फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल (09 से 15 मार्च): सप्ताह आपके लिए कितना शुभ, मार्च के दूसरे हफ्ते में इस दिन जरा बचके

Mon, 09 Mar 2020 11:11 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रहगोचर अति शुभफलदाई सिद्ध होगा, विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए ये गोचर किसी वरदान से कम नहीं है अतः शिक्षा प्रतियोगिता से संबंधित कोई भी कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो प्रयास अवश्य करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। इस सप्ताह संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सप्ताह का अंत कुछ कष्ट कारक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 14 तारीख अशुभ रहेगी।

विज्ञापन

2 of 12
rashifal 2020
वृषभ राशि- सप्ताह यात्रा देशाटन का लाभ कराएगा। रुका हुआ धन आएगा और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। सप्ताह के मध्य नौकरी में पदोन्नति एवं मान सम्मान की वृद्धि होगी। किसी विदेशी कंपनी अथवा विदेशी व्यक्ति से सुखद समाचार प्राप्त होगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। शासन सत्ता का सदुपयोग करें, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना बेहतर रहेगा। 12 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

3 of 12
rashifal 2020
मिथुन राशि- आपके लिए सप्ताह का फल मिलाजुला रहेगा। आरंभ में तो कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी किंतु मध्य में सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सप्ताहांत परिस्थितियों में सुधार आएगा, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी और संतान के प्रति बढ़ी हुई आपकी चिंता में कमी आएगी किंतु, माता-पिता स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गुप्त शत्रुओं और व्यर्थ झगड़े-विवाद से बचें। 14 तारीख अशुभ रहेगी।

4 of 12
rashifal 2020
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक मनमुटाव से हो सकता है किंतु कार्य क्षेत्र की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा, विशेषकर  व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर के योग बन रहे हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि चुनाव से संबंधित कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा प्रयास करें। 13 तारीख अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

5 of 12
rashifal 2020
सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ शुरू होगा। कोई भी बड़ा से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। रुका हुआ धन आएगा कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करते नजर आएंगे। ग्रह गोचर इतना अनुकूल है कि नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हो तो तत्काल निर्णय ले 15 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

6 of 12
rashifal 2020
कन्या राशि- सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा किंतु, विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए पढ़ाई में और प्रयास करें अच्छी संगति रखें और आपस में झगड़े विवाद से बचें। सप्ताह के अंत में ग्रह गोचर और बेहतर हो जाएगा तो जो कार्य करेंगे उसमें और अच्छी सफलता हासिल करेंगे दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। 9 मार्च कुछ अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
rashifal 2020
तुला राशि- सप्ताह के ग्रहगोचर आपके लिए सफलताओं का बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगे। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा, आपके द्वारा लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सप्ताहांत पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव से चिंता बढ़ेगी। झगड़े विवाद से बचें प्रयास करें कि कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। 14 तारीख अशुभ रहेगी।

8 of 12
rashifal 2020
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद समाचार के साथ होगा। यात्रा देशाटन का सुअवसर आएगा। धर्म कर्म के मामलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगें, साथ ही किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। मकान वाहन के क्रय का योग, प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है घर में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यर्थ भागदौड़ से अपव्यय होगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचें। 12 तारीख अशुभ रहेगी।

9 of 12
rashifal 2020
धनु राशि- आपके लिए सप्ताह का आरंभ मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव तो पड़ेगा ही कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। हो सकता है कुछ थकान का भी अनुभव करेंगे किंतु, शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करेंगे तो परिणाम बेहतर रहेगा। 15 तारीख अशुभ रहेगी।

10 of 12
rashifal 2020
मकर राशि- सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं किंतु मध्य और अंत बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। धर्म-कर्म हेतु यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश प्रवास के लिए वीजा अधिक आवेदन करना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी सर्विस क्षेत्र नौकरी का आवेदन करना चाहें, नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो सप्ताह का अंत सफल बनाएगा। 9 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

11 of 12
rashifal 2020
कुंभ राशि- सप्ताह के आरंभ से ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंध भागों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहे तो भी अवसर अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा विशेषकर के पेट संबंधी विकार से बचें यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सप्ताह का अंत विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी से सुखद समाचार प्राप्त कर आएगा। नए लोगों से मेलजोल लाभप्रद रहेगा। 10 मार्च अशुभ रहेगी।
विज्ञापन

12 of 12
rashifal 2020
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से नजला जुखाम से बचना पड़ेगा। कुछ पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में आकस्मिक कामयाबी आपको चिंता मुक्त कर देगी। नए लोगों से मुलाकात का परिणाम सुखद और लाभदायक रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए अवसर अच्छा रहेगा शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 13 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें