अगस्त माह का ये सप्ताह अधिकतर राशियों के लिए तनाव पूर्ण रहेगा। नक्षत्रों में परिवर्तन के कारण कुछ लोगों को बड़ा नुकसान भी होने की संभावना है। जानिए ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः मानसिक तनाव से भरेगा रहेगा सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगें जो कि अश्विनी नक्षत्र में विचरण करेंगें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में समय आपके लिये मानसिक तनाव व चिंताएं देने वाला रह सकता है। चंद्रमा की सप्तम दृष्टि होने से दांपत्य जीवन को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी समय चिंताजनक रह सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके दूसरे स्थान में गोचर करेंगें जो कि आपके मानसिक तनाव व चिंताओं में कमी लाने के संकेत कर रहे हैं। धन संबंधी लाभ, परिवार व रिश्तेदारों से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये खुशियां लेकर आ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके कर्म भाव में विचरण करेंगें। लंबित कार्यों के प्रति आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। जिन्हें समय रहते पूरा कर इस स्थिति से बच सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः धन संबंधी हो सकता है नुकसान
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में गोचर करेंगें। यह समय आपके लिये यात्राओं में धन व्यय होने के योग बना रहा है। रोग एवं शत्रुओं से भी आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में विचरण करेंगें जो कि उच्च के रहेंगें। आपकी सोच व महत्वकाक्षाओं को इस समय बल मिल सकता है। साथ अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये भी आप इस समय प्रेरित हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में विचरण करेंगें जो कि धन संबंधी कोई सुखद समाचार दे सकता है हालांकि छोटी यात्राओं या किसी पारिवारिक समारोह में धन व्यय होने के संकेत भी हैं।
मिथुन राशिः लाभ से होगी सप्ताह की शुरुआत
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से लाभ घर में गोचर करेंगें जो कि आपके लिये लाभ के संकेत कर रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होने के योग भी हैं। सप्तम दृष्टि से चंद्रमा संतान और शिक्षा से संबंधित सुखद समाचार मिलने के योग भी बना रहा है। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें घर में विचरण करेंगें जो कि धन व्यय के योग भी बना रहे हैं। शत्रु व रोगों से भी आपको इस समय सचेत रहने की आवश्यकता है। स्थान परिवर्तन के लिये भी आंशिक योग इस समय बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम समय में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचररत होंगें। यह समय अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।
विज्ञापन
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र पर रहेगा तनावपूर्ण माहौल
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा राशि से दसवें भाव में विराजमान होंगे जो कि आपके कार्य का क्षेत्र है। अश्विनी नक्षत्र में रहने से कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है तथा आपकी राशि में मंगल और सूर्य की युति भी रोगप्रद रह सकती है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपके लाभ घर में गोचर करेंगें। पिछले दिनों किये गये कार्यों में लाभ व सुविधा मिलने के संकेत हैं। आपके कार्य से बड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी आपको मिल सकती है। हालांकि इस समय आपको पारिवारिक जीवन में संतान संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में विचरण करेंगें यह समय आपके लिये छोटी दूरी की यात्राओं के अवसर लेकर आ सकता है जिनमें आपको धनव्यय करना पड़ सकता है। हालांकि बाद में इन यात्राओं का लाभ भी आपको प्राप्त होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः पदोन्नति के बन रहे हैं योग
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा राशि से भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। इस समय को आपके लिये भाग्यवर्धक कहा जा सकता है। थोड़े प्रयासों से अधिक लाभ आपको मिल सकते हैं। कार्य करने में भी आपकी रूचि व आपकी ऊर्जा आपको उन्नति के पथ पर अग्रसर कर सकती है। पदोन्नति व धन वृद्धि के योग भी आपके लिये इस समय बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में विचरण करेंगें। उच्चस्थ चंद्रमा आपकी उच्च मनोकांक्षाओं को बल दे सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः पुराने घाव उभरने की आशंका
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से आठवें घर में विचरण करेंगें, जो कि आपकी सोच व आपके मन को नकारात्मक बना सकते हैं। पुरानी बातों से आपके मन के पुराने घाव उभर सकते हैं। अष्टम चंद्रमा की दृष्टि आपके संचित धन पर भी है। धन व्यय होने का योग भी बन सकता है। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से नवें घर में विचरण करेगा जो कि पिछले कुछ समय से आपके जीवन को निराशाओं से उभारने में सहायता करेगा। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने से आपके जीवन में सफलता की किरण आ सकती है।
तुला राशिः पेट संबंधी बीमारियों के संकेत
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सातवें घर में विचरण करेंगे, जो कि पेट से संबंधित बीमारियों के संकेत भी कर रहे हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में भी एक-दूसरे को न समझपाने के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके विचार और व्यवहार में दोहरापन रहने के संकेत भी हैं प्रयास करें कि ऐसी स्थिति न बनें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से आठवें घर में विचरण करेंगें। जहां पर चंद्रमा आपको नकारात्मक चीज़ों में भी सकारात्मक परिणाम दिखा सकते हैं। आप किसी भी हानि को अपनी जीत के रूप में लेंगें (सकारात्मक लेंगे)। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपके भाग्य स्थान में विचरण करेंगें। कुछ समय के अंतराल से ही सही भाग्य आपकी रूक-रूक कर सहायता देने वाला बन रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आपको अपने पराक्रम क्षेत्र में देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशिः नए विवादों से रहे दूर
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में विचरण करेंगें। छोटे रोग व शत्रुओं से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ में धन व्यय के योग भी बन रहे हैं। हो सके तो इससे बचने का प्रयास करें। भविष्य की योजनाओं में अगर धन व्यय करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इस विचार को स्थगित करें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में विचरण करेंगें जो कि विष योग कारक भी बन रहा है। दांपत्य जीवन में यदि किसी प्रकार का विवाद चल रहा हो तो इस समय उससे बच कर चलें और नये विवादों से भी स्वयं को दूर ही रखें।
धनु राशिः छुट पुट लाभ होते रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में विचरण करेंगें जो कि संतान और शिक्षा के प्रति आपकी चिंताओं को बढ़ा सकता है। हालांकि लाभ घर में दृष्टि होने के कारण छुट-पुट लाभ प्राप्ति की संभावनाएं भी आपके लिये बन सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी के साथ लिप्त हैं तो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार अभी साथी के सामने प्रकट न करें समय अनुकूल नहीं है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचररत होंगे। यह समय रोग व शत्रुओं से सचेत रहने का, भय की आशंका आपके लिये बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को निम्न न समझें जो कि भविष्य में आपके लिये बड़ा शत्रु बन सकता है।
मकर राशिः कार्यक्षेत्र में बारे में अधिक सोचेंगे
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ घर में विचरण करेंगें जो कि आपकी सुख सुविधाओं में कमी लाने के योग बना सकते हैं। कर्मक्षेत्र को स्पष्ट दृष्टि से देखने के कारण अपने कार्य के प्रति अधिक समय या सोचने का योग बना रहा है। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में विचरण करेंगें जो कि आपको संतान व शिक्षा के क्षेत्र में प्रेम संबंधों में अच्छा योग बना सकता है। आपकी दूरदृष्टि और मेहनत से भविष्य में लाभ के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से छठे घर में विचरण करेंगें पेट से संबंधित रोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है साथ ही प्रतिद्वंदियों, विपक्षियों या विरोधियों से भी सचेत रहें। सप्तम दृष्टि व्यय भाव में होने के कारण छुट-पुट धन व्यय के योग भी बन सकते हैं।
कुंभ राशिः काम टालने से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे घर में विचरण करेंगें। यह समय आपके पराक्रम में अरुचि का कार्य आपको मिल सकता है। मन में आलस बना रह सकता है। कार्य टालने वाली प्रवृति से इस समय बच कर रहेंगें तो बेहतर रहेगा। भाग्य घर में दृष्टि होने के कारण आप केवल अपने भाग्य को भी अपना सहयोगी मान सकते हैं जो कि आपके लिये शुभ संकेत नहीं है। सप्ताह के मध्य दो दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से चौथे घर में विचरण करेंगें जो कि आपका सुख व समृद्धि योग का कारक हो सकता है। माता के साथ समय व्यतीत करने के अधिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सप्तम दृष्टि से शनि के साथ विषयोग बन रहा है जो कि कार्यक्षेत्र में आपको उच्चपदस्थ व्यक्ति का दबाव और अनपेक्षित व्यवहार के कारण आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशिः लंबी दूरी की यात्राओं के बन रहे हैं योग
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
मीन राशि के जातकों के लिये शुरुआती दिनों में चंद्रमा राशि से दूसरे घर में विचरण करेंगें, जो कि आक्समिक रूप से संचित धन के व्यय के योग बना रहा है। अष्टम भाव में दृष्टि होने के कारण लंबी दूरी की यात्राओं का योग भी आपके लिये बन सकता है। स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से तृतीय भाव में विचरण करेंगें जो कि आपके पराक्रम व कार्यक्षमता को और भी अच्छा करेगा। भाग्य घर में दृष्टि होने के कारण भाग्य का भी भरपूर साथ आपको मिल सकता है।