपको उनकी जरुरत पड़ेगी, वे आपके लिए उपस्थित रहेंगे इसलिए घबराए नहीं। अपने जीवन के प्रति एक गंभीर रवैया अपनाने से आप कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
मकर राशिः सावधान रहें और अपने ईष्ट देव की पूजा करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
अगर आप जायदाद संबंधित कोई सौदा कर रहे है तो इस बात को किसी से भी ना कहें। इस सन्दर्भ में किसी से भी बातचीत करने से समस्याएं पैदा हो सकती है। इस सप्ताह आप दोस्तों और दुश्मनों के बीच का फर्क नहीं समझ पाएंगे। इस समय आप जीवन के किसी भी पहलू में लाभदायक स्थिति में नजर नहीं आ रहें, इसलिए सावधान रहें और अपने ईष्ट देव की पूजा करें।
कुंभ राशिः कार्यस्थल पर लापरवाही से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप असुरक्षा की भावना से घिरे रहेंगे और दूसरे व्यक्तियों की उपलब्धियों से इर्ष्या करेंगे। बेहतर यही होगा की आप नकारात्मक सोच को त्याग कर, अपनी ताकत को पहचानें और अपने लक्ष्यों को पाने की ओर केन्द्रित रहें। आपके ग्रह दर्शा रहे हैं कि इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर कुछ गलतियां भी कर सकते हैं। अपने विचारों में सकारात्मकता लायें और शांत रहें। सब पहले जैसा बेहतर हो जाएगा।
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर में कुछ परेशानी होने से आपका काम में मन नहीं लगेगा। जिससे आप चिंता मे फंसे रहेंगे। लेकिन परेशान न हों, जल्द ही यह समय गुजर जाएगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिये आप अनवाश्यक चीज़ों पर पैसा न ही उड़ाएं तो बेहतर होगा। रोमांटिक तौर पर यह हफ्ता बहुत अच्छा गुजरने के आसार हैं। नवविवाहित जातक जो अपनी नई शादी शुदा जिंदगी शुरु करने वाले हैं उनके के लिए यह सप्ताह बहुत खास रहने वाला हैं।