फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 मार्च ): मार्च के तीसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 16 Mar 2020 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता देने वाला सिद्ध होगा, कोई भी दिन अशुभ हो नहीं है। आरंभ में यात्रा तीर्थाटन का लाभ होगा। भाग्य उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। मान सम्मान एवं पद वृद्धि होगी, नौकरी में परिवर्तन के भी योग।लाभ मार्ग प्रशस्त होगा, कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति होगी, नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है, अंत और भी बेहतरीन रहेगा रुका हुआ धन आएगा।
 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव एवं पारिवारिक कलह दे सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें नजला जुखाम से बचें।कार्यक्षेत्र में भी आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है सावधान रहें। मध्य में कार्यक्षेत्र में उन्नति और नए व्यापार आरंभ करने के भी योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो यह अवधि पूर्ण सफल बनाएगी सप्ताहांत शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। 17 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ शुरू होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार में नौकरी हेतु आवेदन करना सफलतादायक रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह की बाधा दूर होगी। मध्य थोड़ा सा स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल। अंत में नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग, शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।19 तारीख अशुभ रहेगी।

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आरंभ में शत्रु हावी रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपके अपने ही लोग साथ रहते हुए भी नीचा दिखाने की कोशिश करेगें।इस अवधि में किसी को अधिक कर्ज देने से बचें। मध्य में मान सम्मान में वृद्धि, विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी लाभ। नए कार्य व्यापार आरंभ करने के सुयोग किंतु पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से मन दुखी रहेगा। 22 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलता के साथ होगा। विद्यार्थियों के लिए तो किसी वरदान से कम नहीं। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान के दायित्व की पूर्ति एवं संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग। मध्य में थोड़ा सा नजला जुखाम से बचें। गुप्त शत्रुओं से भी बचना पड़ेगा किंतु सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना सफल बनाएगा। अधिकारियों से भी गहरे संबंध बनेंगे जिसका परिणाम सुखद रहेगा। 18 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- आपके लिए सप्ताह विस्तृत फल प्रदान करेगा। आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से तनाव का अनुभव करेंगे किंतु इसे ग्रह योग समझकर भूलने की कोशिश करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं नौकरी में पदोन्नति के योग। हर कार्य एवं निर्णय सावधानीपूर्वक करें। 21 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह का आरंभ साहसिक निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा। सरकारी फाइलों का निपटारा होगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग। सप्ताह के मध्य में कुछ मानसिक तनाव रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।सप्ताहांत ग्रह गोचर और मजबूत होगा। आपके द्वारा किए गए कार्य एवं लिए गए निर्णय सराहनीय रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। फिर भी 19 तारीख और शुभ रहेगी।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- आपके लिए सप्ताह आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बना रहा है पिछले कई महीनों से रुका हुआ आपका धन आएगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय तो करेंगे ही मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। नौकरी में उन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के भी योग। रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करना अधिक कामयाब बनाएगा। सप्ताहांत तनाव रहेगा किंतु शीघ्र ही ठीक होगा। 22 तारीख अशुभ रहेगी।

9 of 12
राशि
धनु राशि- आपके लिए संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन कामयाबी वाला रहेगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं, अतः किए गए कार्यों एवं लिए गए निर्णयों से यश तो मिलेगा ही नौकरी में पदोन्नति और मान सम्मान की वृद्धि भी होगी। सप्ताह के मध्य किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे, यहां तक कि मकान-वाहन के क्रय शैक्षणिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। सप्ताहांत थोड़ा सा तनाव रहेगा किंतु इसे ग्रह योग समझकर भूलने की कोशिश करें स्वार्थी मित्रों से सावधान रहें।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह के आरंभ में व्यय और भागदौड़ की अधिकता रहेगी। जिसके कारण थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आर्थिक तंगी के योग। मध्य अति उत्तम रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी से लाभ, यहां तक कि इस सप्ताह यदि विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है फिर भी 17 तारीख कुछ अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह अत्यधिक सफलता दायक रहेगा। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। रुका हुआ धन आएगा। वरिष्ठ सदस्यों विशेषकरके बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। विदेश यात्रा एवं देशाटन में अधिक खर्च करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सप्ताहांत गोचर और शुभ फलदाई रहेगा अतः सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। 20 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह के आरंभिक ग्रह-गोचर के शुभ प्रभावस्वरूप नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना उत्तम रहेगा। सप्ताह के मध्य रुका हुआ धन आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग किंतु, अंत अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय रहेगा जिससे आर्थिक तंगी आ सकती है अतः अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 21 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें