धनु राशि- सप्ताह बेहतरीन परिणाम वाला रहेगा। लगभग सभी दिन अच्छे रहेंगे फिर भी, अपने निर्णय सावधानी पूर्वक लें, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग, सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठित लोगों से सहयोग मिलेगा और अच्छे संबंध भी बनेंगे। सप्ताहांत यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।