इस हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य इस राशि में आकर शनि से मिलेंगे। ऐसे में अन्य ग्रहों के साथ इनके संबंध का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, क्या आपके लिए यह हफ्ता फायदेमंद रहेगा या नुकसानदायक जान लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशिः आमदनी से अधिक खर्चा हो सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। खासकर अपने निजी संबंधों के चलते आप ऐसा महसूस कर सकते हैं। मामूली-सी बात पर अपना आपा खोने के बजाय खुद पर संयम बनाए रखें। कुछ भी कहने से पहले अपने शब्दों के प्रभाव से आप एक रिश्ते को सदा के लिए खराब कर सकते है। इस सप्ताह आपके साथी आपसे सलाह मांगने भी आ सकते हैं। आर्थिक तौर पर देखें तो आमदनी से अधिक खर्चा हो सकता है, इसलिए फ़िज़ूल खर्ची से बचें और बजट बना कर चलें।
विज्ञापन
वृष राशिः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपका रूझान किसी सामाजिक कार्य की तरफ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में तन मन धन से सहयोग देने के लिये यह आपके लिये बहुत ही बेहतर समय है। इन कार्यों में आपकी मदद किसी सुविधाहीन के काम तो आयेगी ही साथ ही आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इससे वृद्धि हो सकती है। सप्ताहांत पर आप अपने अंदर आये इस परिवर्तन से खुद पर हैरान हो सकते हैं लेकिन इससे एक आत्मिक संतुष्टि भी आपको प्राप्त हो सकती है। रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं।
मिथुन राशिः आर्थिक स्तर पर जद्दोजहद करनी पड़ सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। परिस्थितियाँ अपने समय के अनुकूल ही परिवर्तित होती हैं लेकिन जब अपेक्षानुसार परिणाम हासिल न हों तो चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है, इस सप्ताह आपको भी ऐसा ही कुछ महसूस हो सकता है। व्यवसायिक स्तर पर आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे। इससे आपकी पदोन्नति के आसार भी बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह आपको आर्थिक स्तर पर भी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है लेकिन अंतत: लाभ पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए आप अपने अपनों से खुल कर बातचीत करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः व्यावसायिक संबंध बेहतर होने के आसार हैं
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आपकी सकारात्मकता आपकी ताकत बन सकती है। आपकी वाचिक क्षमता बेहतर और संतुलित रहने के आसार हैं जिससे आपके व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंध और भी बेहतर होने के आसार हैं। आप इस समय आपके निर्णय निष्पक्ष एवं व्यावहारिक हो सकते आपके सामाजिक जीवन में भी काफी चहल-पहल रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ कार्यों में थोड़ा विलंब होने के भी आसार हैं। सामाजिक समारोहों में भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इस सप्ताह रोमांटिक जीवन में भी आप सक्रिय रह सकते हैं। किसी नये साथी का अपने जीवन में स्वागत करने के लिये तैयार रहें।
विज्ञापन
सिंह राशिः सप्ताहांत पर आपको खुशखबरी मिल सकती है
6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह आप थोड़े से विचलित रह सकते हैं जिससे अपने काम पर ध्यान लगाने में आपको परेशानी हो सकती है। आपके इस व्यवहार से अपनी समय-सीमाओं को पार कर पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। साथी के साथ भी अपने सम्बन्ध को लेकर आप नाखुश हो सकते हैं। आप दोनों के बीच छोटी-छोटी परेशानियाँ आपके बीच की दूरियों को और भी बढ़ा सकती हैं। जितना हो सके वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। दफ्तर से लेकर घर तक नाहक अपनी नाक बीच में न घुसाएं। सप्ताहांत पर आपको किसी खुशखबरी के मिलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः सप्ताह आपके जीवन कई परिवर्तन लेकर आ सकता है
7 of 13
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके जीवन के व्यवसायिक स्तर पर कई परिवर्तन लेकर आ सकता है और यह सब आपके प्रयासों से ही संभव हो सकता है। आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा भी अहमियत रख सकती है इस कारण आपके व्यक्तित्व में भी आप परिवर्तन महसूस कर सकते हैं। इस समय आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। अपनी क्षमता से काफी समय से लंबित चल रहे कार्यों को भी इस सप्ताह सिरे चढ़ाने का विचार बना सकते हैं। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। प्रयोग करने की आपकी काबिलियत से आप अपने जीवन को रोचक बना सकते हैं।
तुला राशिः बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है
8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है यह सप्ताह आपकी अपेक्षाओं पर खरा न उतरे। अपने व्यावसायिक जीवन में भी आपको अपने काम पूरे करने के लिए अतिरिक्त संघर्ष करना पड़ सकता है। आपका मूड खराब रहने के आसार हैं इसलिए आपको ध्यान रखना होगा कि इसका असर आपके साथी पर न पड़े अन्यथा आपके अच्छे खासे रोमांटिक जीवन पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं। सभी मामले में सामन्जस्य लाने के लिए इस सप्ताह आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। सप्ताहांत पर किसी की अच्छी सलाह आपके लिये सकारात्मक शुरुआत हो सकती है।
वृश्चिक राशिः आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है
9 of 13
वृश्चिक राशि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या पिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो।
ऐसे बहुत से समय हैं जब कि आपने अपने कैरियर में बहुत कुछ रचनात्मक व चतुराई से करने की कोशिश की है। अब फिर से वो ही समय आ गया है जबकि आपको फिर से उसी जुनून से काम करना होगा। इसके परिमाम आपकी उम्मीद से भी ज्यादा होंगे।
आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
धनु राशिः आप एक बेहतरीन सप्ताह बिता सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक सकारात्मकता को महसूक कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं और कठिन परिस्थितियों में आप अपने संयम का परिचय देकर उनका मुकाबला कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी कई मौकों पर आप अचंभित हो सकते हैं। परिवार के साथ अचानक किसी छोटे सफर पर जाना पड़ सकता है जिससे आपको खुशी मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर सप्ताह का समय आपके लिये शुभ है लेकिन किसी भी प्रकार के बड़े निर्णय लेने से फिलहाल बचें और अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें। किस पर, कहाँ पर ध्यान देना है इस विचार के साथ चलते हुए आप एक बेहतरीन सप्ताह बिता सकते हैं।
मकर राशिः कई लुभावने अवसर प्राप्त हो सकते हैं
11 of 13
मकर राशि
इस सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपको कई लुभावने अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इससे पूरे सप्ताह आप अपने अंदर एक नई और उत्साहित करने वाली ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। अपने प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए आप शांतिपूर्वक तरीके से उनका हल ढूंढ सकते हैं। निर्णय लेते समय चतुराई से काम लें और अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम रखें। उज्जवल भविष्य के लिए योजना बनाने का यह एकदम सही समय है।
कुंभ राशिः कार्यस्थल मेहनत का फल मिल सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको अपने जीवन की कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके जीवन में खुशियों का माहौल बना रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी काफी खुशमिज़ाज रहने के आसार हैं। हालाँकि कुछ प्रतिस्पर्धी आपकी राह में रोड़े उत्पन्न कर सकते हैं। जिससे कार्यों में कुछ विलम्ब हो सकता है। धीमे परिणामों के चलते हो सकता है आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस करें लेकिन अपने काम में मशगूल रहें सफलता आपको अवश्य मिलेगी। बेवजह किसी विवाद में उलझने की कोशिश न करें इससे आपका समय और मूड ख़राब हो सकते हैं। कार्यस्थल आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिल सकता है।
इस सप्ताह आपके घर मे खुशियों का तांता लगने के आसार हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहने की संभावना है जिससे जीवन मे कई अच्छे बदलाव भी आ सकते हैं। आप अच्छे भविष्य के लिए इन बदलावों को खुशी-खुशी स्वीकार कर सकते हैं। साथी के साथ आपका रिश्ता प्यार से भरा रहने के आसार हैं। आप अगर अच्छे मूड में रहे तो आप एक रोमांटिक शाम का मज़ा ले सकते है। कार्य स्थल में आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रुरत है अन्यथा कोई और आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय खुद ले सकता है।