फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: राशियों पर रहेगा गुरु ग्रह का प्रभाव, इन लोगों को होगा धन लाभ

Mon, 11 Sep 2017 08:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
इस सप्ताह सभी राशियों पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा। इस ग्रह की वजह से सभी 12 राशियों को आने वाले 7 दिन में लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी धन लाभ, स्वास्‍थ्य लाभ, वेतन में इजाफा ऐसे कई प्रकार के लाभ होंगे। जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।

ये भी पढ़ें- 2 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह बदलेगा घर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
विज्ञापन

मेष राश‌िः गुरु बनाएगा धन वृद्धि का योग

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि में अस्त होकर गोचर कर रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र में मंगल के अस्त होने से शुरुआती दिनों में घर, संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा विलंब रह सकता है। हालांकि सप्ताह के आरंभ में ही गुरु आपके सातवें स्थान में आ जायेंगें, जिससे संतान पक्ष के लिये समय शुभ रहेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी व कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के आसार बनेंगें। धन वृद्धि के योग भी आपके लिये गुरु निर्मित कर रहे हैं। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः नए घर को लेकर मिलेगी सफलता

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा वृष राशि में विराजमान रहेंगे, तो राशि स्वामी भी राशि परिवर्तन करने को अग्रसर होंगे। यह समय आपके लिये नई-नई योजनाएं बनाने व उन्हें क्रियान्वित करने की रूपरेखा तैयार करने के लिहाज से शुभ कहा जा सकता है। यदि पिछले कुछ समय से नए घर या फिर घर में साज-सज्जा व सुविधाओं को बढ़ाने के लिये प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। जो जातक प्रेम से वंचित हैं या प्रेम संबंधों में लिप्त हैं उनके प्रेमजीवन के लिये यह सप्ताह विशेषरूप से लाभकारी रह सकता है।

म‌िथुन राश‌िः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपकी राशि में स्वामी बुध के पराक्रम स्थान में विराजमान होने से आपका पराक्रम अच्छा रहेगा। भाग्य स्थान पर राशि स्वामी की दृष्टि होने से भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद भी इस हफ्ते आप कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से संबंध भी मधुर रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही बृहस्पति का परिवर्तन आपके पंचम स्थान में हो रहा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये बहुत ही लाभदायी है।
विज्ञापन

कर्क राशिः व्यवहार में संयम का परिचय दें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
सप्ताह की शुरुआत में जहां मन में सकारात्मक विचारों का संचार रहेगा वहीं कुछ समय के पश्चात ही आपको उदासी व आलस्य का आलम घेर सकता है। अपनी सेहत के प्रति आपको खास तौर पर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही होने वाला बृहस्पति का परिवर्तन जहां आपके लिये कामकाजी जीवन में सफलता के योग बना रहा है वहीं आपसी संबंधों में आपको उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने व्यवहार में संयम का परिचय दें व कोई ऐसी बात न कहें, जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः लाभ में होगी बढ़ाेतरी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने के आसार हैं। दरअसल इस हफ्ते राशि स्वामी सूर्य स्वराशि के होकर गोचर कर रहे हैं जो कि सप्ताहांत पर आपकी राशि से परिवर्तित होकर धन भाव में गोचररत होंगे। वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति भी सप्ताह के आरंभिक दिनों में धन भाव से गोचर कर पराक्रम स्थान में आ जायेंगें। योगकारी मंगल भी अस्त से उदय हो रहे हैं। कुल मिलाकर ग्रहों की दशा आपके लिए काफी शुभकारी योग बना रही हैं, जिससे यह सप्ताह आपके लिए धन में वृद्धि, भाग्योन्नति व लाभ में बढ़ोतरीकरने वाला रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः विचारों में आएगा परिवर्तन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
सप्ताह की शुरुआत में गुरु आपकी राशि से परिवर्तित हो रहे हैं। यह समय आपकी बुद्धि, आपके मन, आपके विचारों में परिवर्तन का समय है। आर्थिक तौर पर देखा जाए तो इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। सूर्य इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें होकर गोचर कर रहे हैं, जिससे आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस कर रहे होंगे, लेकिन जल्द ही होने वाला सूर्य का परिवर्तन आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। सप्ताह के लगभग मध्य में शुक्र का परिवर्तन भी आपके खर्च बढ़ने की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि यह खर्च आप स्वयं पर ही करेंगें,जिससे आप संतुष्ट रह सकते हैं।

तुला राश‌िः सोच समझकर लिए गए निर्णय देगा लाभ

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
सप्ताह के ठीक दूसरे दिन देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में आ रहे हैं। यह समय आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी बुद्धि, आपके विवेक में इस समय बढ़ोतरी होगी, जिससे आप काफी सूझ-बूझ का परिचय देंगे। निर्णय भी काफी अच्छे से सोच-समझकर लेंगे, जो कि आपके लिए लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। रंगमंच के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के मध्य में होने वाला शुक्र का परिवर्तन काफी लाभकारी योग बना रहा है। जो जातक अपने साथी को अपने दिल की बात बताने के लिए उत्सुक हैं उनके लिए भी समय सकारात्मक है, लेकिन उसके लिए आपको स्वयं पर यह विश्वास होना चाहिये कि सामने वाले की भावनाओं को आपकी बात कोई ठेस नहीं पंहुचेगी।

वृश्‍च‌िक राश‌िः हर परिस्थिति में मिलेगा जीवनसाथी का साथ

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में बृहस्पति का परिवर्तन आपके कामकाजी जीवन में कुछ बेहतर बदलाव लेकर आ सकता है। द्वादश भाव में गुरु के आने से आपको किसी सुदूरवर्ती क्षेत्र में कार्य हेतु जाना पड़ सकता है। साथ ही कुछ नए दायित्वों का वहन भी कार्यक्षेत्र में आपको करना पड़ सकता है। हर परिस्थिति में जीवन साथी का सहयोग आपको संतुष्टि देगा। हालांकि राशि स्वामी मंगल जो कि सप्ताह के आरंभ में अस्त हैं, लेकिन मध्य तक उदय हो रहे हैं यह आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि के आसार बना रहे हैं। सूर्य का कर्मक्षेत्र से लाभ में आना भी आपके लिये पदोन्नति के योग निर्मित करेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप अपने जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन महसूस कर सकते हैं।

धनु राश‌िः स्वास्‍थ्य संबंधी हो सकती है समस्याएं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सप्ताह के दूसरे दिन बृहस्पति का कर्मक्षेत्र से लाभ घर में आना आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। यह समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। संतान की ओर से भी आपको इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी जातकों के लिये भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। हालांकि शुक्र का अष्टम में गोचर करना आपके लिये स्वास्थ्य संबंधी कुछ समय के लिये समस्याएं खड़ी कर सकता है। सप्ताह के मध्योपरांत शुक्र के परिवर्तन होने से स्वास्थ्य भी बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताहांत पर सूर्य का भाग्य से कर्म में आना आपके लिये पितृपक्ष द्वारा लाभ प्राप्ति के योग बना रहा है। पैतृक संपत्ति संबंधि किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है तो माहौल आपके पक्ष में बन सकता है। कुल मिलाकर आप इस हफ्ते शुरुआती दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें बाकि चीज़ें ठीक रहने के आसार हैं।

मकर राश‌िः पैतृक संपत्ति से हो सकता है लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके व्यावसायिक जीवन के लिए बहुत बेहतर रहने के आसार हैं। दरअसल इस समय राशि स्वामी शनि लाभ स्थान में गोचर कर रहे हैं। जिससे हो सकता है आप नई-नई योजनाएं तो बना रहे हो, लेकिन किसी कारण वे सिरे नहीं चढ़ रही हैं। सप्ताह के दूसरे दिन जैसे ही बृहस्पति राशि बदलेंगें वैसे ही आपकी योजनाओं के सिरे चढ़ने की संभावनाएं बनने लगेंगी। सप्ताह के अंत में सूर्य का परिवर्तन आपके भाग्य स्थान में होगा। यह समय पैतृक संपत्ति से लाभ देने वाला रह सकता है।

कुंभ राश‌िः धर्म कर्म में बढ़ेगी रूचि

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी सुखद परिवर्तन लेकर आने वाला रह सकता है। दरअसल गुरु ग्रह बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में सप्ताह के दूसरे ही दिन प्रवेश करेंगे। वहीं सप्तम भाव में बुध व मंगल की युति है जिनके साथ सप्ताह के मध्योपरांत शुक्र भी गोचररत होंगे। कुल मिलाकर यह समय पारिवारिक जीवन में खुशियां लाने वाला रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन का सुख भी आपको भरपूर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। इस हफ्ते धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ सकती हैं। साथ ही परिवार मे किसी धार्मिक कार्य का आयोजन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः खर्चों में होगी बढ़ोतरी

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सप्ताह के आरंभिक दिनों में ही बृहस्पति आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की विशेष रूप से आवश्यकता है। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को भी नियंत्रित रखने का प्रयास करें। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। किसी भी योजना को बनाने या क्रियान्वित करने से पहले उसके लाभ हानि का अच्छे से विचार करें व कोई निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ कर्मियों या किसी अनुभवी दोस्त की सलाह अवश्य लें। किसी भी तरह की सौदेबाजी करने से पहले कागजी कार्रवाई को अच्छे से देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें