जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः कर्मचारियों को लेकर रहेंगे परेशान
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा। कुछ लोग अपनी सीमाओं को लांघ कर आपकी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। आपको शांत रहते हुए उनको रोकने का प्रयास करना होगा। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। आपको इस समय सावधान रहने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको हल्के दर्द की शिकायत बनी रहे।
विज्ञापन
वृष राशि: व्यवसायिक लेन देन होगा फाइनल
3 of 13
वृष राशि
आज आपका पारिवारिक जीवन सुख- शांति से भरा रहेगा। आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आप देखेंगे कि व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला समय है। आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नए व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। आज आपके मन में अलग-अलग तरह से व्यायाम करने के तरीके घूमेंगे।
मिथुन राशि: गलतफहमी के कारण परिवार वालों से हो सकता है झगड़ा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज आपके किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। नए निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें, खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परन्तु इसका फायदा न उठाएं।
विज्ञापन
कर्क राशि: अपनी भावनाओं पर काबू रखें
5 of 13
कर्क राशि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपको एहसास होगा कि आपके ऑफिस में बिजली के उपकरणों में बार-बार परेशानी आ जाती है। उसके लिए आपको अपने डाटा को पहले से सुरक्षित रखना चाहिए। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए, क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः गुस्से के कारण आ सकती है परेशानी
6 of 13
आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी आ सकती है। आज आपका सबसे महत्वपूर्ण काम यही है कि आप शांति से काम करें और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दें। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए बिजली उपकरणों और आग से सतर्क रहें।
विज्ञापन
कन्या राशिः मजाक में कहीं गई बात का होगा पछतावा
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपके साथी के स्वास्थ्य के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं।
तुला राशिः आसानी से हासिल करेंगे लक्ष्य
8 of 13
तुला राशि
विद्यार्थियों के लिए आगे पढने के लिए समय अनुकूल है। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने करियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए।
वृश्चिक राशिः व्यापार में लाभ के संकेत
9 of 13
वृश्चिक राशि
अपने ग्रुप में पहचान मिलने व करियर में वृद्धी के कारण आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जहां तक करियर का सवाल है, आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और करियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नए आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा और इस बदलाव को आप भी देखेंगे।
धनु राशिः चुकानी पड़ेगी बड़ी रकम
10 of 13
धनु राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें।आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है।
मकर राशि: आर्थिक रूप से होंगे मजबूत
11 of 13
मकर राशि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका घऱ पूरी तरह से सुरक्षित ही हो, वरना बेकार का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज पिछले कुछ समय से चली आ रही चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। अगर आप औरों के साथ मधुर संबंध बनाने में समय लगाएं तो व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ ही होगा। इससे ना केवल आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे बल्कि औरों से आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है।
कुंभ राशिः छिपी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें। आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपको लगेगा कि आज गाड़ी बेचने से नुकसान ही हुआ। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका खयाल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है।
मीन राशिः नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच लें
13 of 13
मीन राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज के दिन किसी भी प्रपत्र में शामिल होने से पहले भी कई बार सोचें। आज किसी नए करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। ज्यादा तनाव से सिरदर्द रहेगा इसलिए आराम से काम करें।