मार्च का तीसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए लगभग मिला जुला रहेगा। लेकिन दो राशियों के लिए काफी शुभ हैं। बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह। चुनौतियों से करना होगा सामना या फिर थोड़ी मेहनत से ही हो जाएंगे सफल।
विज्ञापन
मेष राशि: कार्य पूरे करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी| आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की| चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है| अपने क्रोध को काबू में रखें और किसी भी परिस्थिति में अपना आपा ना खोंए| परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा| इस सप्ताह आपके लिए एक ज़रूरी सलाह– कठिन परिस्थितियों से दूर रहें|
विज्ञापन
वृष राशि: लाभकारी होगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप खुद को पहचान सकेंगे और जिससे जीवन का सतहीपन समाप्त होने के आसार हैं| आप वास्तविकता की खोज में हैं जिसमें आपकी सहज ज्ञान क्षमता आपका सही मार्गदर्शन कर सकती है| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा क्योंकि आपकी सहज ज्ञान क्षमता में और भी निखार आएगा| अपने कार्यों में आने वाली छोटी मोटी रूकावटों का भी अपनी बुद्धिमत्ता और सकारात्मकता से सामना करेंगे| इस सप्ताह आप ऐसा कुछ पा सकेंगे जिसे आप काफी लम्बे समय से पाना चाहते थे| आप इस सप्ताह आत्मिक संतुष्टि महसूस करेंगे|
मिथुन राशि: सेहत के प्रति अधिक ध्यान रखने की जरूरत
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने परिवार व मित्रों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रह सकते हैं। आस-पास सभी को आप आकर्षित कर सकेंगे और कई नए दोस्त भी बनाएंगे। आपके किसी करीबी मित्र को आपकी सहायता कि ज़रूरत पड़ सकती है। इस सप्ताह थोड़ा अपनी सेहत का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से इस हफ्ते सप्ताह आपको तकलीफ उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें। कामकाज व आर्थिक स्थिति के मामले में सप्ताह का समय सामान्य बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: कैरियर संबंधित निर्णय लेने से पहले पूरी शोध कर लें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस सप्ताह आपके यात्रा पर जाने के आसार बनते नज़र आ रहे हैं। यदि आप परिवार या मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय एकदम उपयुक्त है। इस यात्रा की मदद से आप अपने प्रियजनों से मिल सकेंगे। आपकी उर्जा में भी वृद्धि होगी। कैरियर संबंधित किसी भी निर्णय को लेने से पहले पूरी तरह से शोध कर लें और जल्दबाजी न करें। किसी अनुभवी दोस्त या घर के बड़े-बुजूर्गों की राय आपको सही मार्ग दिखा सकती है। खर्च बढ़ने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें, सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: सप्ताह के अंत तक परेशानियों का समाधान होने के आसार
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आप काम के बोझ के कारण तनाव से परेशान रह सकते हैं। आप अपने कार्य को पूरा करने और परिवार को समय देने के बीच परेशान रह सकते हैं और चाह कर भी दोनों के बीच संतुलन बनाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत तक आपकी सारी परेशानियों का समाधान भी होने के आसार हैं इसलिये घबराने की आवश्यकता नहीं है धैर्य और मेहनत से काम लें। अपने कैरियर से संबंधित किसी भी फैसले को लेने के लिए यह समय सही नही है आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। सप्ताहांत पर रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: अधूरे काम करने में सफल रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस हफ्ते आप समय के साथ बदलते हालातों से संतुष्ट रहेंगे। आप किसी महत्तवपूर्ण साझेदारी का हिस्सा बन सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इससे आपको कुछ राहत मिलेगी और आप अपनी मौजूदा परेशानियों को भूल सकेंगे। आप पने सारे अधुरे काम करने मे सफल रह सकते हैं। रोमांस में भी आपका समय अच्छा रहने के आसार हैं। साथी के साथ कुछ खूबसूरत यादगार लम्हें बिता सकते हैं। आपकी जेब थोड़ी हल्की हो सकती है लेकिन उससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
तुला राशि: सेहत पर ध्यान देना जरूरी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
इस सप्ताह विशेष तौर पर आपको अपने सेहत पर ध्यान देना होगा| मौसम में बदलाव से आप परेशान हो सकते हैं| अस्वस्थता के कारण आपका व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन प्रभावित हो सकता है। आपको अपनी कुछ जरूरी मुलाकातें स्थगित करनी पड़ सकती हैं। हालांकि व्यवसायिक स्तर पर आपका कुल मिलाकर प्रदर्शन बेहतर रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर नवीन व्यवसायिक योजनाएं बना कर अपने सहयोगियों के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रभावित कर सकते हैं| अपना कौशल दिखाने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है| यह सप्ताह रोमांटिंक जीवन में नई ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर होने के आसार हैं|
वृश्चिक राशि: पैसे और प्यार में मालामाल हो सकते हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चिंता न करें, परिवार का साथ होने से आप इन हालातों को आसानी से पार कर जाएंगे। हालांकि अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। परिवार की ज़रुरतों का खास ध्यान रखें। काम की भागदौड़ में सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है, इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। पैसे और प्यार के मामले में आप मालामाल हो सकते हैं यानि प्यार में खुशी और आर्थिक संतुष्टि इस हफ्ते आपको मिल सकती है।
धनु राशि: समय अच्छा रहने के संकेत
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आप खुद को विभिन्न दिशाओं में खिंचा हुआ पाएंगे| किसी ख़ास के साथ ग़लतफहमी उत्पन्न होने से आप मानसिक तौर पर विचलित हो सकते हैं| आपके प्रियजन हमेशा आपके साथ हैं| जब भी आपको उनकी ज़रुरत पड़ेगी, वे आपके लिए उपस्थित रहेंगे इसलिए घबराए नहीं| अपने जीवन के प्रति एक गंभीर रवैया अपनाने से आप कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं| अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाने से आपकी ज़िन्दगी में सुखद परिवर्तन आने के आसार हैं| कुल मिलाकर समय अच्छा रहने के संकेत हैं बशर्ते आप अवसरों को ठीक से पहचान पाएं।
मकर राशि: विवादों से बचकर रहें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आपको व्यर्थ के विवादों से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके जीवन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है| व्यवसायिक स्तर पर परिश्रम करने से ना कतराएं, क्योंकि परिश्रम से ही आप सफलता की सीढियां चढ़ कर अपनी मंजिल तक पहुचेंगे| किसी पुराने मित्र से आपके सम्बन्ध पहले से अधिक ख़ास बनेंगे| इस समय आपमें गज़ब का आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे दूसरे व्यक्ति आपसे प्रभावित रह सकते हैं। उनका सहयोग आपको बराबर प्राप्त होगा, जिससे आप अवसरों का उचित लाभ उठा सकते हैं।
कुंभ राशि: सचेत रहने की आवश्यकता
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह पारिवारिक झगड़ों के कारण आप थोड़े से परेशान रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में अपना आपा खोने से आपको परेशानी हो सकती है। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, क्योंकि एक गलत शब्द आपके रिश्ते पर गलत असर कर सकता है। दोस्त आपके पास सलाह के लिए आ सकते हैं। आपका खर्चा आपकी आय से बढ़कर है, इसलिए बजट बना कर और सोच समझ कर पैसे खर्च करें। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपको हर मामले में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
यह सप्ताह अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करने का है। उद्देश्यों को ध्यान में रखकर की गई मेहनत से ही आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं| इस दौरान आप निजी स्तर पर कई परिवर्तन भी देख सकते हैं| हालांकि ये परिवर्तन अधिकतर सकारात्मक रहने के आसार हैं। वित्तीय स्तर पर भी परिस्थितियाँ आपके हक में ही लगती हैं| किसी ख़ास के विचारों से आपके स्वभाव में बेहतर परिवर्तन आने की उम्मीद भी है| आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं| साथ ही आप यह भी अनुभव कर सकते हैं कि आपके करीबी आपको समझ रहे हैं और दुलार भी रहे हैं|