दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 15 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन फिर भी आप अपने काम को बढ़िया तरीके से अंजाम देंगे और खूब मेहनत करेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिल पाएंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अपनी बातों को सामने रखने का है। आपके मन में कोई बात चल रही है तो अपने प्रिय को जरूर बताएं। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशनुमा समय मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने से पैसों की आवक होगी लेकिन आप स्वास्थ्य से कमजोर पड़ेंगे और बीमार पड़ सकते हैं। सर्दी खांसी से परेशानी हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी योजनाएं आपके काम आएंगी और साथ काम करने वाले भी आपको मदद करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप अपने जीवन साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन थोड़ा कमजोर महसूस होगा।
4 of 13
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आपका कद बढ़ेगा। खर्चों में अधिकता होने से मन में चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक तनाव भी छाया रहेगा और स्वास्थ्य भी कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा और जीवन साथी आपकी बातों को समझने में सक्षम नहीं होगा जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा और आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। शादी शुदा हैं तो संतान से भी लाभ होगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी नौकरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आपका पूरा ध्यान आपकी संतान पर होगा और इससे आपके अंदर एक स्नेह की भावना रहेगी। किसी मनपसंद काम को करने से आपको संतुष्टि मिलेगी और धन लाभ भी होगा। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय संग साथ बिताने का पूरा मौका मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और दांपत्य जीवन में भी जीवन साथी से रिश्ते सामान्य रहेंगे और आप जीवन की सच्चाई से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर भी पूरा ध्यान देंगे जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएँगे और आपको सफलता मिलेगी। परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे और परिवार के लोगों का प्रेम और स्नेह आपको प्राप्त होगा। आपकी उम्मीदों को पंख लगेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर रहेगा। नौकरी वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन शादीशुदा जातकों के जीवन में आज का दिन खुशी से भरा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप खूब प्रयास करेंगे कि अपनी इनकम को बढ़ सके। इस सिलसिले में कोई यात्रा भी कर सकते हैं। वह यात्रा आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखाएगी। काम के सिलसिले में आप अपनी तीव्र बुद्धि का इस्तेमाल करके कम समय में भी अधिक काम करेंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। लिहाजा ऐसी कोई बात ना करें जो आपके प्रिय को बुरी लगे। दांपत्य जीवन में भी स्थिति आज थोड़ी उतार-चढ़ाव से भरी रह सकती है इसलिए अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनें। परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है।
8 of 13
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी का प्रेम मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपनी बातों को एक दूसरे के सामने रखने में सफलता मिलेगी जिससे एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छा फायदा दिलवाएंगे लेकिन परिवार के छोटों से आपको दिक्कत हो सकती है और उनका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
9 of 13
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रह सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी और आपका दांपत्य जीवन भी कुछ दिक्कतों से भरा रह सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और अपने प्रिय के व्यवहार में आए बदलाव से संयम पूर्वक रहना होगा। काम के सिलसिले में आपको नौकरी का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा जिससे आपको थोड़ी सांत्वना रहेगी।
10 of 13
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा इसलिए पूरा ध्यान देंगे। आप मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थिति का सामना करेंगे और आपके खर्चे भी यकायक बढ़ जाएंगे जिसका बोझ आपकी जेब पर ही पड़ेगा। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर रहेंगे और आपको अपने प्रयासों का फायदा मिलेगा। व्यापार में भी मुनाफा होने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। किसी भी कीमत पर माहौल ना बिगड़ने दें। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो दिनमान बढ़िया रहेगा और आपको प्रेम की अनुभूति होगी।
11 of 13
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होंगी और खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको व्यस्त भी रखेगी और चिंतित भी। विरोधियों से आपको घबराने की आवश्यकता नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत बनेगा और परिवार का माहौल भी खुशी देगा। प्यार के मामले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको कोई भेंट दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपको खुशी देगा। काम के सिलसिले में भी आपको आपकी मेहनत के नतीजे दिखाई देंगे।
12 of 13
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा और आप परिवार का भी ध्यान रखेंगे। घरेलू खर्चे भी करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति का लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा, वो ये कि आपकी सेहत बिगड़ सकती है और कमजोरी महसूस हो सकती है।
आपके लिए आज का दिन भाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। भाग्य का सितारा बुलंद होगा जिससे आपको इनकम में बढ़ोतरी की सौगात मिलेगी। काम के सिलसिले में भी आप की पकड़ मजबूत होगी। परिवार का माहौल आपको कुछ चिंता जरूर दे सकता है लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं होगी। दांपत्य जीवन में समय सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। अपने स्वभाव में आ रहे परिवर्तन पर ध्यान दें और ज्यादा गुस्सा करने की आदत से बचें।