गुरू के राशि परिवर्तन और शनि की चाल बदलने के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य ने भी अपनी राशि बदल ली है। ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशिः खर्चों में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन में कई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है, यह कार्य सम्बंधित या फिर किसी दूसरी जगह जाने के बारे में हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य लंबित है तो उसे पूरा करने के लिये भी यह सही समय है साथ ही निवेश करने के लिहाज से भी यह समय आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहने के आसार हैं, आपके जीवन में हो रहे बदलावों को लेकर आपके साथी में भी उत्साह रहेगा। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः सामाजिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप अपनी अच्छाइयों के कारण अपने आस-पास जानकारों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अपने व्यक्तित्व से आप ना सिर्फ अपने करीबियों को प्रभावित करेंगे बल्कि आपका आकर्षण आपके दोस्तों की संख्या में भी इजाफा कर सकता है। सामाजिक समारोह में शिरकत करने का मौका मिल सकता है जिसमें आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। लेकिन साथ ही आपको अपनी सेहत की ओर से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी उपलब्धि से आपके अपने खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगें। व्यावसायिक रुप से परिस्थितियां सामान्य बनी रहने के आसर हैं, तय समय में लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं।
मिथुन राशिः अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद एवं सरल रहने के आसर हैं। आप अपने अंदर एक नई उर्जा को महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित कर सकते हैं। इस समय किसी भी योजना में आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होने व अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं है। किन्तु आपको अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय में गड़बड़ी हो सकती है। कुछ जातक अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः पारिवारिक खुशी के धन खर्च करने होंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
हो सकता है पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के चलते अपने परिवार तक को समय न दे पा रहे हों, जिससे व्यक्तिगत स्तर पर आप काफी तनाव भी महसूस कर रहे हों और घरवाले भी आपसे शिकायत करते हों। लेकिन इस सप्ताह आपको सबके शिकवे दूर करने का अवसर मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं और अपनी किसी नई परियोजना को सिरे चढ़ाने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें क्योंकि खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।
विज्ञापन
सिंह राशिः कार्यस्थल पर किसी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं लग रही हैं, हो सकता है इस सप्ताह आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहे, जब आप कुछ और सोचते हैं और हो कुछ और जाता है और ऐसा बार-बार हो तो स्वभाव में नकारात्मकता आ ही जाती है। आपके लिये सुझाव है कि जितना हो सके इस सप्ताह संयम से काम लें और चाहे कैसी भी स्थिति हो आवेश में न आयें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं और सिर्फ अपने काम से काम रखें। व्यवसायी जातक फिलहाल जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें नई परियोजना की शुरुआत के लिये थोड़ा इंतजार करें। रोमांटिक जीवन का आनंद भी आपको तभी मिलने की उम्मीद है जब आप अपने साथी की भावनाओं को आहत न करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
अगर आप घरेलू कलह के चलते पिछले कुछ दिनों से परेशान हैं तो इस सप्ताह इस कलह को शांत करने में आपकी भूमिका अहम हो सकती है, प्रयासरत रहें तमाम पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने के लिहाज से यह समय आपके लिये बहुत अच्छा है। जहां तक काम का सवाल है तो इसके लिये भी यह सप्ताह बहुत ही शानदार हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यकुशलता को दर्ज कर सकते हैं, जिससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा और दायित्वों में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये अपने साथी के खयालों में खोये रहने का समय है तो कुछ की आंखे भी खुल सकती हैं।
तुला राशिः आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सूझबूझ के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। सोच-समझकर लिये गये ये फैसले ही आपकी आगे की दिशा तय करेंगें। लेकिन किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है ये फैसले आपके जीवन में प्रगति के लिये आवश्यक हो सकते हैं और उम्मीद भी है कि इनके सकारात्मक परिणाम ही आपको मिलें। व्यवसायी जातक अपने पुराने व्यवसायिक संबंधों में एक नई जान डालने की कोशिश कर सकते हैं जो कि यकीनन लाभकारी होंगे। आय सम्बन्धी योजनाएं बनाने के लिये भी यह उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के आसार हैं साथ ही अपने साथी के साथ कहीं घुमने की योजना बनाएं तो आपका प्रेम जीवन भी सुखद हो सकता है।
वृश्चिक राशिः तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनसे आपका तनाव भी बढ़ सकता है। इसकी वजह काम और निजी जीवन के बीच संतुलन की कमी भी हो सकती है। हो सकता है मानसिक शांति के लिये आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर भी हो। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें और कार्य में किसी भी प्रकार की चूक करने से बचें। साथी को विश्वास में लेने के लिये अपनी समस्याएं उसके साथ सांझा करें तो आपका रोमांटिक जीवन भी पटरी पर लौट सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है संयम और सतर्कता से इस सप्ताह को तमाम परेशानियों के बीच भी आप खुशहाल बना सकते हैं।
धनु राशिः प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें और कार्य में किसी भी प्रकार की चूक करने से बचें। साथी को विश्वास में लेने के लिये अपनी समस्याएं उसके साथ सांझा करें तो आपका रोमांटिक जीवन भी पटरी पर लौट सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है संयम और सतर्कता से इस सप्ताह को तमाम परेशानियों के बीच भी आप खुशहाल बना सकते हैं।
मकर राशि: खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप किसी छोटे तनाव से परेशान हो सकते है। खेलकूद और दूसरे कार्यो में भी आपके व्यस्त रहने के आसार हैं, मस्ती के मूड में रहकर आप अपने छोटे-मोटे तनावों से निजात पा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई खास दबाव न होने के कारण आप समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं और अपने रोमांटिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं। सप्ताहांत पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि यात्रा का कार्यक्रम है तो सावधानी बरतें दुर्घटना की संभावनाएं हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
कुंभ राशिः आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन आपकी प्रथमिकता रहेगा। साथी के साथ कही घूमने जा सकते है लेकिन इससे आपकी जेब थोड़ी ढ़ीली हो सकती है। लेकिन परेशान न हो, जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होने के आसार हैं। व्यवसायी जातकों को हो सकता है इस सप्ताह अपेक्षानुसार लाभ न मिले। अगर आप किसी संकट मे फंस गए हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें, क्या न करें तो ऐसे में किसी अनुभवी मित्र या विशेषज्ञ से सुझाव लेना फायदेमंद हो सकता है।
इस सप्ताह कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है जिससे आपका स्वभाव प्रसन्नचित बने रहने के आसार हैं। अपने जीवन के हर पहलु में एक सुखद परिवर्तन को इस समय आप महसूस कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक हो सकता है। संभव है किसी ऐसे संकट से आप उभर जायें जिसकी आपको उम्मीद न हो। प्रेम जीवन के लिहाज से भी यह समय आपके लिये काफी अच्छा है जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग आपको मिल सकता है। अविवाहित और प्रेम से वंचित जातकों में से कुछ को अपनी मंजिल भी मिल सकती है।